Gujarat Himachal Election: पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद, चुनाव परिणाम पर कही यह बात

गुजरात में ऐतिहासिक जीत को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) की प्रतिक्रिया सामने आयी. उन्होंने अपने गृह राज्य में जीत को लेकर आम जनता का आभार प्रकट किया.

PM Modi on Gujarat Himachal Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election Result 2022) में भाजपा (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है. गुजरात में रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में वहां मौजूद हुजूम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया. पीएम मोदी ने भी लोगों को संबोधित किया. इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया और उनका अभिनंदन किया.

गुजरात में ऐतिहासिक जीत को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी. उन्होंने अपने गृह राज्य में जीत को लेकर आम जनता का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि ऐसे परिणामों को लेकर वे काफी अभिभूत हैं. लोगों ने विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया. इसके साथ इच्छा जतायी कि विकास की यह गति तेजी से चलती रहे.

Also Read: Gujarat Result 2022: मोदी के गुजरात मॉडल के साथ इन फैक्टर्स ने भी ‘कमल’ के लिए किया कमाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की जनता का भी आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश की जनता का भाजपा के प्रति स्नेह के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा कि वे आगे भी राज्य की भलाई के साथ लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे. गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर जेपी नड्डा ने कहा, यह ऐतिहासिक विजय पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है. पीएम मोदी की अगुवाई में इस बड़ी जीत के लिए अमित शाह, भूपेंद्र पटेल, सीआर पटेल और गुजरात के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई.

Also Read: Delhi MCD Results 2022 Winners List: किस सीट पर किसने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >