गिरिडीह : 4 वर्ष में पूरा नहीं पुल निर्माण, लोगों की बढ़ी परेशानी, अरगा नदी पर बन रहा है पुल

देवरी प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर से बोंगी सिमाना भाया भेलवाघाटी सड़क निर्माण के तहत डुमरी टोला व कारीपहरी गांव के बीच से गुजरी अरगा नदी पर पुल निर्माण किया जा रहा है.

देवरी प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर से बोंगी सिमाना भाया भेलवाघाटी सड़क निर्माण के तहत डुमरी टोला व कारीपहरी गांव के बीच से गुजरी अरगा नदी पर पुल निर्माण किया जा रहा है. निर्माण काम पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है. स्थानीय मुखिया विकास बर्णवाल, पंसस छोटेलाल बास्के, ग्रामीण श्यामसुंदर सिंह, विजय साव, मनोज यादव, उपेंद्र यादव, जेम्स किस्कू, मनोहर पंडित, सुभाष बर्णवाल, रमन हेंब्रम, प्रदीप पंडित, जलेश्वर साव, मोती तुरी, अशोक तुरी, कंचन देवी, गुड़िया देवी आदि ने बताया कि कार्य में संवेदक मनमानी कर रहा है. काम काफी धीमी गति हो रहा है.

वर्ष 2019 में हुआ था शिलान्यास

पुल पूरा नहीं होने से भेलवाघाटी पंचायत के भेलवाघाटी, डुमरी टोला, रमनीटांड़, कारीपहरी, डोमाडीह, जगशिमर, गरंगघाट, हरकुंड, तिलकडीह पंचायत के गरही, लकड़मरवा, सीताकोहबर, तिलकडीह, चौकी, कोयरीडीह, लाहीबारी, सालबहियार, बाघरायडीह समेत बिहार सीमा से सटे दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2019 में इस सड़क के साथ पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. कार्य में लगी कंपनी ऊं नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन उदासीनता बरत रही है. कंपनी ने पहले निर्माण कार्य शुरू करने में देर की. अब काफी धीमी गति से काम किया जा रहा है. भेलवाघाटी के मुखिया विकास व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पुल निर्माण कार्य जल्दू पूरा करवाने के लिए पहल करने की मांग की है.

Also Read: गिरिडीह : 75 हजार रु की लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्टल दिखा कर दिया था वारदात को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >