Guru Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Guru Pradosh Vrat 2023: इस वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 1 जून को है. इस दिन भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाएगा. गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा.

Guru Pradosh Vrat 2023 Date: प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस बार जून में पहला प्रदोष गुरुवार को पड़ रहा है ऐसे में इसे गुरु प्रदोष कहेंगे. इस वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 1 जून को है. इस दिन भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाएगा. गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा.

गुरु प्रदोष व्रत की तारीख

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 1 जून, गुरुवार के दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत में प्रदोष काल (Pradosh Kaal) लगता है जिसमें पूजा करना अत्यधिक शुभ माना जाता है. कहते हैं प्रदोष काल वह समय है जब कैलाश पर्वत पर महादेव डमरू बजाते हुए प्रसन्नचित होकर नृत्य करते हैं. ऐसे में प्रदोष व्रत का महत्व और बढ़ जाता है.

गुरु प्रदोष व्रत तिथि

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरंभ: 1 जून,गुरुवार, दोपहर 01:39 मिनट पर

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त:2 जून, शुक्रवार, दोपहर 12:48 पर समाप्त

दोष का व्रत क्यों रखा जाता है

सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार, कलयुग में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) बहुत मंगलकारी और फलदायी है। त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को मनचाहा फल देते हैं. परिवार में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। साधक के परिवार के सभी सदस्य नीरोग, प्रसन्नचित्त और सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं.

गुरु प्रदोष पूजा विधि (Guru Pradosh Vrat Puja vidhi)

ब्रह्ममुहूर्त में उठकर प्रात:काल स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान का स्मरण कर व्रत एवं पूजा का संकल्प लें. सायंकाल में पूजा के दौरान भोलेनाथ को बेलपत्र,भांग,फूल,धतूरा,गंगाजल,धूप,दीप,गंध आदि अर्पित करें. अब प्रदोष की कथा पढ़ें और शिव जी की आरती करें. अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत का समापन करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. www.prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >