दिल्ली के जनपद मार्केट में सारा अली खान ने की ढेर सारी शॉपिंग, विक्की कौशल भी दिखे साथ, PHOTOS VIRAL

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और विक्की कौशल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके के' का प्रमोशन कर रहे हैं. अब स्टारकास्ट दिल्ली के जनपद मार्केट में पहुंचे. सारा ने तो यहां ढेर सारी ज्वेलरी की शॉपिंग की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और विक्की कौशल जल्द ही जरा हटके जरा बचके फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इन-दिनों स्टार्स जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं.

अब सारा अली खान और विक्की कौशल की कुछ फोटोज वायरल हुई, जिसमें उन्हें दिल्ली के जनपद मार्केट में शॉपिंग करते हुए देखा गया.

सारा अली खान ने तो सब भूलकर ढेर सारी ज्वेलरी की शॉपिंग की. उन्हें यूं मार्केट में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करते देखे गए.

सारा ने जहां व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था. जिसके साथ उन्होंने सिल्वर झूमके और कुछ चुड़ियां पहनी थी. न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस हुस्न की परी लग रही थी. वहीं विक्की ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पेयर किया हुआ था.

इससे पहले सारा और विक्की को इंदौर की गलियों में घूमते स्पॉट किया जाता था. एक वीडियो में सारा ने कुल्हड़ पिज्जा का आनंद लिया, जबकि विक्की इंदौर की सड़कों पर आलू ट्विस्टर खाते नजर आये.

जरा हटके ज़रा बचके में विक्की कपिल की भूमिका निभा रहे हैं और सारा उनकी पत्नी सौम्या की भूमिका निभा रही हैं. ड्रामा और रोमांटिक ट्रैक से भरपर इसकी कहानी पहले दोनों के प्यार, फिर शादी और उसके बाद तलाक पर बेस्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >