Entertainment News LIVE: AICWA ने की ‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Entertainment News LIVE: साउथ स्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. 20 जून, 2023 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों खबरों में है. मुंबई पुलिस ने सोमवार को शो के एक एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर शो के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज की है.

11:07 PM. 20 Jun 23 11:07 PM. 20 Jun

दीपिका ने ऐसे मनाया शोएब का जन्मदिन

https://www.instagram.com/p/CttXnLCs_fX/?hl=en

10:10 PM. 20 Jun 23 10:10 PM. 20 Jun

AICWA ने की ‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने ओम राउत द्वारा निर्देशित प्रभास और कृति सेनन-स्टारर ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मंगलवार को AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसका विषय था “आदिपुरुष मूवी पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का अनुरोध – यह हमारी रामायण नहीं है.” पत्र में लिखा है: “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन मूवी आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है, इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्पष्ट रूप से भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को बदनाम कर रहे हैं.

10:10 PM. 20 Jun 23 10:10 PM. 20 Jun

चिरंजीवी ने राम चरण और उपासना की बेटी को दिया प्यारा नाम, कहा- बेबी की कुंडली कमाल की है…

राम चरण और उपासना कोनिडेला 20 जून को एक बच्ची के माता-पिता बने. अनुभवी अभिनेता चिरंजीवी ने, राम और उपासना की बेटी को प्यारा सा निकनेम दिया है. ट्विटर पर चिरंजीवी ने अपनी पोती के आगमन पर खुशी व्यक्त की. एक प्रेस बयान में, अभिनेता ने कथित तौर पर बच्चे के जन्म और ‘अद्भुत राशिफल’ के बारे में विवरण भी साझा किया. चिरंजीवी ने हैदराबाद में मीडिया से राम और उपासना के बच्चे के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘बच्ची का जन्म रात 1:49 बजे हुआ. कहा जा है कि उनका जन्म शुभ मुहूर्त में हुआ है और बच्ची की कुंडली भी कमाल की है.

6:42 PM. 20 Jun 23 6:42 PM. 20 Jun

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर हुआ जारी

https://www.instagram.com/p/Cts7IR5Ir-1/?hl=en

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

करिश्मा कपूर इस अंदाज में आई नजर

https://www.instagram.com/p/CtrR7OjtAem/

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

अनुपम खेर ने शेयर की ये खास तसवीर

हाल ही में अनुपम खेर ने सलमान, आमिर खान और सनी देओल के साथ तसवीर शेयर की. तसवीर मे उनके साथ धर्मेंद्र भी नजर आए.

https://www.instagram.com/p/CtrcTe9M1wX/

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर इस दिन आएगा

https://www.instagram.com/p/CtqTboEq1LF/?hl=en

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

Tiku Weds Sheru में अवनीत कौर संग लिप-लॉक पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी

अवनीत कौर 21 साल की है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी 49 साल के है. दोनों के बीच एक किसिंग सीन है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा. इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर उस किसिंग सीन के बारे में बात की. एक्टर ने अवनीत के साथ अपनी जोड़ी का बचाव करते हुए पूछा, ‘क्यों दिक्कत होगी?’ उन्होंने कहा कि, रोमांस एजलेस है और यंग जनरेशन में रोमांस नाम की चीज नहीं बची है.

https://www.instagram.com/p/CtYaykqhv3A/?hl=en

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

तब्बू ने कपिल शर्मा संग शेयर की फोटो

तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर खान द क्रू नामक एक फिल्म में साथ में काम करने वाले है. तीनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं. अब तब्बू ने कपिल संग फोटो शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/Ctrm37_t7qx/

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 3 दिनों में दुनिया भर में 340 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन सोमवार को कलेक्शन कुछ ठीक नहीं रहा. हो सकता है मूवी को लेकर चल रहे विवाद का असर कलेक्शन में देखने को मिल रहा. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 86.75 करोड़ रुपये औऱ दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. तीसरे दिन 69.1 करोड़ की कमाई हुई. चौथे दिन मूवी ने 20 करोड़ की कमाई की. टोटल कमाई की बात करें तो 241.10 करोड़ कमा लिए, जबकि दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकडा पार हो गया है.

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

प्रोड्यूसर असित मोदी समेत दो क्रू मेंबर्स पर यौन शोषण का मामला दर्ज

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इस बीच मुंबई पुलिस ने सोमवार को शो के एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ यौन शोषण एफआईआर दर्ज की. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

5:50 PM. 20 Jun 23 5:50 PM. 20 Jun

साउथ स्टार राम चरण बने पिता

राम चरण की पत्नी उपासना 19 जून की देर शाम हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल पहुंची और आज सुबह उन्होंने बच्ची को जन्म दिया. राम चरण और उपासना के लिए बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है. बता दें कि साल 2023 एक्टर के लिए काफी खास रहा. आरआरआर ने नाटु नाटु गाने के लिए ऑस्कर जीता था और अब उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया.

https://www.instagram.com/p/CsNeEQvhll0/

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE: साउथ स्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. 20 जून, 2023 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों खबरों में है. मुंबई पुलिस ने सोमवार को शो के एक एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर शो के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >