Entertainment News: फैन के बेहूदा हरकत से तिलमिलाईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, छोड़ा स्टेज

Entertainment News, 21 Nov Live Updates: अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 11 साल की हो गई है. उसका बर्थडे 16 नवंबर को था, लेकिन 19 नवंबर को पार्टी रखा गया. पार्टी की तसवीरें औऱ वीडियोज सामने आ रही है. वहीं, 'बिग बॉस 16' के 'वीकेंड का वार' में इस हफ्ते गौतम सिंह विज बाहर हो गए.

Live Updates
6:17 PM. 21 Nov 22 6:17 PM. 21 Nov

राजकुमार राव ने शुरू की फिल्म ‘श्री’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘श्री’ की शूटिंग शुरू हो गई है जो दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है. भूषण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा समर्थित इस फिल्म का निर्देशन ‘सांड की आंख’ से चर्चा में आए निर्देशक तुषार हीरानंदानी करेंगे. फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी होंगे. कुमार के बैनर टी-सीरीज ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के ‘मुहूर्त’ समारोह की तस्वीरें पोस्ट करते हुए यह खबर साझा की.

6:17 PM. 21 Nov 22 6:17 PM. 21 Nov

सोनम कपूर ने शेयर की बेटे वायु की झलक 

https://www.instagram.com/p/ClNsa_BqArM/

6:17 PM. 21 Nov 22 6:17 PM. 21 Nov

अक्षरा सिंह ने गुस्से में छोड़ा मंच

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गुस्से से स्टेज से जाती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो में अक्षरा लाइव परफॉरमेंस देती नजर आ रही हैं. इस बीच अचानक एक शख्स मंच पर चढ़ जाता है. वो कुछ नहीं कहतीं. लेकिन अचानक वो शख्स अक्षरा पर पैसे उड़ाने लगता है जिसके बाद एक्ट्रेस नाराज होते हुए मंच छोड़ देती हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=EkePFGpRra8

6:17 PM. 21 Nov 22 6:17 PM. 21 Nov

वध का नया पोस्टर जारी

अपकमिंग थ्रिलर वध का दिलचस्प टीजर पोस्टर अपनी रिलीज के साथ ही लोगों के बीच सुर्खियां में बना हुआ है. अब निर्माताओं ने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदारों के दो नए पोस्टर जारी किए हैं जो हमें उनके किरदारों की एक झलक देता है. इन पोस्टर्स में दोनों अभिनेताओं मासूम लेकिन इंटेंस लुक में दिखाया गया है, जिसने यह देखने के लिए उत्साह को और बढ़ा दिया है. ‘वध’ राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित हैं. फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है. ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

मुनमुन दत्ता के साथ हुआ हादसा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता जर्मनी में घूमने गई है और वहां से वो लगातार तसवीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही है. इस बीच एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा हो गया और इस वजह से उन्हें अब घर लौटना पड़ा. उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था.मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा.

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

श्रेया घोषाल का लेटेस्ट पोस्ट हो रहा वायरल

सिंगर श्रेया घोषाल ने लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट से फैंस को परेशान कर दिया. दरअसल, सिंगर ने पोस्ट में लिखा, कल रात ऑरलैंडो में रात के म्यूजिक कान्सर्ट के बाद मैंने अपनी आवाज पूरी तरह खो दी. शुभचिंतकों के आशीर्वाद और डॉ. समीर भार्गव की बेहतरीन देखभाल के कारण मैं अपनी आवाज वापस पा सकी.

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

भोला का फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आनेवाली फिल्म भोला का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. अजय ने भोला का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कौन है वो? एक अजेय बल आ रहा है! #BholaaTeaserOutTomorrow #BholaaIn3D.” बता दें कि इस फिल्म को खुद अजय ही डायरेक्ट कर रहे हैं. 

https://www.instagram.com/reel/ClNXgeeI4yn/

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

Govinda Naam Mera का ट्रेलर आउट

विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की फिल्म गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में विक्की अपनी पत्नी भूमि और गर्लफ्रेंड कियारा के बीच फंसे दिख रहे है. बता दें कि मूवी अगले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

आलिया भट्ट ने शेयर की नयी तसवीर

आलिया भट्ट ने कुछ दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस इन दिनों अपने घर में मैटरनिटी ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं. आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो कैमरे के सामने आराम से बैठे हुए औऱ पोज देती दिख रही है. उन्होंने ऑफ-व्हाइट और ब्लैक कलर का स्वेटर पहना है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने चाय वाले इमोजी के साथ लिखा, cosy.

https://www.instagram.com/p/ClNbrFuqy0s/

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

श्रिया सरन हुई ट्रोल

अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू-स्टारर दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस बीच श्रिया अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर दिखी. उन्होंने एयरपोर्ट पर उन्हें खुल्लम-खुला लिप-लॉक किया और इसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या वाहियत हरकत है.

https://www.instagram.com/reel/ClK7a4tjuRu/

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

सुम्बुल ने फोन पर की अपने पिता से बात

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड की मानें तो सुम्बुल ने कॉन्फेशन रूम के अंदर अपने पिता के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. एक्ट्रेस के पिता उसे कहते है, बेटा आपको टीना और शालीन को उनकी औकात दिखानी है नेशनल टीवी पर.

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

केबीसी 14 का नया प्रोमो

https://www.instagram.com/reel/ClKvD-Bqtcd/

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

वीकेंड पर ‘दृश्यम 2 ने की बंपर कमाई

‘दृश्यम 2’ ने वीकेंड पर बंपर कमाई की. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन इसने 21.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वीकेंड पर मूवी ने 26.70 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें हल्का सा फेरबदल हो सकता है. टोटल कलेकेश्न की बात करें तो ये 63 करोड़ के पार हो गया है

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: ‘दृश्यम 2’ की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस,वीकेंड पर हुई ताबड़तोड़ कमाई

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

झलक दिखला जा 10 से बाहर हुई निया और नीति

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और नीति टेलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 से बाहर हो गई है. डबल एलिमिनेशन में दोनों को बाहर रास्ता देखना पड़ा. बाहर होने के बाद एक प्रेस बयान में नीति ने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी. मैंने डबल एलिमिनेशन ट्विस्ट की कभी उम्मीद नहीं की थी और मुझे दुख है कि मैं झलक दिखला जा 10 के डांस बैटल का हिस्सा नहीं हूं.

https://www.instagram.com/reel/ClL40RbDbEj/

2:29 PM. 21 Nov 22 2:29 PM. 21 Nov

आराध्या बच्चन ने मनाया 11वां जन्मदिन

आराध्या बच्चन का 11वां जन्मदिन बेहद खास रहा. उसके बर्थडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने पार्टी रखी. इस सेलिब्रेशन में जया बच्चन भी नजर आईं, लेकिन अमिताभ बच्चन नहीं दिखे. सेलिब्रेशन की तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो स्टारकिड केक काटती दिख रही है.

Aaradhya के बर्थडे में शामिल हुए स्टार्स, जया बच्चन ने पोती को किया विश, अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया KISS

7:13 AM. 21 Nov 22 7:13 AM. 21 Nov

गौतम विज हुए बिग बॉस 16 से बाहर

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से गौतम विज बाहर हो गए. सलमान के फैसले से सारे घरवाले काफी शॉक्ड हो गए. शो में गौतम और सौंदर्या शर्मा के बीच लव एंगल दिख रहा था. हालांकि कई मुद्दों पर दोनों के बीच खूब बहस भी हुई थी.

मुख्य बातें

Entertainment News, 21 Nov Live Updates: अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 11 साल की हो गई है. उसका बर्थडे 16 नवंबर को था, लेकिन 19 नवंबर को पार्टी रखा गया. पार्टी की तसवीरें औऱ वीडियोज सामने आ रही है. वहीं, ‘बिग बॉस 16’ के ‘वीकेंड का वार’ में इस हफ्ते गौतम सिंह विज बाहर हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >