नताशा स्टेनकोविक संग फिर से शादी करेंगे क्रिकेटर Hardik Pandya, इस खास दिन लेंगे सात फेरे, जानें डिटेल्स

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के फैंस के लिए गुड न्यूज है. हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक उदयपुर में फिर से शादी करने जा रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के शादी का फंक्शन 13 से 16 फरवरी तक चलेगा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic) टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साल 2020 में शादी किया था. दोनों एक बच्चे अगस्त्य के माता-पिता भी है. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि कपल एक-दूसरे से फिर से शादी करने जा रहे है. जी हां, आपने सही सुना. हार्दिक और नताशा उदयपुर में वेलेंटाइन डे (Valentine Day) पर सात फेरे लेने वाले है.

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक फिर से करेंगे शादी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक- दूसरे सेफिर से शादी करने जा रहे है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल उदयपुर में एक ग्रैंड समारोह में सात फेरे लेंगे. सूत्र के अनुसार, “उन्होंने तब कोर्ट में शादी की थी. जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था. तभी से उनके मन में एक ग्रैंड शादी का ख्याल था. वो सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं.”

जानें कब है हल्दी- मेहंदी

रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के शादी का फंक्शन 13 से 16 फरवरी तक चलेगा. फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीक होगा. ये एक व्हाइट वेडिंग होने वाली है और इसकी तैयारी पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी. हालांकि अभी और भी डिटेल्स आनी बाकी है.

जानें कौन है नताशा स्टेनकोविक?

बता दें कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फ़िल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 2018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नज़र आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की द बॉड़ी में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >