Corona Virus : कोरोना के और चार संदिग्ध मरीज मिले

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. चीन फैला इस वायरस से भारत में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. बंगाल में भी कोरोना पीड़ित एक मरीज मिला है. इस स्थिति राज्य के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को हाइ अलर्ट पर रखा गया है.

कोलकाता : कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. चीन फैला इस वायरस से भारत में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. बंगाल में भी कोरोना पीड़ित एक मरीज मिला है. इस स्थिति राज्य के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को हाइ अलर्ट पर रखा गया है. वहीं गुरूवार को कोरोना के चार संदिग्ध मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया. दो को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य दो संदिग्ध डेंटल कॉलेज की छात्रा है, जिन्हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गयी.

उधर, वायरस की भयावहता को देखते एनआरएस मेडिकल मेडिकल कॉलेज में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जहां अस्पताल फीवर क्लीनिक खोले जाने व थर्मल स्कैनर (गन) की व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया.

गुरुवार से ही अस्पताल में फीवर क्लीनिक चालू की गयी है, जबकि सोमवार तक अस्पताल में थर्मल गन उपलब्ध हो जायेगा. यह जानकारी द्विपायन विश्वास ने दी. उन्होंने बताया कि अस्पताल के दोनों प्रवेश द्वारा पर थर्मल स्कैनर मशीन को उपलब्ध रखा जायेगा. अस्पताल आने वाले सभी लोगों के बॉडी टेंपरेचर की जांच की जायेगी. शरीर का तापमान अधिक होने पर उन्हे अस्पताल में फीवर क्लीन भेज दिया जायेगा. इसी तरह अस्पताल के इंडोर विभाग में भीड़ को कम करने के लिए एक मरीज के साथ एक या दो से अधिक परिजनों को घुसने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

इंटर्न छात्राओं को मिली छुट्टी

कोलकाता. डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मास्टर इन डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की पढ़ाई करनेवालीं दो छात्राओं को गुरुवार को कोरोना वायरस से पीड़ित होने के संदेह पर नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. हालांकि दोपहर बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. इस बारे में एनआरएस के डिप्टी सुपर डॉ द्विपायन विश्वास ने बताया कि एक सेमिनार में हिस्सा लेने दोनों छात्राएं कोच्चि गयी थीं. लौटने के बाद ऐहतियात के तौर पर दोनों का अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. हालांकि किसी तरह के लक्षण नहीं देखे जाने पर दोनों को बाद में अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >