Har Ghar Jal: चुनाव से पहले गुजरात ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने ट्वीट किया और बताया, मोदी जी के 2001 के संकल्प के बाद कोने कोने में जल की जरूरत को पूरा करने का वादा निर्धारित समय से 2 वर्ष पहले आज पूरा हुआ है.

गुजरात में इस समय आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच गुजरात के गृह मंत्री ने एक बड़ी घोषणा कर दी है. गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐलान किया कि गुजरात 100 फीसदी हर घर जल का राज्य बन गया है.

गुजरात के हर घर को मिल रहा जल, दो साल पहले ही पूरा हुआ अभियान

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने ट्वीट किया और बताया, मोदी जी के 2001 के संकल्प के बाद कोने कोने में जल की जरूरत को पूरा करने का वादा निर्धारित समय से 2 वर्ष पहले आज पूरा हुआ है. उन्होंने आगे लिखा, नर्मदा वाटर ग्रिड, सुजलाम सुफलाम और सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई जैसी योजनाओं का ही नतीजा है के आज, गुजरात ने हर घर नल से जल की उपलब्धि हासिल की.

Also Read: Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव में कौन-से मुद्दे रहेंगे हावी? जानिए क्या है गुजरात की जनता का मूड?

पानी के क्षेत्र में गुजरात बना आत्मनिर्भर : सिंघवी

गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, पानी के क्षेत्र में गुजरात आत्मनिर्भर बन चुका है. पानी जीवन का आधार है, पानी की एक एक बूंद की कीमत गुजरातियों से ज्यादा शायद ही कोई जानता होगा. महिलाओं के जीवन को परिवर्तित करने से लेकर, हर घर नल की जरूरतों को पूरा करके दिखाया है, मोदी सरकार ने.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में ओवैसी दिखाएंगे दम, जानिए मुस्लिम वोटर्स पर कितना पड़ेगा असर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >