Entertainment News: 72 हूरें के ट्रेलर को लेकर बढ़ा विवाद, अशोक पंडित ने कही ये बात
Copied link
Entertainment News: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे 72 हूरें की. काफी विवादों के बाद आज फाइनली फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर आतंकवाद की काली दुनिया का सच उजागर करता है. यह फिल्म 7 जुलाई को अंग्रेजी के साथ-साथ असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है.
6:48 PM. 28 Jun 236:48 PM. 28 Jun
72 हूरें के ट्रेलर पर क्या बोले तरण आदर्श
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने 72 हूरें का धमाकेदार ट्रेलर ट्विटर पर साझा किया. इसके कैप्शन में लिखा, ’72 हुरें’ का ट्रेलर अब जारी… टीम #72हूरैन – #राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता #संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित- ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया, जो 7 जुलाई 2023 को *सिनेमाघरों* में आएगा. #72हूरें का निर्माण #गुलाब सिंह तंवर, #किरण डागर और #अनिरुद्ध तंवर द्वारा किया गया है… सह-निर्माता #अशोकपंडित द्वारा किया गया है.
6:48 PM. 28 Jun 236:48 PM. 28 Jun
अशोक पंडित ने कही ये बात
बॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपनी आने वाली फिल्म ’72 हुरें को लेकर चल रहे विवाद पर बात की. उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने हमसे ट्रेलर से कुछ दृश्य और शब्द हटाने को कहा है, लेकिन उन्हें उन दृश्यों को फिल्म में रखने पर कोई आपत्ति नहीं है. हम इस विरोधाभास पर सवाल उठा रहे हैं. यह फिल्म किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है और आतंकवाद से निपट रही है.”
6:48 PM. 28 Jun 236:48 PM. 28 Jun
72 हुरें का ट्रेलर रिलीज
72 Hoorain Trailer out: संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आज फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ. इसमें आतंकवाद की काली दुनिया के सच को उजागर करने की कोशिश की गई है, कि कैसे आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी आदमी का ब्रेनवॉश किया जाता है. बता दें कि जबसे 72 हुरें की घोषणा हुई है, तबसे ये विवादों का हिस्सा बन गई है. 72 हुरें में पवन मल्होत्राहाकिम अली की भूमिका में हैं और आमिर बशीर बिलाल अहमद की भूमिका में हैं.
6:48 PM. 28 Jun 236:48 PM. 28 Jun
72 हुरें की क्या है कहानी
संजय पूरन सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म 72 हुरें 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. निर्माताओं द्वारा फिल्म का पहला लुक जारी करने के बाद से फिल्म को लेकर हलचल मच गई है. यह 72 कुंवारी लड़कियों की अवधारणा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इस्तेमाल अक्सर आतंकवादी संगठन लोगों का ब्रेनवॉश करने के लिए करते हैं.
6:48 PM. 28 Jun 236:48 PM. 28 Jun
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गाना रिलीज
मुख्य बातें
Entertainment News: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे 72 हूरें की. काफी विवादों के बाद आज फाइनली फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर आतंकवाद की काली दुनिया का सच उजागर करता है. यह फिल्म 7 जुलाई को अंग्रेजी के साथ-साथ असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है.
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.