Nushrratt Bharuccha: काफी मुश्किलों के बाद इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा लौट रही भारत, सामने आया ये अपडेट

1 / 1
Nushrratt Bharuccha: काफी मुश्किलों के बाद इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा लौट रही भारत, सामने आया ये अपडेट
फुल स्क्रीन में देखें

Nushrratt Bharuccha: काफी मुश्किलों के बाद इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा लौट रही भारत, सामने आया ये अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में फंस गई थी. एक्ट्रेस हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल गई थी. अब, उनकी टीम ने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि वो सुरक्षित है और वापस अपने देश भारत लौट रही है.

नुसरत भरुचा इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच इजराइल में फंसी हुई थी. नुसरत हाइफ़ा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए इजराइल गई थी.

रिपोर्ट्स में बताया गया था कि नुसरत भरुचा शनिवार दोपहर से संपर्क से बाहर थी, जिससे हर कोई नुसरत की सुरक्षा को लेकर चिंतित था. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है कि वो ठीक है.

नुसरत भरुचा की टीम की सदस्य संचिता त्रिवेदी ने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि, हम आखिरकार अभिनेत्री नुसरत भरुचा से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है. वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं.

एक्ट्रेस की टीम ने बताया कि, उन्हें सीधी फ्लाइट नहीं मिली इसलिए वह कनेक्टिंग फ्लाइट से घर आ रही है. उसकी आगे की सुरक्षा के लिए, अधिक विवरण साझा नहीं किया जा सकता है, लेकिन जैसे ही वह भारत पहुंचेगी, हम आपको सूचित करेंगे.

नुसरत भरुचा की टीम ने एक बयान में कहा, हम राहत महसूस कर रहे हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं.

बता दें कि नुसरत भरुचा के इजराइल में लापता होने की खबर तब आई है जब इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच गाजा पट्टी में पूर्ण युद्ध छिड़ गया था. हालांकि उनके फैंस ये जानकर खुश होंगे कि अब वो ठीक है.

नुसरत भरुचा पिछली बार फिल्म अकेली में नजर आई थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.

प्रणय मेश्राम द्वारा निर्देशित, थ्रिलर ड्रामा फिल्म में नुसरत भरुचा, निशांत दहिया, राजेश जैस, त्साही हलेवी और अमीर बुतरस हैं.

जॉयती के रूप में नुसरत भरूचा की भूमिका निभाते हुए, एक ‘साधारण भारतीय लड़की’ जो एक युद्ध क्षेत्र में फंस गई है और उसे अपने जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, यह फिल्म इस साल 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई.

नुसरत अगली बार हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आएंगी, जो इसी नाम से 2021 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है.

Also Read: Tejas Trailer: ‘भारत को छेड़ोगे, तो…’, वायुसेना दिवस पर ‘तेजस’ का ट्रेलर जारी, फैंस बोले- कंगना रनौत की…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >