Entertainment News Live: अक्षय कुमार ने अपने दोस्तों संग किया भांगड़ा, शाहरुख खान ने पहनी 4 करोड़ की घड़ी

Entertainment News Live Updates: दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का फरवरी 2018 में निधन हो गया था. एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस काफी टूट गए थे. अब उनके पति और निर्माता बोनी कपूर ने पुष्टि की है वो श्रीदेवी की आत्मकथा इसी साल जारी की जाएगी. इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनकही किस्से फैंस जान पाएंगे. वहीं, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की साथ में तसवीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते है. उनकी कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें दोनों साथ में बातें करते दिख रहे है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

Live Updates
3:10 AM. 11 Feb 23 9:40 PM. 10 Feb

एक्शन हीरो की भूमिका निभाना सपना सच होने जैसा था

पठान पांच साल बाद शाहरुख की वापसी के साथ-साथ उनकी पहली एक्शन-थ्रिलर है, इसलिए अभिनेता ने खुलासा किया कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है. यशराज फिल्म्स द्वारा जारी एक नए वीडियो में शाहरुख खान बताते हैं कि जब उनका एक्शन हीरो बनने का सपना शुरू में पूरा नहीं हुआ था तो वह कैसे रोमांटिक हीरो बन गए.

3:10 AM. 11 Feb 23 9:40 PM. 10 Feb

शाकुंतलम की रिलीज डेट टली

जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की 3 डी तेलुगु पौराणिक फिल्म शाकुंतलम को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है. फिल्म के निर्देशक गुनशेखर ने 14 अप्रैल को फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा की है. इससे पहले शाकुंतलम 17 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अज्ञात कारणों से फिल्म को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया. गुनशेखर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वह प्यार जिसे भुला दिया गया… प्यार की एक अविस्मरणीय कहानी जो बनी हुई है. अपने कैलेंडर में मार्क कर लें – शाकुंतलम 14 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

3:10 AM. 11 Feb 23 9:40 PM. 10 Feb

बिग बॉस बोले ‘अर्चना का नाम ही चल रहा है’

हालिया प्रोमो में, अर्चना गौतम को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है क्योंकि बिग बॉस कहते हैं, ‘देश भर में अर्चना का नाम ही चल रहा है. बिग बॉस उसकी भाषा में बोलते हैं. वह मॉडल से राजनेता की प्रशंसा करते हैं.

https://www.instagram.com/reel/CoeeTgrjb5q/

3:10 AM. 11 Feb 23 9:40 PM. 10 Feb

शहनाज गिल ने शेयर किया शाहिद संग वीडियो

https://www.instagram.com/p/Coe5_atoEMP/

3:10 AM. 11 Feb 23 9:40 PM. 10 Feb

कंतारा की स्क्रीनिंग के लिए रखी गई शर्त पर रोक

उच्चतम न्यायालय ने आज कन्नड़ सुपरहिट फिल्म ‘कंतारा’ के निर्माता और निर्देशक को कॉपीराइट उल्लंघन मामले में अंतिम आदेश आने तक ‘वराहरूपम’ गाने के साथ फिल्म प्रदर्शित न करने का निर्देश देने वाली केरल उच्च न्यायालय की शर्त पर रोक लगा दी. प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ ने केरल सरकार को भी नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में इसका जवाब मांगा. पीठ ने उच्च न्यायालय की शर्तों में से एक को संशोधित किया और निर्देश दिया कि निर्माता विजय किरगंदूर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में तुरंत जमानत पर रिहा किया जाए. शीर्ष अदालत ने किरगंदूर और शेट्टी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार की दलीलों का संज्ञान लिया, जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश में कुछ शर्तों को चुनौती दी गई थी और एक अंतरिम आदेश पारित किया.

3:10 AM. 11 Feb 23 9:40 PM. 10 Feb

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बदली इंस्टाग्राम डीपी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को शादी की थी. अब एक्टर ने शादी के बाद अपनी इंस्टाग्राम की डीपी बदल दी है. उनकी डीपी में अब शादी की तस्वीर है.

मुख्य बातें

Entertainment News Live Updates: दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का फरवरी 2018 में निधन हो गया था. एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस काफी टूट गए थे. अब उनके पति और निर्माता बोनी कपूर ने पुष्टि की है वो श्रीदेवी की आत्मकथा इसी साल जारी की जाएगी. इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनकही किस्से फैंस जान पाएंगे. वहीं, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की साथ में तसवीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते है. उनकी कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें दोनों साथ में बातें करते दिख रहे है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >