Sunny Deol के प्यार में पागल थी अमृता सिंह, इस सच्चाई के आने से पलभर में टूट गया था रिश्ता

Amrita Singh-Sunny Deol Break Up: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाले है. ऐसे में क्या आपको पता है कि एक वक्त था जब अमृता सिंह सनी देओल के प्यार में पागल थी.

Amrita Singh-Sunny Deol Break Up: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाले है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में एक बार फिर वह तारा सिंह के रोल से सबका दिल जीतने के लिए तैयार है. आज हम आपको एक्टर के अफेयर के बारे में बताएंगे. जी हां सनी पाजी के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. एक समय था, जब अमृता सिंह एक्टर के प्यार में पागल हो चुकी थी. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया.

अमृता-सनी देओल का क्यों हुआ ब्रेकअप

अमृता सिंह सनी देओल को लेकर इतनी सीरियस हो गई, कि वह उनसे शादी करने तक के लिए तैयार थीं. हालांकि, अमृता को उस वक्त ये पता नहीं था कि सनी पहले से ही शादीशुदा थे. एक्टर ने उस वक्त पूजा संग अपनी मैरिज को सीक्रेट रखा था. ऐसा इसलिए क्योंकि सनी पाजी के पिता धर्मेंद्र ये बिल्कुल नहीं चाहते थे कि करियर की शुरुआत में ये किसी को पता चले कि सनी देओल शादीशुदा हैं. अमृता सिंह को जैसे ही इस सच्चाई का पता चला, वैसे ही एक्ट्रेस ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया और मुड़कर कभी नहीं देखा.

गदर 2 की कहानी

आपको बता दें कि अमृता सिंह और सनी देओल ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में साल 1983 में डेब्यू किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद भी किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही फिल्म गदर 2 मे नजर आएंगे. फिल्म में तारा सिंह की जोड़ी सकीना के साथ होगी. ये किरदार अमीषा पटेल निभाएंगी. फिल्म में इस बार कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं, क्योंकि तारा सिंह इस बार अपने बेटे की वजह से पाकिस्तान जाएगा.

Also Read: Sunny Deol को देखकर बुरी तरह कांपने लगी थी प्रियंका चोपड़ा, कहा -कभी नहीं सोचा, ऐसा था गदर 2 एक्टर का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >