Happy Teachers Day: बच्चों को मलखंब में चैंपियन बनाने के लिए खर्च कर दे रहे अपनी सैलरी

झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसे भी शिक्षक हैं, जो अपनी सैलरी बच्चों को खेल में चैंपियन बनाने में खर्च कर दे रहे हैं. रांची के अजय झा मलखंड के ट्रेनर हैं और वह गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क मलखंब की ट्रेनिंग देते हैं. उनके बच्चे विदेशों में भी जीत का परचम लहरा चुके हैं.

झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसे भी शिक्षक हैं, जो अपनी सैलरी बच्चों को खेल में चैंपियन बनाने में खर्च कर दे रहे हैं. रांची के अजय झा मलखंड के ट्रेनर हैं और वह गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क मलखंब की ट्रेनिंग देते हैं. उनके बच्चे विदेशों में भी जीत का परचम लहरा चुके हैं. उन्होंने मलखंब को झारखंड की पहचान बना दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्थानीय खेलों को आगे बढ़ाने पर लगातार जोर दिया है. उन्होंने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में भी मलखंब का जिक्र किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >