VIDEO: धनबाद के धर्माबांध ओपी क्षेत्र में हवाई फायरिंग, जमकर चली लाठी

धनबाद के धर्माबांध ओपी क्षेत्र में अवैध माइंस बंद कराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस दौरान मारपीट के साथ हवाई फायरिंग तक हुई. मारपीट के कारण दो लोग घायल हो गये. इधर, ग्रामीणा नें अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में चल रहे अवैध माइंस को बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

कतरास (धनबाद), सुमन कुमार सिंह : धनबाद के कतरास स्थित धर्माबांध ओपी क्षेत्र में अवैध माइंस बंद कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई. मारपीट के कारण एक पक्ष के दो लोग दीपक महतो और गणेश महतो घायल हो गये. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. इधर, घायलों के इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से एक की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी समेत तेतुलिया के चार नंबर में चल रहे अवैध माइंस को जल्द बंद कराने की मांग की विरोध प्रदर्शन किया था. मारपीट और हवाई फायरिंग के विरोध में एक पक्ष के लोगों ने धर्माबाद ओपी के गेट के सामने धरने पर बैठ गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >