हजारीबाग के केरेडारी में युवक का शव घर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू गांव में युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया. मृतक का नाम जागेश्वर करमाली उर्फ डेबिड है. इसके पिता का नाम नादो लोहार है.

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू गांव में युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया. मृतक का नाम जागेश्वर करमाली उर्फ डेबिड है. इसके पिता का नाम नादो लोहार है. शव बरामद करने के बाद केरेडारी पुलिस ने पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई अशोक करमाली ने थाना में आवेदन दे कर हत्या का आरोप मृतक की पत्नी सोबतिया देवी पर लगाया है. पुलिस ने हत्या के संदेह में सोबतिया देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. घटना मंगलवार की देर रात की है.

क्या है घटनाक्रम

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी. पति के साथ मारपीट कर पत्नी सोबतिया देवी गांव के ही रघु गंझू के घर 11 बजे रात चली गई. रघु गंझू के घर रात बिताने के बाद बुधवार सुबह घर पहुंची. ग्रामीणों को बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे जागेश्वर करमाली उर्फ डेबिड का हत्या होने की सूचना मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को हजारीबाग भेज दिया.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई ने कहा कि शव के गले में रस्सी का निशान था. प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस मामले में संलिप्त लोगों से गहनता से पूछताछ करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >