UP में IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, अनिल ढींगरा बनाए गए गोरखपुर के नए कमिश्नर, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊः यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है. IAS अनिल ढींगरा MD जल निगम को गोरखपुर का मण्डलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई. IAS रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास को MD जल निगम का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपा गई. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है. इस बीच आईएएस (IAS) अनिल ढींगरा MD जल निगम को गोरखपुर का मण्डलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई. IAS रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास को MD जल निगम का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपा गई. जबकि आईएएस उदयभान त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास को विशेष सचिव आबकारी की जिम्मेदारी दी गई. IAS सत्य प्रकाश पटेल निदेशक दिव्यांगजन को विशेष सचिव नगर विकास की जिम्मेदारी दी गई.

रवि कुमार बनाए गए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का सीईओ

गौरतलब है कि  रविवार रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए. इसमें गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एन जी को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का सीईओ बनाया गय. जबकि सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई.सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास नियुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई. कृष्णा करुणेश जिलाधिकारी गोररवपुर को मंडलायुक्त गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >