Entertainment News LIVE: किसी का भाई किसी की जान का नया गाना येंतम्मा रिलीज, न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज सबसे पहले तो खबर आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस हफ्ते सगाई कर सकते हैं. इस फंक्शन में सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहेंगे. इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 4.00 करोड़ रुपये की कमाई की.

2:03 AM. 5 Apr 23 2:03 AM. 5 Apr

जीनत अमान ने शेयर की परवीन बॉबी की तस्वीर

https://www.instagram.com/p/CqnOp46Dyo4/

2:03 AM. 5 Apr 23 2:03 AM. 5 Apr

हिना खान ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/CqnRqj6IH1F/

2:03 AM. 5 Apr 23 2:03 AM. 5 Apr

वॉर 2 को डायरेक्ट करेंगे अयान मुखर्जी

‘यश राज फिल्म्स’ की फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे. फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. फिल्म ‘वॉर’ में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में थे और फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसका संकेत दिया था.

2:03 AM. 5 Apr 23 2:03 AM. 5 Apr

काजोल ने शेयर की बेटी न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/Cqmip5jMGUp/

7:55 PM. 4 Apr 23 7:55 PM. 4 Apr

उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ का मनोरंजन कर माफ

ओडिशा सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने वाली उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ पर मनोरंजन कर माफ कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी. सीएमओ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है. अश्विनी त्रिपाठी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी सामान पहुंचाने वाले एक ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की है. इसमें सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद के उसके संघर्ष को दिखाया गया है. इससे पहले, राज्य सरकार ने उड़िया फिल्म ‘दमन’ और हिंदी फिल्म ‘ज्विगेटो’ को मनोरंजन कर मुक्त किया था.

7:34 PM. 4 Apr 23 7:34 PM. 4 Apr

स्क्रीन पर मेरे सबसे कीमती पलों में से एक

7:34 PM. 4 Apr 23 7:34 PM. 4 Apr

किसी का भाई किसी की जान का नया गाना ‘येंतम्मा’ रिलीज

7:34 PM. 4 Apr 23 7:34 PM. 4 Apr

अयान मुखर्जी ने अनाउंस की ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की रिलीज डेट

अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र टू: देव और ब्रह्मास्त्र 3 को बड़ा और बेहतर बनाने का वादा किया. उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा की. अयान ने उल्लेख किया कि उन्होंने फ्लैग की शूटिंग शुरू कर दी है और एक ही समय में दोनों दृश्यों की शूटिंग करेंगे, और प्रशंसक इस एस्ट्रावर्स को देखने के लिए अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं. फिल्म निर्माता ने दोनों दृश्यों को एक साथ शूट करने और दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीखों को पोस्ट करने का एक दिलचस्प अपडेट इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो कि दिसंबर 2026 और 2027 है.

https://www.instagram.com/p/CqmiSzyIaUu/

7:34 PM. 4 Apr 23 7:34 PM. 4 Apr

स्वस्तिका मुखर्जी ने यौन उत्पीड़न पर तोड़ी चुप्पी

स्वास्तिका मुखर्जी ने अपनी अगली बंगाली फिल्म ‘शिबपुर’ की रिलीज से सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने सह-निर्माता संदीप सरकार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं. स्वास्तिका ने दावा किया है कि उन्हें सह-निर्माताओं और सह-निर्माताओं के सहयोगियों से धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे. उन्हें कथित तौर पर सूचित किया गया था कि उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है और इन तस्वीरों को अश्लील वेबसाइटों पर साझा किया जाएगा. स्वास्तिका ने पहले ही गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है. वह इन धमकी भरे मेलों की स्कैन की गई प्रतियों के साथ ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (EIMPA) तक भी पहुंची हैं.

7:34 PM. 4 Apr 23 7:34 PM. 4 Apr

आज ही के दिन खतरों के खिलाड़ी विनर बने थे सिद्धार्थ शुक्ला

https://www.instagram.com/p/CqlTXnyKTTO/

7:34 PM. 4 Apr 23 7:34 PM. 4 Apr

गुरमीत चौधरी ने शेयर की बेटी की बर्थडे फोटोज

https://www.instagram.com/p/CqlCC0kJrVj/ https://www.instagram.com/p/CqknXTShjEw/

3:06 PM. 4 Apr 23 3:06 PM. 4 Apr

गोला को पैपराजी ने दिया ढेर सारा प्यार

https://www.instagram.com/p/Cqk4ZGLjU0v/?hl=en

3:06 PM. 4 Apr 23 3:06 PM. 4 Apr

काजोल और न्यासा देवगन का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/Cqk8X10qoCZ/?hl=en

3:06 PM. 4 Apr 23 3:06 PM. 4 Apr

बॉलीवुड स्ट्रगल को लेकर प्रियंका ने की बात

https://www.instagram.com/p/CqlC_3TjKCu/?hl=en https://www.instagram.com/p/CqlI4I1KyWE/?hl=en

3:06 PM. 4 Apr 23 3:06 PM. 4 Apr

करणवीर बोहरा की क्यूट बेटी

https://www.instagram.com/p/CqlQ2OvKaqb/?hl=en

3:06 PM. 4 Apr 23 3:06 PM. 4 Apr

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने दी गवाही

मूवी स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने संघीय अदालत में अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग, रिश्वतखोरी और एक प्रमुख रैप कलाकार से जुड़े मुकदमे के हिस्से के रूप में गवाही दी.

2:36 PM. 4 Apr 23 2:36 PM. 4 Apr

भोला बॉक्स ऑफिस कमाई

अजय देवगन और तब्बू की स्टारर फिल्म भोला ने अपने पहले सोमवार को अच्छी पकड़ बनाई थी, इसने 5वें दिन 4.00 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म शुक्रवार से लगभग 40 प्रतिशत नीचे थी और यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर फिल्म की सराहना हो रही है, हालांकि लक्षित दर्शक बहुत बड़ा नहीं है. कुछ छुट्टियां होंगी जो फिल्म को मिलेगी, जिससे अजय देवगन स्टारर को स्थिर संख्या बनाए रखने में मदद मिलेगी, हालांकि रमजान की अवधि कम से कम ईद तक अपने संभावित दर्शकों को दूर रखेगी.

2:36 PM. 4 Apr 23 2:36 PM. 4 Apr

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करेंगे सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से अपने एक दूसरे संग स्पॉट किए जाते है. बीते दिनों कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. उससे पहले दोनों डिनर और लंच डेट पर दिखाई दिए थे. इनसब के बाद ऐसी खबरें चल रही थी कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले है. हालांकि अभी तक न तो परिणीति न ही राघव ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है. अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की बात सामने आई है. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो कपल इस हफ्ते सगाई कर सकते हैं. सगाई दिल्ली में होने वाली है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बेहद निजी तरीके से होगा.

2:36 PM. 4 Apr 23 2:36 PM. 4 Apr

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की सफलता पर रानी मुखर्जी ने कही ये बात

पिंकविला से बात करते हुए, रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं बेहद खुश महसूस कर रही हूं, क्योंकि जैसा कि मैंने आपको बताया कि मेरे जैसे अभिनेता के लिए बॉक्स ऑफिस सत्यापन हमेशा महत्वपूर्ण होता है. इसलिए यह अच्छा लगता है कि लोग सिनेमाघर जा रहे हैं और अभी भी जा रहे हैं. तो इससे मुझे वास्तव में बहुत खुशी होती है क्योंकि जब किसी फिल्म की चर्चा अच्छी होती है, तो आप वास्तव में जानते हैं कि लोग आपकी फिल्म को पसंद कर रहे हैं और अपने दोस्तों और अपने परिवार को आपकी फिल्म की सिफारिश कर रहे हैं. तो हां, यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है”.

मुख्य बातें

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज सबसे पहले तो खबर आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस हफ्ते सगाई कर सकते हैं. इस फंक्शन में सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहेंगे. इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 4.00 करोड़ रुपये की कमाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >