झारखंड: हजारीबाग के गायत्री टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

गायत्री टेंट हाउस के संचालक अंजन राणा हैं. इनके पुत्र सूरज राणा को बाहर निकाल लिया गया है. गायत्री टेंट हाउस के संचालक ने बताया कि देर शाम यकायक टेंट हाउस में आग लग गई. बड़ी मात्रा में टेंट की सामग्री से कपड़ा एवं अन्य वस्तुओं में आग लगी है.

हजारीबाग, आरिफ: झारखंड के हजाराबीग शहर के मालवीय रोड काली बाड़ी स्थित गायत्री टेंट हाउस में देर शाम भीषण आग लगने से लाखों रुपए की सामग्री जलकर खाक हो गयी. सूचना पर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं. टेंट हाउस में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है. गायत्री टेंट हाउस के संचालक अंजन राणा हैं. इनके पुत्र सूरज राणा को बाहर निकाल लिया गया है. गायत्री टेंट हाउस के संचालक ने बताया कि देर शाम यकायक टेंट हाउस में आग लग गई. बड़ी मात्रा में टेंट की सामग्री से कपड़ा एवं अन्य वस्तु में आग लगी है. लगभग 12 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी.

सूरज राणा को निकाला गया सुरक्षित

हजारीबाग में सोमवार की शाम को अगलगी की घटना हुई है. इसमें कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है. जानकारी के अनुसार टेंट हाउस के मालिक अंजन राणा के पुत्र सूरज राणा को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने में लोग जुटे हैं. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं. ये घटना शहर के मालवीय रोड के काली बाड़ी स्थित गायत्री टेंट हाउस की है. भीषण आग लगने से लाखों रुपए की सामग्री जलकर खाक हो गयी है.

Also Read: झारखंड:संतालियों की धार्मिक धरोहर लुगु पहाड़ पर नहीं लगेगा हाइडल पावर प्लांट, सीएम हेमंत सोरेन ने किया आश्वस्त

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि टेंट हाउस में काफी संख्या में कुर्सी, टेबल के साथ सजावट की सामग्री थी, जो जलकर राख हो गयी. सूचना पर दमकल विभाग देर रात तक आग बुझाने में जुटी रहा. मालवीय रोड के लोगों ने बताया कि टेंट हाउस में काफी संख्या में सजावट के कीमती कपड़े और अन्य सामग्रियां रखी गयी थीं. अचानक लगी आग से सब जल कर राख हो गया. अगलगी के कारण का पता नहीं चल सका है. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी.

Also Read: झारखंड: सीआरपीएफ हवलदार संजय कुमार ने की खुदकुशी, एके 47 से गोली मारकर की आत्महत्या,हिमाचल प्रदेश के थे निवासी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >