Entertainmet News Live: जोगीरा सारा रा रा का धमाकेदार टीजर आउट, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, नेहा शर्मा की केमिस्ट्री
Copied link
Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल, राधिका मदान, मोहित रैना और डायना पेंटी की मूवी शिद्दत साल 2021 में आई थी. ये रोमांटिक-ड्रामा मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म का दूसरा पार्ट शिद्दत 2 आ रहा है. वहीं, अनुपम खेर ने अपने दिवंगत मित्र सतीश कौशिक को उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई में एक स्पेशल म्यूजिक कार्यक्रम होस्ट किया. इसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
बिहू ट्वीट को लेकर ट्रोल होने के बाद हेमा मालिनी ने कहा ‘सॉरी’
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार को एक ट्वीट पर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा कि लोकप्रिय असमिया त्योहार बिहू बिहार से संबंधित है. उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 74 वर्षीय सांसद को त्योहारी महीने की बधाई देने में गलती करने के बाद गुरुवार को ट्विटर पर ट्रोल किया गया.
अदालत ने फिल्म कंतारा के गाने ‘वराहा रूपम’ पर अंतरिम रोक लगाई
केरल की एक अदालत ने प्रथम दृष्टया कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन का हवाला देते हुए सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी और डिजिटल मंचों पर कन्नड़ फिल्म कंतारा के एक विवादास्पद गाने के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी. अतिरिक्त जिला अदालत के न्यायाधीश (प्रथम) के.ई. सलीह ने निर्देश दिया कि संगीत बैंड ‘थईक्कुडम ब्रिज’ और मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड को उचित श्रेय दिया जाए, जिसके पास वर्ष 2022 की फिल्म कंतारा के ‘वराहा रूपम’ गाने के लिए इस्तेमाल किए गए ‘नवरसम’ गीत का कॉपीराइट हैय कानूनी कार्रवाई के लिए पिछले साल 30 सितंबर को कंतारा की रिलीज के तुरंत बाद पहल की गई थी. अदालत ने कहा कि गाने के संगीत निर्देशक ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने थैक्कुडम ब्रिज के ‘नवरसम’ (2015) से प्रेरणा ली, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ रॉक संगीत के मिश्रण के लिए लोकप्रिय है.
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
गुलजार ने फिल्म ‘8 ए.एम. मेट्रो’ का पोस्टर किया जारी
जाने-माने गीतकार एवं फिल्मकार गुलजार ने गुलशन देवय्या और सैयामी खेर की फिल्म ‘8 ए.एम. मेट्रो’ का पोस्टर जारी किया. राज आर. के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुलजार ने बांद्रा स्थित अपने घर पर पोस्टर जारी किया. फिल्म में गुलजार की छह कविताएं हैं. राज ने कहा, ‘यह दो अजनबियों की कहानी है जो अनजाने में एक-दूसरे से मेट्रो में मिलते हैं और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है. मैं गुलजार साहब का इसके लिए जितना शुक्रिया करूं, कम है… मैं उनका कृतज्ञ हूं.’ फिल्म में गुलजार की कविताओं के अलावा मार्क के. रॉबिन का संगीत है. इसके गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं और उन्हें आवाज जुबिन नौटियाल, जोनिता गांधी, जावेद अली, विशाल मिश्रा तथा नूरां सिस्टर्स ने दी है. (भाषा)
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
धमाल 4 में अजय देवगन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो निर्देशक इंद्र कुमार के करीबी सूत्र बताते हैं कि उन्हें चौथी फिल्म का आइडिया मिल गया है और वह एक बार फिर अजय देवगन को लेना चाहते हैं. वह और उनकी टीम वर्तमान में स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने के लिए दौड़ रहे हैं, ताकि वे अजय देवगन को एक कथन दे सकें और उनकी तारीखों को ब्लॉक कर सकें. अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी.
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
जोगीरा सारा रा रा का धमाकेदार टीजर आउट
फिल्मों से लंबे ब्रेक और अपने पारिवारिक जीवन को लेकर चल रही चर्चा के बाद, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक नई फिल्म के साथ वापस आ गए हैं. उनकी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी जोगीरा सारा रा रा का टीजर आउट हो गया है और उन्हें नेहा शर्मा के साथ दिखाया गया है. कुशन नंदी द्वारा निर्देशित यह 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
मुकेश छाबरा की मां का अंतिम संस्कार
https://www.instagram.com/p/CrAjgZrsv7g/
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
साजिद खान और सुम्बुल तौकीर खान का मीटअप
https://www.instagram.com/p/CrAlKEZsEgl/
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
अर्चना गौतम का ग्लैमरस अंदाज
https://www.instagram.com/p/CrAluXgO2BM/
11:25 PM. 14 Apr 2311:25 PM. 14 Apr
आलिया भट्ट ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की अनसीन फोटोज
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज 14 अप्रैल को अपनी शादी के एक साल पूरे कर लिए हैं. अब इस स्पेशल डे पर अभिनेत्री ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की. जिसे देखकर फैंस पागल हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने दूसरी फोटो में ये भी दिखाया कि कैसे रणबीर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था.
https://www.instagram.com/p/CrAeocZMZJw/
6:33 PM. 14 Apr 236:33 PM. 14 Apr
Jogira Sara Ra Ra का नया पोस्टर हुआ जारी
https://www.instagram.com/p/CrAXYaAqGzO/?hl=en
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
अनिल कपूर ने श्रीदेवी के साथ शेयर की अनसीन फोटो
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
मीरा राजपूत ने दिखाई अपनी घर की झलक
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की शादी को हुए एक साल पूरे
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी की सालगिरह पर सोनी राजदान ने दिल छूने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने आलिया और रणबीर की शादी की फोटोज पोस्ट कर लिखा, पिछले साल इस दिन मेरी प्यारी ने अच्छे और बुरे समय में और हर तरह के समय में एक-दूसरे के साथ रहने का वादा किया था. आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी. आप दोनों की आगे की यात्रा मंगलमय हो.
https://www.instagram.com/p/CrAHYHwIj6C/
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
सलमान खान का नंबर शहनाज गिल ने कर दिया था ब्लॉक
कपिल शर्मा शो में किसी का भाई किसी की जान की पूरी टीम आई. शो में शहनाज ने बताया कि अनजाने में उसने सलमान का नंबर ब्लॉक कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया ये तब हुआ जब सलमान उन्हें फिल्म में रोल देने के लिए कॉल ��र रहे थे. जब उन्हें सलमान खान ने कॉल किया था, तब वह अमृतसर में थी. सलमान का कॉल आया तो वो एक अनजान नंबर शो कर रहा था. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे अनजान नंबर ब्लॉक करने की आदत है तो मैंने ऐसा ही किया. कुछ मिनट बाद मुझे मैसेज आया कि सलमान सर मुझे कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं. ये चेक करने के लिए मैंने ट्रूकॉलर ऐप पर नंबर डाला और पता चला कि यह सच में वो मुझे कॉल कर रहे थे! मैंने उन्हें अनब्लॉक किया और वापस कॉल किया.
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
फिल्म ‘कैनेडी’ कान फिल्म महोत्सव-2023 में प्रदर्शित होगी
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ को 76वें वार्षिक कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा. फिल्म महोत्सव के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म को प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव के ‘मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन’ के तहत प्रदर्शित किया जाएगा. फिल्म वितरक आइरिस नॉब्लोच और कान फिल्म महोत्सव के निदेशक थियरी फ्रीमाक्स ने कान में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की.
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
कपिल शर्मा शो में किसी का भाई किसी की जान की टीम
https://www.instagram.com/p/Cq-GsL7NMd6/
5:36 PM. 14 Apr 235:36 PM. 14 Apr
शाहरुख खान ने अपने नाम किया एक और खिताब
भारतीय अभिनेता शाहरुख, फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, लेखक सलमान रुश्दी और टेलीविजन प्रस्तोता और निर्णायक पद्मा लक्ष्मी 2023 के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं. टाइम पत्रिका ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, महाराजा चार्ल्स, सीरिया में जन्मीं तैराक और कार्यकर्ता सारा मर्दिनी और युसरा मर्दिनी, मॉडल बेला हदीद, अरबपति सीईओ एलन मस्क और प्रतिष्ठित गायिका और कलाकार ब्योंसे भी शामिल हैं.
12:42 PM. 14 Apr 2312:42 PM. 14 Apr
सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर रखा गया स्पेशल प्रोगाम
एक स्पेशल म्यूजिक कार्यक्रम अनुपम खेर ने अपने दिवंगत मित्र सतीश कौशिक के लिए रखा. इसमें रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, सोनाली बेंद्रे और नीना गुप्ता शामिल हुई. कार्यक्रम में अभिनेत्री नीना गुप्ता सफेद साड़ी में नजर आईं. उन्होंने स्टेज पर अनुपम के साथ मिलकर सतीश के बारे में बात की. इस दौरान नीना ने कहा, कुछ भी कह सकता है वो. मैंने उसकी जो लास्ट फिल्म है कागज 2 उसमें काम किया है और जब भी हम मिलते थे. पिछले एक साल की बात है. हम कहते थे अच्छा हम डिनर के लिए मिलेंगे. मैं कहना चाहूंगी कि भैया जो करना है कर लो. अभी मुझे लगता है कि यार क्यों नहीं डिनर कर ली. आई मिस यू. आज मैंने तुम्हारे जन्मदिन के लिए नये ईयररिगंस पहने है. बता दें कि अभिनेता-फिल्म निर्माता का पिछले महीने निधन हो गया था.
https://www.instagram.com/p/Cq-Wp9CLrEP/
12:42 PM. 14 Apr 2312:42 PM. 14 Apr
शिद्दत 2 में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा
निर्माता शिद्दत 2 पर काम कर रहे है और रिपोर्ट्स की मानें तो ये अगले साल 2024 में रिलीज होगी. Jio Studios ने अपने आगामी 100 ओरिजिनल के लिए रिलीज़ योजनाओं की घोषणा की. शिद्दत 2 उन शीर्षकों में से एक था जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई. सनी कौशल जग्गी की अपनी भूमिका को दोहराते रहेंगे. राधिका मदान के सीक्वल का हिस्सा बनने की पुष्टि नहीं हुई है. परिणीति चोपड़ा शिद्दत 2 में सनी के साथ दिखेंगी.
मुख्य बातें
Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल, राधिका मदान, मोहित रैना और डायना पेंटी की मूवी शिद्दत साल 2021 में आई थी. ये रोमांटिक-ड्रामा मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म का दूसरा पार्ट शिद्दत 2 आ रहा है. वहीं, अनुपम खेर ने अपने दिवंगत मित्र सतीश कौशिक को उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई में एक स्पेशल म्यूजिक कार्यक्रम होस्ट किया. इसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.