बीजेपी कार्यालय के पास सोफे के गोदाम में लगी आग, आसपास के एरिया में फैली दहशत

आगरा के कालिंदी प्लाजा में आज उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब एक फर्नीचर के गोदाम में आग लग गयी. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,

Agra News. आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित कालिंदी प्लाजा में अचानक से काला धुआं उठने लगा. आसपास में मौजूद लोग सकते में आ गए. बाहर जाकर देखा तो एक फर्नीचर के गोदाम में आग लगी थी. जिसकी वजह से धुआं निकल रहा था. इसी बिल्डिंग में बीजेपी के एत्मादपुर विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल का कार्यालय भी खुला हुआ है. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई और आग पर काबू पाने में लग गई.

जानकारी के अनुसार कालिंदी विहार में खत्ता घर के सामने कालिंदी प्लाजा नाम की एक 5 मंजिला बिल्डिंग है. इसमें तमाम तरह की दुकानें खुली हुई हैं. वहीं अभी कुछ दिन पहले इस बिल्डिंग में एत्मादपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल का कार्यालय भी खुला है. दोपहर करीब 2:00 बजे प्लाजा के बेसमेंट में से धुआं निकलने लगा. जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए. उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बेसमेंट में स्थित घटिया निवासी ब्रजेश अग्रवाल फर्नीचर गोदाम में आग लग गई थी.

दरअसल बृजेश अग्रवाल का सोफे बनाने का काम है. ऐसे में गोदाम में सोफा के गद्दे और फॉम रखा हुआ था. जिसमें शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और काला धुआं उठने लगा. कालिंदी प्लाजा की बिल्डिंग में अभी कुछ दिन पहले ही एत्मादपुर विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल के कार्यालय का उद्घाटन हुआ है. आग लगने के दौरान कार्यालय में भी तमाम लोग मौजूद थे. वहीं कार्यालय के बगल में एक दुकान में खाने का सामान बनाने के लिए सिलेंडर भी रखे हुए थे. जैसे ही कालिंदी प्लाजा में आग लगी, कार्यकर्ता भयभीत हो गए और उन्होंने दुकान से सिलेंडर भी बाहर निकाल लिए.

कालिंदी प्लाजा में आग की सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आ गई और किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया.

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >