Entertainment News: फैंस ने एडवांस में मनाया रश्मिका का बर्थडे, कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना
Copied link
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हाल ही में वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जहां एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इम्प्रेस कर दिया. मस्तानी गर्ल का एयरपोर्ट लुक वायरल हो रहा है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ अपनी नन्ही बेटी मैरी मालती की फोटो शेयर की है. तस्वीर में प्रियंका अपना मेकअप करती नजर आ रही है औऱ मालती उसे बड़े प्यार से देखती दिख रही है.
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
सुरभि चंदना ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीर
https://www.instagram.com/p/CqU9KlIosIC/
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
लॉक अप की पहली कंटेस्टेंट होंगी राखी सावंत
हालिया रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप के आगामी सीजन का हिस्सा होंगी. जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 16 और बिग बॉस मराठी 4 में नजर आने के बाद राखी ने कथित तौर पर बातचीत के बाद शो साइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि लॉक अप की ओपनिंग कंटेंडर राखी सावंत होगी. हालांकि अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अगर अफवाहें सही हैं तो निश्चित रूप से कंगना के शो के दूसरे सीजन में राखी को देखना मजेदार होगा.
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
रुबीना दिलाइक ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो
https://www.instagram.com/p/CqVdXQ0pMx3/
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी
https://www.instagram.com/p/CqVE0KwtdrZ/
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
फैंस ने एडवांस में मनाया रश्मिका का बर्थडे
https://www.instagram.com/p/CqVB_PKKg7X/
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
आकांक्षाद दुबे को लेकर केआरके का ट्वीट
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या ने सबको सकते में डाल दिया है. उन्होंने वाराणसी के एक होटल में खुदकुशी कर ली. केआरके ने अपने ट्वीट दावा किया है कि आकांक्षा दुबे के माता पिता ने उन्हें एक्टिंग ना करने को कहा था. उन्होंने ट्वीट किया, आकांशा दुबे के घरवालों ने उसको फ़िल्मों में जाने से रोकने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन रोक नहीं पाये थे! आकांशा अपने होटल के रूम में मृत पाई गई! अल्लाह उसकी आत्मा को शांति दे! और घर वालों को सबर दे! माँ बाप को औलाद को हर हाल में सपोर्ट करना चाहिए!.
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते पर AAP सांसद ने लगा दी मुहर
परिणीति चोपड़ा इनदिनों आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. शादी की जोरदार चर्चा के बीच राघव के सहयोगी संजीव अरोड़ा ने अब परिणीति और उन्हें बधाई दी है.अभी तक परिणीति और राघव ने चुप्पी साध रखी थी. अब आप नेता संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है. उन्होंने ट्वीट किया, मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं और कामना है कि उनका मिलन ढेर सारा प्यार, आनंद और साहचर्य का आशीर्वाद से भरा रहे. मेरी शुभकामनाएं!!!” इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, किस बात की बधाई दे रहे हो भाई सगाई या शादी की.
2:32 AM. 29 Mar 232:32 AM. 29 Mar
इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की मैदान
https://www.instagram.com/p/CqUjnyforxN/
7:41 PM. 28 Mar 237:41 PM. 28 Mar
एक्टर Vikraman Nair का निधन
लोकप्रिय अभिनेता-नाटककार विक्रमन नायर का निधन हो गया. उनकी उम्र 78 साल थी. आज सुबह एक्टर ने अंतिम सांस ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार समारोह बुधवार 29 मार्च को सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा.
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
अभिनेता इनोसेंट का अंतिम संस्कार
पूर्व सांसद एवं मलयाली फिल्मों के अभिनेता इनोसेंट के पार्थिव शरीर को मंगलवार को इरिंजालकुडा के गिरजाघर में राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया. सेंट थॉमस कैथेड्रल में हुए अंतिम संस्कार में इनोसेंटे के कई समर्थकों, सितारों ने हिस्सा लिया. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य के मंत्रियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, ममूटी और मोहनलाल सहित कई अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर शेाक व्यक्त किया है.
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
Priyanka Chopra ने बॉलीवुड क्यों छोड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट में कई हैरान करने वाली बातें कही. देसी गर्ल ने कहा कि वह पहली बार अमेरिका में काम करने का फैसला करने के पीछे की वजह बता रही. हॉलीवुड में अपने कदम रखने के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, मुझे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में एक कोने में धकेला जा रहा था. लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, लोगों के साथ मेरी अनबन हो रही थी. मैं ऐसे गेम खेलने नहीं जानती और मैं राजनीति से थक गई थी. मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है.
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
कंगना रनौत का लेटेस्ट ट्वीट
कंगना रनौत ने लेटेस्ट ट्वीट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उन्होंने सनसनीखेज दावा किया है. कंगना ने ट्वीट में लिखा, “बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंगअप किया. उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया. एक सेल्फ-मेड वुमेन को भारत छोड़ना पड़ा. सभी जानते है कि करण जौहर ने उन्हें पर बैन लगा दिया था.
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
अपने परिवार के साथ नजर आई नेहा धूपिया
https://www.instagram.com/p/CqUYpt1j1bv/?hl=en
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
वाणी कपूर का डांस वीडियो वायरल
https://www.instagram.com/p/CqUhz1BqdNZ/?hl=en
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दानिश मिर्जा की बढ़ी मुश्किलें
मुंबई में गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दानिश मिर्जा के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर कथित बलात्कार एवं क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. ओशिवारा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में मिर्जा की मां और उसके भाई का भी नाम लिया है. अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय गायक-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है.
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का आज होगा अंतिम संस्कार
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
हाथ में ‘देसी गमछा’ बांधे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन दाहिने हाथ में “देसी गमछा” बांधे और सफेद कुर्ता-पायजामा और प्रिंट वाली जैकेट में अपने आवास ‘जलसा’ के गेट पर आए. बिग बी ने सोमवार सुबह अपने निजी ब्लॉग में लिखा, “…वे उमड़कर आए, इंतजार किया और देखा, गुजरते और ठहरे हुए बच्चे, बुजुर्ग और कई अन्य…ढेर सारी फिक्र और प्यार…उनकी आखों में झलकता प्यार देखकर धन्य महसूस कर रहा हूं. कारवां यूं ही चलता रहेगा…प्रशंसकों की रविवारीय शुभकामनाएं…मेरी ओर से प्यार और आभार..”
7:38 PM. 28 Mar 237:38 PM. 28 Mar
रोल्स रॉयस कार के मालिक बने शाहरुख खान
शाहरुख खान के गैराज में रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज शोभा बढ़ाएगी. किंग खान के एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कार उनके घर मन्नत के अन्दर जाते दिख रहा है. इसका नंबर प्लेट ‘0555’ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार की शोरूम की कीमत करीब 8.20 करोड़ रुपये है. अगर आप इसे पर्सनलाइज्ड करवाते है तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पास पहुंच जाती है.
Shah Rukh Khan: चमचमाती Rolls Royce कार के मालिक बने शाहरुख खान, कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका
12:37 PM. 28 Mar 2312:37 PM. 28 Mar
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ शेयर किया अनमोल पल
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की तसवीर एक बार फिर से शेयर किया है. फोटो में वो किसी वर्क असाइनमेंट के लिए तैयार हो रही है. वहीं मालती अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और उनके ग्लैमरस सेशन को निहार रही हैं. फोटो पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह तस्वीर बहुत प्यारी है.
https://www.instagram.com/p/CqTdCIWNyA1/
12:37 PM. 28 Mar 2312:37 PM. 28 Mar
दीपिका पादुकोण स्पॉट हुई एयरपोर्ट पर
दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का ओवरसाइज़्ड जैकेट कैरी किया था. साथ ही उन्होंने लुइस वुइटन टोट बैग, सफ़ेद स्नीकर्स, स्टेटमेंट सनग्लासेस और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस शाहरुख खान अभिनीत पठान में दिखी थी. इन दिनों वो प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में है.
https://www.instagram.com/p/CqTtkXOqVTt/?hl=en
मुख्य बातें
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हाल ही में वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जहां एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इम्प्रेस कर दिया. मस्तानी गर्ल का एयरपोर्ट लुक वायरल हो रहा है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ अपनी नन्ही बेटी मैरी मालती की फोटो शेयर की है. तस्वीर में प्रियंका अपना मेकअप करती नजर आ रही है औऱ मालती उसे बड़े प्यार से देखती दिख रही है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.