PHOLED से लेकर Meta AR तक, हमारी जिंदगी में जगह बनाने आ रहे नये गैजेट्स

New Technology – सब यह जानना चाहते हैं कि कौन-से नये गैजेट्स आयेंगे, कौन-सा नया इनोवेशन हमें चकित करेगा और कौन-सी नयी तकनीक हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएगी. आइए जानते हैं कि कौन से नये गैजेट्स धूम मचाने जा रहे हैं-

New Technology Trends : टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है. नयी चीजें आ रही हैं. हर बढ़ते दिन के साथ तकनीक डेवलप और सक्षम होती जा रही है. ऐसे में सब यह जानना चाहते हैं कि कौन-से नये गैजेट्स आयेंगे, कौन-सा नया इनोवेशन हमें चकित करेगा और कौन-सी नयी तकनीक हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएगी. आइए जानते हैं कि कौन से नये गैजेट्स धूम मचाने जा रहे हैं-

मेटा लायेगा वेंचुरा कोड

वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी हर गुजरते वक्त के साथ लोकप्रियता हासिल करती जा रही है. मेटा, प्ले स्टेशन, वाल्व और एचटीसी सभी वीआर हेडसेट को रिलीज कर रही हैं. लेकिन, ज्यादा कीमत होने के कारण यह आज भी बड़े उपभोक्तावर्ग की पहुंच से दूर है. वर्ष 2024 में इस दिशा में काफी बदलाव आ सकता है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की इस साल एक सस्ता वीआर हेडसेट बाजार में लॉन्च करने की योजना है. इस डिवाइस को वेंचुरा कोड नाम दिया गया है. उम्मीद है कि इस हेडसेट की कीमत कम होगी और ज्यादा लोग वीआर हेडसेट की टेक्नोलॉजी को आजमा सकेंगे.

Also Read: इंटरनेट पर लीक हो गई है आपकी फेक अश्लील फोटो? ये है डिलीट करने का तरीका

फो-लेड टीवी से मिलेगी नयी स्क्रीन

टेलीविजन डिस्प्ले की दुनिया 2024 में एक कदम और आगे बढ़ सकती है और हम ओ-लेड टीवी को पीछे छोड़ फो-लेड टीवी की दुनिया में दाखिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक एलजी और सैमसंग जैसी कंपनियां इस नये फो-लेड टेलीविजन काे लॉन्च करने की दिशा में काम रही हैं. फो-लेड ‘फास्फोरेसेंट ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड’ का संक्षिप्त रूप है. यह अभी प्रचलित फ्लोरोसेंट सब पिक्सलों को फास्फोरेसेंट सब पिक्सल से बदलेगा. यह स्क्रीन न सिर्फ अपने पूर्ववर्ती की तुलना में कम एनर्जी की खपत करेगी, बल्कि ज्यादा चटकीली भी होगी.

अल्ट्रा-वाइड बैंड से होगी आडियो क्रांति

ब्लूटूथ से कनेक्टेड हेडफोन से बेहतर ऑडियो आउटपुट देने वाला यूएसबी हेडफोन इस साल लॉन्च हो सकता है. वर्ष 2024 में अल्ट्रा-वाइड बैंड (यूडब्ल्यूबी) हेडफोन की शुरुआत के साथ ऑडियो परिदृश्य में क्रांति देखी जा सकती है. स्लैश गियर की रिपोर्ट के अनुसार पीएसबी स्पीकर ने क्यू1 2024 में पहला यूडब्ल्यूबी स्पीकर लॉन्च करने के लिए एमक्यूए और सोनिकल के साथ अनुबंध किया है, जो 24-बिट/192 किलोहर्ट्ज तक की दर पर उच्च रेजोल्यूशन वाली ध्वनि गुणवत्ता का वादा करता है.

Also Read: इंटरनेट पर लीक हो गई है आपकी फेक अश्लील फोटो? ये है डिलीट करने का तरीका

आयेगा स्लीक, लाइट और फास्ट कैम्म लैपटॉप

इस साल हम न सिर्फ लैपटॉप को और सिकुड़ता देख सकते हैं, बल्कि यह पहले से कहीं ज्याद फास्ट भी चल सकता है. यह संभव होगा एक नये प्रकार की मेमोरी से जिसका विकास डेल द्वारा किया जा रहा है. फिलहाल ज्यादातर लैपटॉप सो-डिम्म का इस्तेमाल मेमोरी के लिए करते हैं, लेकिन इसकी जगह डेल द्वारा विकसित की जा रही कंप्रेशन अटैच्ड मेमोरी मॉड्यूल-कैम्म ले सकती है. जानकारों के मुताबिक सो-डिम्म मेमोरी स्पीड के मामले में अपनी अधिकतम सीमा के आसपास पहुंच चुकी है. ऐसे में कैम्म मेमोरी डिजाइन चेंज के कारण न सिर्फ ज्यादा स्पीड दे सकती है, बल्कि यह जगह भी कम लेगी. कुछ कैम्म लैपटॉप अभी भी बाजार में मौजूद हैं, लेकिन 2024 में हम इस टेक्नोलॉजी का ज्यादा प्रयोग होता देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >