बाल, दाढ़ी नहीं बनाया तो कर दी नाई की हत्या, मृतक की पत्नी ने इतने लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त

अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा नवटोलिया गांव में शनिवार की देर शाम 40 वर्षीय एक व्यक्ति की सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मैनमा नवटोलिया गांव निवासी दिनेश ठाकुर के रूप में हुई है

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा नवटोलिया गांव में शनिवार की देर शाम 40 वर्षीय एक व्यक्ति की सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मैनमा नवटोलिया गांव निवासी दिनेश ठाकुर के रूप में हुई है. जिनका शव रविवार की सुबह गांव के बगल स्थित कुशाहा बांध के समीप छत-विछत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोरगुल मचाना शुरु कर दिया. इसी बीच मृतक की पत्नी भी घटना स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की. बताया जा रहा है कि नवटोलिया गांव निवासी मृतक नाई के द्वारा मैनमा गांव में दाढ़ी बाल बनाया जाता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह दाढ़ी बाल नहीं बना रहा था, जिसमें दो ग्रामीणों के द्वारा जान मारने की धमकी दी गयी थी.

इसी बीच सोमवार को उनका शव पुलिस ने बरामद किया. क्या है मामलामृतक की पत्नी के अनुसार शनिवार को मैनमा गांव निवासी विपिन दास व बीडीओ दास उनके घर पर पहुंचकर उनके पति से बाल व दाढ़ी बनाने की बात कही, लेकिन लॉकडाउन के कारण नाई ने बाल, दाढ़ी बनाने से इनकार कर दिया. इसी बीच दोनों के द्वारा जान मारने की धमकी भी दी गयी. इसी बीच नाई शाम के वक्त मैनमा गांव गया था, जहां से वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरु की गयी. लेकिन रविवार की सुबह उनका शव बांध के समीप पाया गया. इसको लेकर मृतक की पत्नी ने मैनमा गांव के 9 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह शव देखने पंचायत की मुखिया घटनास्थल पर पहुंची थी, जिसके बाद मुखिया के द्वारा ग्रामीणों के बीच यह कहते हुए सुना गया कि नाई की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई है. जिसपर ग्रामीण भड़क गये और मुखिया को वहां से खदेड़ दिया. किसी तरह मुखिया वहां से जान बचाकर भाग गयी. उधर पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो थानाध्यक्ष कुमार सन्नी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गयी. ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष वरीय अधिकारी के पहुंचने तक शव को उठाने नहीं दिया. हालांकि बाद में एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंच गये.

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत: परीक्षण के लिए बांका भेज दिया. मृतक नाई की पत्नी मुसो देवी के बयान पर थाना में मैनम गांव निवासी विपिन दास, सुजेश कुमार, कारु दास, दिनेश दास, विलास दास, बीडीओ दास, जितेंद्र दास, मानू दास व भोलू ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >