Honda ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Shine 100, कीमत 65 हजार से कम

Honda Shine 100 - होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी 100cc मोटरसाइकिल लॉन्च की, जिसे Honda Shine 100 नाम दिया गया है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत 65 हजार रुपये से भी कम रखी है.

Honda Shine 100 Price & Specifications: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100) को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी 100cc मोटरसाइकिल Honda Shine 100 नाम से उतारी है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Honda Shine 100 Price) 64,900 रुपये रखी है. यह बाइक 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी.

Honda Shine 100 Specifications

होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100) की परफॉर्मेंस हीरो स्प्लेंडर (Honda Shine 100 vs Hero Splendor) के करीब है. इसमें 97.2 सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो 8 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क देता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. सीट लंबी है और इसकी ऊंचाई 768mm होगी और बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm होगा.

Also Read: Hero Splendor Price: सबसे सस्ती हीरो स्प्लेंडर कितने में मिलेगी? जानें कीमत और माइलेज
Honda Shine 100 Rivals

हीरो स्प्लेंडर के अलावा, होंडा की नयी 100 सीसी बाइक टीवीएस स्टार सिटी, बजाज प्लैटिना 100, हीरो एचएफ डीलक्स और हीरो एचएफ 100 को भी टक्कर देगी. सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए साइड स्टैंड लगे रहने के दौरान इंजन स्टार्ट नहीं होगा. अपनी नयी 100 सीसी शाइन के साथ होंडा छोटे शहरों के बाजार पर फाेकस कर रही है.

Honda Shine 100 Price

Honda की इस 100 सीसी मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रखी गई है. होंडा को बेहद किफायती कीमत की वजह से इस बाइक से काफी उम्मीदें हैं. मोटरसाइकिल को विशेष रूप से शहरों में दैनिक यातायात को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इसके जरिये कंपनी ने ग्रामीण और अर्द्धशहरी ग्राहकों को टारगेट किया है. होंडा ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है.

Also Read: Honda Activa EV: इलेक्ट्रिक होंडा एक्टिवा कब होगी लॉन्च? ये है कंपनी का प्लान
6 साल की वारंटी दे रही कंपनी

होंडा नयी शाइन 100 सीसी के साथ सेगमेंट में बेस्ट माइलेज देने का कंपनी दावा कर रही है. होंडा शाइन 100 पर 6 साल का स्पेशल वारंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड + 3 साल वैकल्पिक एक्सटेंडेड वारंटी) भी दिया जा रहा है. डिजाइन के मामले में इसमें आकर्षक फ्रंट काउल, ऑल ब्लैक अलॉय व्हील्स, एल्युमिनियम ग्रैब रेल, बोल्ड टेल लैंप दी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >