Instagram, LinkedIn यूजर्स का डेटा लेने में सबसे आगे, आपकी लोकेशन से कॉन्टैक्ट डीटेल्स तक सबकुछ है इनके पास

1 / 1
Instagram, LinkedIn यूजर्स का डेटा लेने में सबसे आगे, आपकी लोकेशन से कॉन्टैक्ट डीटेल्स तक सबकुछ है इनके पास
फुल स्क्रीन में देखें

social media

Top List of Apps Ask Most Permissions – स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स का डेटा लेने में मेटा के ऐप्स – फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर टॉप पर हैं. ये ऐप्स 14 तरह के परमिशन लेते हैं. इसमें कॉन्टैक्ट, ब्राउजिंग हिस्ट्री और लोकेशन जैसे परमिशन शामिल हैं.

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए काम की खबर है. हम अपनी जरूरत के मुताबिक फोन में कई तरह के ऐप्स डाउनलोड करते हैं और उन्हें डेटा ऐक्सेस की परमिशन भी देते हैं लेकिन हम इस पर बहुत कम ध्यान देते हैं कि हम कौन-कौन सा परमिशन दे रहे हैं.

एक नयी स्टडी में 100 ऐप्स को एनालाइज किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स से सबसे ज्यादा डेटा एक्सेस के लिए परमिशन लेते हैं. इस स्टडी में टॉप-100 ऐप्स शामिल किये गए, जो ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं.

Also Read: Social Media Users : दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया पर एक्टिव, जानें हर दिन कितना बिताते हैं समय

‘टीआरजी डेटासेंटर्स’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यूजर्स का डेटा लेने में मेटा के ऐप्स टॉप पर हैं और ये ऐप्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर हैं. ये ऐप्स 14 तरह के परमिशन लेते हैं, जिसमें कॉन्टैक्ट, ब्राउजिंग हिस्ट्री और लोकेशन जैसे परमिशन शामिल हैं.

मेटा प्लैटफॉर्म्स के बाद इस लिस्ट में लिंक्डइन और यूट्यूब जैसे ऐप्स के नाम शामिल हैं, जो 12 तरह की परमिशन लेते हैं. ऐपल के आईओएस के लगभग 20 ऐप्स में से 9 ऐसे हैं, जो 11 अलग-अलग तरह की परमिशन लेते हैं. टिकटॉक भी आईओएस पर 11 तरह का डेटा ऐक्सेस लेता है.

Also Read: हॉलिडे सीजन में कनेक्टेड डिवाइस, बैंकिंग और गेमिंग ऐप्स का जमकर होगा इस्तेमाल, सिस्को सर्वे में आयी यह बात

गूगल प्लेस्टोर की हम बात करें, तो अकेले गूगल ऐप ही 13 तरह की परमिशन लेता है. X भी एंड्रॉयड यूजर्स से 11 परमिशन लेता है, जबकि आईफोन यूजर्स से यह केवल 7 परमिशन ही लेता है. गूगल प्लेस्टोर के ऐप्स औसत के अनुसार, 11 तरह की परमिशन मांगते हैं.

स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स का डेटा लेने में मेटा के ऐप्स – फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर टॉप पर हैं. ये ऐप्स 14 तरह के परमिशन लेते हैं. इसमें कॉन्टैक्ट, ब्राउजिंग हिस्ट्री और लोकेशन जैसे परमिशन शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >