Parineeti Raghav Wedding: राघव-परिणीति के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत,महल में हो रही ये तैयारियां,डिटेल्स इनसाइड

1 / 1
Parineeti Raghav Wedding: राघव-परिणीति के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत,महल में हो रही ये तैयारियां,डिटेल्स इनसाइड
फुल स्क्रीन में देखें

Parineeti Raghav Wedding: राघव-परिणीति के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत,महल में हो रही ये तैयारियां,डिटेल्स इनसाइड

Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. परिणीति और राघव 24 सितंबर को राजस्थान में शादी कर रहे है. शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है और अब इसे लेकर नया अपडेट आया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा उदयपुर में 24 सितंबर को सात फेरे लेने वाले हैं. कपल परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में शादी करेंगे.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार विवाह के लिए राजस्थान जाने से पहले शादी का जश्न दिल्ली में शुरू होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में अरदास के साथ उनकी शादी के फंक्शन शुरू हो गए.

रिपोर्ट्स की मानें तो एक हफ्ते पहले ही दिल्ली में एक अरदास के साथ हो चुकी है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल अपनी शादी के वीकेंड के दौरान अपने परिवार के लिए कई प्लान्स बनाए है, जो काफी मजेदार होने वाले है.

चोपड़ा परिवार और चड्ढा परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच की प्लानिंग परिणीति और राघव ने की है. यह वास्तव में रोमांचक होगा क्योंकि यह चोपड़ा बनाम चड्ढा क्रिकेट मैच होगा. इस फन एक्टिविटी में उनके दोस्त भी शामिल होने वाले है.

परिणीति और राघव उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में शादी करेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो महल की सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा जाएगा. सिक्योरिटी काफी टाइट होगी.

रिपोर्टस की मानें तो परिणीति और राघव की शादी व्हाइट थीम पर बेस्ड होगी. समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति के चूड़ा समारोह के साथ शुरू होगा. जिसके बाद 12-4 बजे तक वेलकम लंच होगा. परिवार, साथ ही दूल्हा और दुल्हन शाम 7 बजे से रात भर पार्टी करेंगे.

24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में होगी. बारात – शाही जुलूस ताज झील से दोपहर 2 बजे शुरू होगा और लीला पैलेस में विवाह स्थल पर पहुंचेगा.

3.30 बजे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे. विदाई- शाम 6.30 बजे और रिसेप्शन रात 8.30 बजे से लीला पैलेस कोर्टयार्ड में होगी.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. कार्ड बेहद खूबसूरत था और इसमें शादी की डिटेल्स लिखी हुई थी.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी में कौन-कौन से गेस्ट होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि शादी को लेकर दोनों के फैंस काफी उत्साहित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >