ICSI CS Exam 2024: कंपनी सेक्रेटरी जून परीक्षा की डेटशीट हुआ जारी, देखें पूरी डिटेल

ICSI CS Exam 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने कंपनी सचिव (CS) कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है जो जून, 2024 में आयोजित होने वाली हैं. उम्मीदवार विस्तृत समय सारणी icsi.edu पर देख सकते हैं.

ICSI CS Exam 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा – जून 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम आज, 1 जनवरी को जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं. अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 1 से 10 जून 2024 तक आयोजित की जानी है. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से 9.15 बजे तक 15 मिनट का समय दिया जाएगा.

आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल जून 2024 डेट शीट कैसे डाउनलोड करें

icsi.edu पर जाएं.

नवीनतम @ICSI टैब खोलें.

“Time Table for CS Examinations, June, 2024 Executive and Professional Programme Examination” लिंक खोलें.

टाइम टेबल जांचें और डाउनलोड करें.

नोटिफिकेशन के अनुसार आईसीएसाई कंपनी सेक्रेटरी जून परीक्षा में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से 9.15 बजे तक 15 मिनट का समय दिया जाएगा.

सीएसईईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2024 को

आईसीएसआई ने हाल ही में सीएसईईटी यानी सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जनवरी एग्जाम 2024 एडमिट कार्ड जारी किया है. सीएसईईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2024 को किया जाना है. उम्मीदवार आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. सीएसईईटी जनवरी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सीएसईईटी रिजल्ट्रेशन नंबर (यूनिक आईडी) और डेट ऑफ बर्थ का प्रयोग करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >