Bihar Crime News: पूर्णिया में गुड्डू मियां को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से किया छलनी, मौत

पूर्णिया शहर के चर्चित जमीन कारोबारी मो सोएब आलम उर्फ गुड्डू मियां को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मधुबनी टीओपी के धोबिया टोला में यह वारदात हुई. इस घटना के बाद उग्र भीड़ ने काफी बबाल काटा.

पूर्णिया शहर के चर्चित जमीन कारोबारी मो सोएब आलम उर्फ गुड्डू मियां को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मधुबनी टीओपी के धोबिया टोला में यह वारदात हुई. इस घटना के बाद उग्र भीड़ ने काफी बबाल काटा.

मधुबनी बाजार में जमकर तोड़फोड़ की. कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये. इससे एनएच-107 पर अफरातफरी मच गयी. इस संबंध में केहाट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पांच हमलावरों की पहचान कर ली गयी है. परिजनों के बयान पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

चर्चित गुड्डू मियां इन दिनों जमीन के कारोबार से जुड़ा था. मधुबनी वार्ड एक के सिंगरौली निवासी गुड्डू गुरुवार को शाम पांच बजे के करीब अपनी स्कॉर्पियो से मधुबनी के धोबिया टोला के पास पहुंचा था. जहां पर उसे अपने एक परिचित से मुलाकात हो गयी.

Also Read: बिहार: पंचायती कर लौट रहे कटिहार के मेयर पर अपराधियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

गुड्डू मियां अपनी स्कॉर्पियो को किनारे कर उससे बात करने लगा. इसी बीच दो बाइक से पांच हमलावर वहां आ धमके. हमलावरों को देखते ही गुड्डु मियां गाड़ी छोड़कर पैदल ही भागने लगा. अपराधियों ने दौड़ाकर उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी. आखिर में एक घर के दरवाजे पर गिरकर गुड्डु ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से मधुबनी क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >