Entertainment News: 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट का काउंटडाउन शुरू, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Entertainment News : लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को रिलीज हुए चार दिन हो गए है. अबतक मूवी ने 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. पहली बार सारा- विक्की साथ में काम कर रहे है. वहीं, बीते दिन कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन अभिनीत सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर रिलीज हुआ. फैंस कियारा-कार्तिक की केमिस्ट्री पर फिदा हो गए. ट्रेलर की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए सत्यप्रेम की कथा की टीम कल रात निर्माता साजिद नाडियाडवाला के घर पर जमा हुए.

3:05 AM. 7 Jun 23 3:05 AM. 7 Jun

1920 हॉरर ऑफ द हार्ट का काउंटडाउन शुरू, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

महेश भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) की हॉरर फिल्म ‘1920 हॉरर ऑफ द हार्ट’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर 1 जून को रिलीज किया गया था, अब 23 जून को फिल्म रिलीज होगी. दर्शक हॉरर फिल्म का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/CtJ1anqqJwE/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng%3D%3D

11:31 PM. 6 Jun 23 11:31 PM. 6 Jun

श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सारा अली खान और विक्की कौशल

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

गदर के मेकर्स ने शेयर किया ये वीडियो

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

आमिर खान के घर पार्टी

अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी का वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में आमिर खान के घर पर कपिल शर्मा ने गुलाम अली का मशहूर गाना हंगामा है क्यों बरपा गाते दिख रहे है. सारे लोग इस गाने को काफी एंजॉय करते नजर आए. आमिर भी कॉमेडी किंग के गाने का आनंद लेते दिखे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/reel/CtJAAA-udrI/

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदला

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है. उनका नया नाम उनकी दिवंगत मां, अभिनेता स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि है. अब से प्रतीक को प्रतीक पाटिल बब्बर के नाम से जाना जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/Cj0EQcBIOey

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

कपिल शर्मा का नया एपिसोड

https://www.instagram.com/p/CtJA54lLDz4/?hl=en

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

प्रभास ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में किए दर्शन

अभिनेता प्रभास ने तिरुपति जिले के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना की. ‘आदिपुरुष’ फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले प्रभास ने मंदिर में दर्शन किए हैं. यह फिल्म रामायण से प्रेरित है. ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं.फिल्म की निर्माता ‘टी सीरीज़’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर बताया, “ एक पवित्र क्षण: प्रभास ने ‘आदिपुरुष’ का अंतिम ट्रेलर जारी होने से पहले तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लिया.” (भाषा इनपुट के साथ)

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

संजय दत्त ने सुनील दत्त के साथ शेयर की UNSEEN तस्वीरें

संजय दत्त ने दिवंगत पिता सुनील दत्त की जयंती पर उन्हें याद करने के लिए उनके साथ उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आई लव एंड मिस यू सो मच. जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपसे प्यार करता हूं पिता जी.”

https://www.instagram.com/p/CtInoioNLzO/

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

भूल भुलैया 2 के तेलुगु रीमेक में नहीं नजर आएंगे नागा चैतन्य

साउथ एक्टर नागा चैतन्य हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 2 के तेलुगु रीमेक में अभिनय नहीं करेंगे. एक्टर की टीम ने बयान जारी कर कहा कि, “फैकचेक: सोशल मीडिया पर @Chay_Akkineni द्वारा #BhoolBhulaiya2 का साउथ रीमेक करने के बारे में प्रसारित की जा रही खबरें पूरी तरह से झूठी हैं. सम्मानित मीडिया हैंडल से निवेदन है कि फेक न्यूज न फैलाएं.

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

Lust Stories 2 का टीजर हुआ जारी

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट है. जी हां, आपने सही पढ़ा. शादी के तीन महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. स्वरा ने पति फहद अहमद संग कुछ तसवीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी. एक्ट्रेस ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! धन्य, कृतज्ञ, उत्साहित क्योंकि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखने जा रहे है.

https://www.instagram.com/p/CtI6MgloaAm/?hl=en

Swara Bhasker: प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुडन्यूज, कहा- कभी-कभी आपकी…

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

के-पॉप सिंगर Aoora से मिले बिग बॉस ओटीटी फेम प्रतीक सहजपाल

के-पॉप गायक औरा, जिन्होंने हाल ही में बप्पी लाहिड़ी के कल्ट क्लासिक ‘जिमी जिमी’ के अपने संस्करण को रिलीज़ किया था. अब ऐसा लग रहा है कि के-पॉप सिंगर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए बिग बॉस ओटीटी फेम प्रतीक सहजपाल के साथ हाथ मिलाया है. कुछ घंटे पहले, प्रतीक सहजपाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर के-पॉप सिंगर औरा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की.

https://www.instagram.com/p/CtG3WYpSyGp/

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

अभिनेत्री सुलोचना का अंतिम संस्कार किया गया

हिन्दी और मराठी सिनेमा में मां की भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का सोमवार को यहां शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सुलोचना (94) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था.सुलोचना की बेटी कंचन घनेकर ने अंतिम संस्कार किया.(भाषा इनपुट के साथ)

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/CtIhOURtqpH/

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

कूल लुक में दिखे कार्तिक आर्यन

https://www.instagram.com/p/CtIsp9KAWwS/

11:30 PM. 6 Jun 23 11:30 PM. 6 Jun

न्यासा देवगन के बीएफएफ ओरी ने राहुल गांधी संग शेयर की तसवीरें

ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी बॉलीवुड स्टारकिड्स की पार्टीज और वेकेशन में अक्सर दिखते है. न्यासा के बीएफएफ ने लंदन से फोटो शेयर की है, जिसमें वो राहुल गांधी के साथ पोज देते दिखे. फोटोज के साथ ओरी ने कैप्शन में लिखा, ‘आज लंच पर.’

4:14 PM. 6 Jun 23 4:14 PM. 6 Jun

कार्तिक आर्यन ने शेयर की सेलिब्रेशन की तसवीरें

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं. सत्यप्रेम की कथा ट्रेलर की सक्सेस पार्टी में कलाकार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी, निर्माता साजिद नाडियाडवाला, उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला और सह-निर्माता शरीन मंत्री, किशोर अरोड़ा और लेखक करण शर्मा शामिल हुए.

https://www.instagram.com/p/CtIGw5bviZG/

4:14 PM. 6 Jun 23 4:14 PM. 6 Jun

जरा हटके जरा बचके का चौथे दिन का कलेक्शन

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने सोमवार को 3.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. अगले सप्ताह फिल्म के लिए कोई महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा नहीं है और यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म दूसरे सप्ताह तक स्थिर बनी रहे.

पहला दिन – 5.25 करोड़ रुपये

दूसरा दिन – 7 करोड़ रु

तीसरा दिन – 9.25 करोड़ रुपये

चौथा दिन – 3.50 करोड़ रुपये

4 दिनों में 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

मुख्य बातें

Entertainment News : लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को रिलीज हुए चार दिन हो गए है. अबतक मूवी ने 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. पहली बार सारा- विक्की साथ में काम कर रहे है. वहीं, बीते दिन कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन अभिनीत सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर रिलीज हुआ. फैंस कियारा-कार्तिक की केमिस्ट्री पर फिदा हो गए. ट्रेलर की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए सत्यप्रेम की कथा की टीम कल रात निर्माता साजिद नाडियाडवाला के घर पर जमा हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >