गिरिडीह : पोस्को एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्को एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्को एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले अनिल यादव और जतीन कुमार दास है. यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया था. इसे लेकर पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 385/23 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Also Read: गिरिडीह : मनरेगा योजनाओं की जांच, दिया गया 1.61 लाख रिकवरी का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >