Amitabh Bachchan Birthday: 80 साल के हुए बिग बी, 12 फिल्में फ्लॉप होने के बाद कुछ इस तरह बने शहंशाह

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की आज दुनिया दीवानी है. उनकी फिल्म देखने के लिए आज भी फैंस की भीड़ लगी रहती है. हालांकि एक वक्त ऐसा था, जब बिग बी की एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी. जिसके बाद उन्हें मेकर्स ने बायकॉट कर दिया था.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज करोड़ों दिलों की धड़कन है. आज एक्टर 80 साल के हो गए हैं. उनकी जीवन कड़ी मेहनत और संघर्ष भरी रही है. भले ही आज सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बॉयकॉट कर दिया था. हालांकि उस समय भी बिग बी ने हार नहीं मानी और अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत करते रहें. वह खुद में ‘वन मैन इंडस्ट्री’ हैं.

बिग बी लगातार 12 फिल्में हुई थी फ्लॉप

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी'(1969) से की थी. हालांकि ये फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. बाद में लगातार उन्होंने 12 फ्लॉप फिल्में दीं, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने उनसे मुंह मोड़ लिया. लेकिन बिग बी को पूरा यकीन था कि वह एक दिन जरूर उंचाईयों पर जाएंगे. जिसके बाद एक्टर की फिल्म जंजीर सुपरहिट गई.

ये फिल्में हुई सुपरहिट

एक्टर के एंग्री यंग मैन वाली इमेज को दर्शकों ने पसंद किया. जिसके बाद उन्होंने पीछे मुरकर कभी नहीं देखा. 1979 में, बिग बी ने सुहाग में अभिनय किया, ये फिल्म उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी. उसी साल, उन्होंने मिस्टर नटवरलाल, काला पत्थर, द ग्रेट गैम्बलर और मंजिल जैसी फिल्मों में भी बिग बी ने कमाल का काम किया. अमिताभ को पहली बार फिल्म मिस्टर नटवरलाल के एक गाने में अपनी गायन आवाज का इस्तेमाल करना था, जिसमें उन्होंने रेखा के साथ अभिनय किया था.

Also Read: Amitabh Bachchan Birthday Wishes, Quotes Live: 80 साल के हुए अमिताभ बच्चन, इस तरह सेलिब्रेट किया बर्थडे
अमिताभ बच्चन पर लिखी जा चुकी है किताब

क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन पर किताब भी लिखी जा चुकी है. पहली किताब थी अमिताभ बच्चन द लीजेंड. बाद में 2004 में टू बी ऑर नॉट टू बी, 2006 में द लीजेंड (ए फोटोग्राफर्स ट्रिब्यूट), 2006 में अमिताभ बच्चन : एक जीवित किंवदंती, 2006 में द मेकिंग ऑफ ए सुपरस्टार, द लुकिंग फॉर द बिग बी, 2007 में बच्चन एंड मी और 2009 में बच्चनालिया शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >