Himachal Election 2022: अमित शाह आज 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित, लोगों से की परंपरा बदलने की अपील

Himachal Election 2022: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में चुनाव के बाद नया रिकार्ड बनेगा. शाह ने जनता से हिमाचल प्रदेश में किसी दल की लगातार दो बार सरकार नहीं बनने की परंपरा को तोड़ते हुए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया है.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं का दौरा जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हिमाचल दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. शाह आज प्रदेश में 3 जनसभाओं को संबोधित  करेंगे. अमित शाह नादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाह जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वो करीब तीन बजे हेलिकॉप्टर से नालागढ़ जाएंगे.

सोनिया राहुल पर निशाना: इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में तीन जगहों पर रैली की. अपनी रैली में शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. करसोन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के अंदर मां-बेटे के अलावा कोई दिखाई पड़ता है क्या? उन्होंने कहा कि अगर मां-बेटे को ही पार्टी चलानी है, तो मेरे युवा साथियों आपकी जगह कहां रहेगी.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में चुनाव के बाद नया रिकार्ड बनेगा. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पीएम मोदी के लिए कर्म भूमि है. जबकि कांग्रेस के लिए महज टूरिस्ट प्लेस है. उन्होंने लोगों से विकास से संबंधित कई वादे किए. साथ ही शाह ने जनता से हिमाचल प्रदेश में किसी दल की लगातार दो बार सरकार नहीं बनने की परंपरा को तोड़ते हुए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया है.

देश में राजा-रानी के दिन गये: अमित शाह ने मंगलवार को चुटकी लेते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र है, राजा-रानी के दिन गए. यह आम लोगों का दौर है. हमें ऐसी सरकार चुननी है जो राज्य के विकास के लिए काम करें. शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के भाषणों में विकास का कोई जिक्र नहीं है. उन्होंने कहा, “दिल्ली में, यह मां-बेटे की पार्टी है और यहां भी मां-बेटे की पार्टी है, इसमें युवाओं के लिए कोई जगह नहीं है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >