Raksha Bandhan 2023: उदया तिथि में 31 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, भद्रा रहित काल में ही राखी बांधना शुभ

1 / 1
Raksha Bandhan 2023: उदया तिथि में  31 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, भद्रा रहित काल में ही राखी बांधना शुभ
फुल स्क्रीन में देखें

Raksha Bandhan 2023: उदया तिथि में 31 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, भद्रा रहित काल में ही राखी बांधना शुभ

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार 30 या 31 अगस्त को मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. आइए जानते है कि राखी बांधन कब शुभ रहेगा.

पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाने की परंपरा

सावन के शुक्�� पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाने की परंपरा है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके बदले भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं. हालांकि इस बार भी रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है कि यह त्योहार किस तारीख को मनाया जायेगा. कुछ लोग 30 अगस्त को रक्षाबंधन बता रहे हैं तो कुछ 31 अगस्त को त्योहार होने का दावा कर रहे हैं. आइए जानते है ज्योतिष अनुसंधान केंद्र लखनऊ के संस्थापक वेद प्रकाश शास्त्री से रक्षाबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

31 को उदया तिथि में मनाया जायेगा रक्षाबंधन

हिन्दू पंचांग के आधार पर भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार दो दिन मनाये जाने की बात कही जा रही है. इस पर्व को लेकर पंचांग एक मत नहीं है. पूर्णिमा की तिथि और भद्रा की मौजूदगी इसका मुख्य कारण बन रहा है. विश्वविद्यालय पंचांग के मुताबिक श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है और यह 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी.

भद्रा रहित काल में ही राखी बांधना शुभ

30 अगस्त यानी सुबह 10 बजकर 19 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ ही भद्रा शुरू हो रही है, जो रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. इसलिए राखी का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को है. पूर्णिमा तिथि सुबह 07 बजकर 52 मिनट तक ही है. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 31 अगस्त के दिन भी रक्षाबंधन मनाया जायेगा. खजरैठा गांव निवासी डॉ मनोज कुंवर की माने तो भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का कोई भी वक्त अशुभ नहीं माना जाता है, लेकिन भाई की दीर्घायु और खुशियों की कामना एक शुभ मुहूर्त में की जाय तो सारे कष्ट दूर होते हैं. रक्षाबंधन त्योहार 31 अगस्त को मनाया जायेगा.

31 अगस्त दिन गुरुवार को राखी बांधना शुभ

ज्योतिष अनुसंधान केंद्र लखनऊ के संस्थापक वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष 30 अगस्त को ही सावन माह की पूर्णिमा शुरू हो जायेगी. लेकिन भद्रा की शुरुआत होने के कारण रक्षा बंधन का शुभ कार्य कम उचित होता है. ऐसे में ज्योतिषियों के अनुसार 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले ही रक्षाबंधन करना अधिक शुभकारी रहेगा.

शहर में सजने लगी राखी की दुकानें

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है. बाजार से लेकर गांव तक राखी की दुकानें सजना शुरू हो गयी हैं. कारोबारियों ने अलग-अलग दामों की रंग-बिरंगी राखी से अपनी दुकानें लग गयी हैं. दुकान पर राखी खरीदने पहुंची शांति कुमारी ने बताया कि आज के डिजिटल जमाने में बहुत से त्योहार मोबाइल पर मैसेज कर मना लिए जाते हैं. लेकिन रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है जिसे ऑफलाइन ही मनाना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >