Entertainment News: कान्स के लिए रवाना हुई अनुष्का शर्मा, ‘टाइगर 3’ के सेट से सलमान खान ने शेयर की फोटो
Copied link
Entertainment News LIVE: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त है. सलमान फैंस के साथ कुछ दिनों से सेट से कई तसवीरें भी शेयर कर रहे है. भाईजान ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसे देख फैंस की बेताबी बढ़ गई है. वहीं, 21 मई का दिन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की लाइफ में बेहद खास है. इसी दिन एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स बनी थी. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को एक फोटो शेयर कर दी.
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
करीना कपूर अपने बेटे और पति के साथ नजर आई
https://www.instagram.com/p/Csf3COqriXX/
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
सनी देओल के हमशक्ल को देख लगेगा झटका
सनी देओल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. इसके अलावा सनी के नकल उतारने वाले भी काफी है. इस बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में मुदासिर सनी देओल नाम का एक शख्स सनी की मिमिक्री करते दिख रहा है. आप वीडियो देखेंगे तो एक पल के लिए लगेगा आप एक्टर को देख रहे है.
https://www.instagram.com/reel/Cpo6m8MMuOd/
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
बंगाली टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता को ट्रक ने मारी टक्कर
टीवी कलाकार सुचंद्र दासगुप्ता का निधन हो गया. रिपोर्ट्स की मानें तो वह शूटिंग से लौट रही थी तभी बाइक का एक्सीडेंट हो गया. एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी शॉक्ड है. शूटिंग खत्म करके वो अपने घर एक बाइक से जा रही थी. बीच में साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में ब्रेक लिया. इसके कारण वो नीचे गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
दूसरी बार कान्स के रेड कार्पेट पर चली सपना चौधरी
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी दूसरी बार कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर चलीं.
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी संग शेयर की तसवीर
https://www.instagram.com/p/CsfhWB-ud9-/
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
कान्स के लिए रवाना हुई अनुष्का शर्मा
कान्स के लिए रवाना होते वक्त अनुष्का शर्मा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस साल अभिनेत्री के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में रेड कार्पेट पर चलने की उम्मीद है. कान्स में, वह हॉलीवुड आइकन केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करेंगी!
https://www.instagram.com/p/CsfcvDwKI_I/
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
Cannes के रेड कार्पेट पर डायना पेंटी का ग्लैमरस लुक
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी की रेड कार्पेट की पहली तस्वीरें सामने आई है. डायना पेंटी ब्लैक क्रॉप्ड जैकेट और मैचिंग ब्लैक बॉटम में रेड कार्पेट पर चलीं. एक्ट्रेस ने कान्स 2023 में शनिवार को हुई एक पार्टी के लिए एक काली ड्रेस पहनी थी.
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका से शेयर किया वीडियो
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग केप टाउन में चल रही है. होस्ट रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है. रोहित ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, भले ही साल की शुरुआत कुछ हड्डियों के टूटने के साथ हुई हो लेकिन अब कुछ नियमों को तोड़ने की तैयारी है !! खतरों के खिलाड़ी सीजन 13! की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू होता है. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/reel/CsdpgV4Kv8s/
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी ने शेयर किया VIDEO, इस दिन से टीवी पर शुरू होगा शो, नोट कर लें डेट
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
द कपिल शर्मा शो की सुमोना चक्रवर्ती ने लंदन से शेयर की तसवीरें
https://www.instagram.com/p/CseN5hSpJlO/
10:21 PM. 21 May 2310:21 PM. 21 May
Aaliyah Kashyap ने विदेशी बॉयफ्रेंड से की सगाई
आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. पहली तसवीर में वह अपनी हीरे की अंगूठी को दिखाती नजर आ रही है. दूसरे फोटो में आलिया और शेन को एक-दूसरे को किस करते दिख रहे है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, तो यह हुआ. मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे साथिन और अब मेरे मंगेतर के लिए! तुम मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम हो. मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि वास्तविक और बिना शर्त प्यार कैसा लगता है. आपके लिए हां कहना सबसे आसान काम था जो मैंने कभी किया है और मैं अपना शेष जीवन आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, माय लव.
https://www.instagram.com/p/CsdnJ51J-CL/
4:13 PM. 21 May 234:13 PM. 21 May
‘टाइगर 3’ के सेट से सलमान खान ने शेयर की फोटो
सलमान खान ने अपने ट्विटर पर अपनी फोटो पोस्ट की है. तसवीर में वो काफी फिट दिख रहे हैं. “बोट हो गया,” उन्होंने उस क्लिक को कैप्शन दिया. तसवीर में वो एक नाव पर पोज देते दिखे. एक्टर ने एक टोपी और एक स्लिम-फिट टी पहन रखी थी. इसके बाद उनके चाहने वाले कमेंट करने लगे की ये लुक उनका टाइगर 3 का है.
4:13 PM. 21 May 234:13 PM. 21 May
Sushmita Sen ने मनाया मिस यूनिवर्स जीत के 29 साल पूरे होने का जश्न
सुष्मिता सेन ने रविवार की सुबह अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को बताया कि 29 साल पहले उन्हें आज के दिन ही मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था. अपनी फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, उन्होंने मुझे एक 18 साल की उम्र में खूबसूरती से कैद किया है … एक मुस्कान के साथ उन्होंने कहा, आपको एहसास है कि आप पहली मिस यूनिवर्स हैं जिन्हें मैंने शूट किया है … मैंने गर्व से जोड़ा, यह वास्तव में भारत की पहली मिस यूनिवर्स है. मैं इस दिन को बड़े गर्व के साथ मनाती हूं और याद करती हूं क्योंकि इतिहास गवाह है कि भारत ने 21 मई 1994 को मनीला में पहली बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था.
https://www.instagram.com/p/CsfBgx1NMuY/
मुख्य बातें
Entertainment News LIVE: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त है. सलमान फैंस के साथ कुछ दिनों से सेट से कई तसवीरें भी शेयर कर रहे है. भाईजान ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसे देख फैंस की बेताबी बढ़ गई है. वहीं, 21 मई का दिन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की लाइफ में बेहद खास है. इसी दिन एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स बनी थी. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को एक फोटो शेयर कर दी.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.