Entertainment News: तू झूठी मैं मक्कार के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस? निर्देशक लव रंजन का खुलासा
Copied link
Entertainment News Live: स्वरा भास्कर अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी की बंधन में बंध गई. शादी की तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो साउथ इंडियन दुल्हन के रूप में दिख रही है. पहले उन्होंने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तसवीरें शेयर की थी. अब दुल्हन बनने पर सेलेब्स से लेकर फैंस हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. वहीं, टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाल्टीवाला संग शादी कर ली. शादी उन्होंने समुद्र तट पर की. शादी की तसवीरें कपल ने शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है.
2:17 AM. 15 Mar 232:17 AM. 15 Mar
रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि कई लोगों को यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि फिल्म में कोई एक्शन नहीं है, लव रंजन ने कहा कि एक्टर ने फिल्म करने के लिए अभी तक कोई फीस नहीं ली है.
तीन बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने कहा, पीएम मोदी मेरे संगीत के समर्थक रहे हैं. जब मैंने 2015 में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता, तो उन्होंने मुझे एक बैठक के लिए बुलाया और हम दोनों ने लगभग एक घंटे तक पर्यावरण पर चर्चा की और हमने साथ में एक एल्बम बनाया, ‘शांति संसार’. उन्होंने इसे पेरिस में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में लॉन्च किया.
8:19 PM. 14 Mar 238:19 PM. 14 Mar
पुनीत राजकुमार की फिल्म
गंधागुडी- जर्नी ऑफ अ ट्रू हीरो, ‘कर्नाटक रत्न’ अभिनीत एक डॉक्यू-फीचर, दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को आधिकारिक ओटीटी रिलीज की तारीख मिल गई है. वन्यजीव फोटोग्राफर-फिल्म निर्माता अमोघवर्ष द्वारा लिखित और निर्देशित पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 17 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, पुनीत के असाधारण वंश में एक दिलचस्प अंतर्दृष्टि देने वाली फिल्म, उनके पिता, महान अभिनेता डॉ. राजकुमार अभिनेता की जयंती पर रिलीज़ होगी.
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
अमिताभ बच्चन ने इस बात पर जाहिर की खुशी
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर मंगलवार को खुशी जाहिर की. बिग बी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘हम जीत गए. हमने दो पुरस्कार जीते. हम देश और लोगों के लिए जीते. भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में. ऑस्कर 95.’’
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
जावेद अख्तर बोले- उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है
जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ शायराना-सरताज नाम का एक उर्दू शायरी एल्बम लॉन्च किया. इसमें जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा के महत्व पर बात की. उन्होंने कहा, उर्दू किसी और जगह से नहीं आई है… यह हमारी अपनी भाषा है. यह हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती है… पाकिस्तान भी भारत से विभाजन के बाद अस्तित्व में आया, पहले यह भारत का ही हिस्सा था. इसलिए भाषा हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती.
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
ऐसे बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे आमिर खान
https://www.instagram.com/p/CpvE27sqilX/?hl=en
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
सलमान खान का ये वीडियो हो रहा वायरल
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
‘नाटु नाटु’ गायक काल भैरव- रिहाना के साथ दिखे
‘नाटु नाटु’ गायक काल भैरव ने रिहाना के तसवीर शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
सोनम कपूर ने बेटे संग शेयर की फोटो
अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा फिलहाल अपने बेटे वायु के साथ बिजी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना परफेक्ट नॉटिंग हिल वीकेंड की झलक फैंस को दिखाई. तसवीर में वो अपने बेटे को कहानी पढ़कर सुनाती दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/CppEGCgomag/
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
तू झूठी मैं मक्कार का छठे दिन का कलेक्शन
लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार को फिल्म क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस किया, जो रविवार से काफी कम है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.71 करोड़, गुरुवार 10.34 करोड़, शुक्रवार 10.52 करोड़, शनिवार 16.57 करोड़, रविवार 17.08 करोड़ का कलेक्शन किया. टोटल कमाई अभी तक 77.24 करोड़ हुआ है.
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
Oscar नहीं मिलने पर भी होती है नॉमिनी पर पैसों की बारिश
दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है ये तो इसमें कुछ खास ही होगा. द गार्जियन के अनुसार, इस साल हर नॉमिनेट व्यक्ति के लिए गिफ्ट बैग की कीमत $126,000 (लगभग 1.03 करोड़ रुपये) है. ये गिफ्ट बैग लॉस एंजिल्स स्थित एक कंपनी डिस्टिंक्टव असेट देता है. इसमें 60 से ज्यादा चीजें होती है, जिसमें तीन रात इटालियन आईलैंड में ठहरने का पैकेज, गिन्ज़ा निशिकावा से जापानी मिल्क ब्रेड, लिपोसक्शन, एक सेलिब्रिटी सर्जन से फेसलिफ्ट.
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
दीपिका पादुकोण का ये वीडियो हो रहा वायरल
95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के मौके पर ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर दीपिका पादुकोण नजर आई थी. एक्ट्रेस ने एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के ‘नाटु नाटु’ गाने की तारीफ की. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.
7:18 PM. 14 Mar 237:18 PM. 14 Mar
शास्त्रीय गायक पं. दीपक चटर्जी का निधन
जानेमाने शास्त्रीय गायक पं. दीपक चटर्जी ‘रसिकरंग’ का सोमवार सुबह यहां निधन हो गया. यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी. पं. दीपक चटर्जी 88 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी रीता चटर्जी, पुत्र और पुत्री हैं. पं. चटर्जी की पुत्री विदिशा ने बताया कि उनके पिता पं. चटर्जी ने आज तड़के करीब चार बजे सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि चटर्जी का अंतिम संस्कार मंगलवार अपराह्न 1.30 बजे नोएडा के सेक्टर 94 स्थित ‘अंतिम निवास’ श्मशान गृह में किया जाएगा.
12:35 PM. 14 Mar 2312:35 PM. 14 Mar
स्वरा भास्कर की शादी की तसवीरें
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी दुल्हन वाली तसवीरें पोस्ट की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा और फहाद अहमद की शादी बिना निकाह पढ़े या फिर बिना सात फेरे लिए की है. हालांकि इसी साल दोनों ने फरवरी में कोर्ट मैरिज किया था. वहीं, दुल्हन के जोड़े में वो काफी खूबसूरत लगी. बनारसी लाल साड़ी, हैवी नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, नथ और मांग टीका लगाए वो किसी हूर परी से कम नहीं लगी. फहाद ने व्हाइट कुर्ते के साथ गोल्डन नेहरू जैकेट पहना था.
12:35 PM. 14 Mar 2312:35 PM. 14 Mar
कृष्णा मुखर्जी ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी
कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाल्टीवाला संग फोटोज शेयर कर लिखा, ‘और बंगाली लड़की पारसी नाविक के साथ जीवन भर के लिए शादी के बंधन में बंध गई. हम अपने बड़े दिन पर आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं.’ पहली तसवीर में दुल्हन दूल्हे के गाल को छूते दिख रही है. दूसरे फोटो में सनसेट पोज खूबसूरत लग रहा है क्योंकि कपल एक-दूसरे को देख रहे है.
https://www.instagram.com/p/CpvEHMcInmu/
मुख्य बातें
Entertainment News Live: स्वरा भास्कर अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी की बंधन में बंध गई. शादी की तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो साउथ इंडियन दुल्हन के रूप में दिख रही है. पहले उन्होंने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तसवीरें शेयर की थी. अब दुल्हन बनने पर सेलेब्स से लेकर फैंस हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. वहीं, टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाल्टीवाला संग शादी कर ली. शादी उन्होंने समुद्र तट पर की. शादी की तसवीरें कपल ने शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.