Sunny Deol ने रिजेक्ट की थी ये सुपरहिट फिल्म! फिर ऐसे चमकी सलमान खान की किस्मत

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के लिए साल 2023 काफी खास रहा. फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. मूवी ने ने लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई की. सनी ने कई बेहतरीन मूवीज की है, लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ उन्हें ऑफर की गई थी.

1 / 1
Sunny Deol ने रिजेक्ट की थी ये सुपरहिट फिल्म! फिर ऐसे चमकी सलमान खान की किस्मत
फुल स्क्रीन में देखें

Sunny Deol ने रिजेक्ट की थी ये सुपरहिट फिल्म! फिर ऐसे चमकी सलमान खान की किस्मत

Sunny Deol ने रिजेक्ट की थी ये सुपरहिट फिल्म! फिर ऐसे चमकी सलमान खान की किस्मत

सनी देओल के लिए साल 2023 काफी स्पेशल रहा क्योंकि उनकी मूवी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

वैसे तो सनी देओल ने कई बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर मूवीज दी है, लेकिन क्या आपको पता है कि वो फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का हिस्सा बनने वाले थे. बता दें कि ये मूवी सुपरहिट हुई थी.

‘अंदाज अपना अपना’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. राजकुमार पहली बार बिना सनी के फिल्म बना रहे थे और वो चाहते थे कि इसमें कमस कम एक्टर कैमियो रोल प्ले करें. इसके लिए एक्टर मान गए थे.

सनी देओल दी गई तारीख पर बिजी थे और इस वजह से वो इसका हिस्सा नहीं बन पाए. जिसके बाद निर्माता को पता चला कि गोविंदा पास में ही शूटिंग कर रहे हैं.

राजकुमार संतोषी ने फिर गोविंदा को फिलम् अंदाज अपना अपना का हिस्सा बनने का अनुरोध किया और वो इसके लिए मान गए. ऐसे में सनी इसका पार्ट नहीं बन सकें.

सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा स्टारर गदर 2 ने लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई की. सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद फिल्म अब ज़ी5 पर उपलब्ध है.

गदर 2 की सफलता के बाद मेकर्स गदर 3 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसपर समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में बात करते हुए कहा, “आपको इसके लिए इंतजार करना होगा.

अनिल शर्मा ने कहा, इंतजार का फल मीठा होता है, बिल्कुल इस (गदर 2) की तरह. मेरे और शक्तिमान जी (गदर 2 के लेखक) के मन में कुछ विचार आए हैं. तो बस इंतज़ार करो सब कुछ होगा.”

सनी ने ‘एनिमल’ में अपने भाई बॉबी देओल की तारीफ की है. अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया और लिखा, “बॉब.” पोस्टर में बॉबी का चेहरा खून से सना हुआ है.

सनी देओल के पास इन दिनों काफी प्रोजेक्ट है. आमिर खान की एक फिल्म में वो काम कर रहे है और इसमें आमिर का कैमियो होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >