Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एयरपोर्ट पर आए नजर, शनाया कपूर इस फिल्म से करेगी डेब्यू
Copied link
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के गलियारों में कुछ ना कुछ होते रहता है, जिसे फैंस जानना चाहते है. इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में है. कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी जानकारी भी दी है. चंदू चैंपियन में कार्तिक एक खेल नायक की भूमिका में होंगे. वहीं, टॉम क्रूज़, हेले एटवेल, एसाई मोरालेस, विंग रैम्स, रेबेका फर्ग्यूसन स्टारर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग – पार्ट वन रिलीज हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में अच्छा प्रदर्शन किया. पहले दिन मूवी ने 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
7:09 PM. 15 Jul 237:09 PM. 15 Jul
शनाया कपूर इस फिल्म से करेगी डेब्यू
शनाया कपूर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत पैन इंडिया फिल्म वृषभ में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म एक बड़े बजट की परियोजना होगी जिसमें शनाया केंद्रीय भूमिका निभाएंगी. फिल्म इसी महीने फ्लोर पर जाने वाली है और शनाया इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं, जो हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में रिलीज होगी.
7:09 PM. 15 Jul 237:09 PM. 15 Jul
मराठी अभिनेता-निर्देशक रवींद्र महाजनी का निधन
मराठी अभिनेता-निर्देशक रवींद्र महाजनी पुणे में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. महाजनी मराठी फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे. उन्होंने पुणे में अंतिम सांस ली. महाजनी को मराठी, हिंदी और गुजराती फिल्मों में उनके योगदान के लिए जाना जाता था.
7:09 PM. 15 Jul 237:09 PM. 15 Jul
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एयरपोर्ट पर नजर आए
कैटरीना कैफ का कल 40वां जन्मदिन है. जन्मदिन से एक दिन पहले कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई. क्लिप में कैटरीना और विक्की कौशल हाथों में हाथ थामे एयरपोर्ट पर दिखे. उन्होंने मुस्कुराते हुए पपराज़ी के लिए पोज़ भी दिया.
https://www.instagram.com/p/Cus90CFujZ3/?hl=en
7:09 PM. 15 Jul 237:09 PM. 15 Jul
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन का दूसरे दिन का कलेक्शन
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है. टॉम क्रूज की ये फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म धीरे-धीरे 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.
7:09 PM. 15 Jul 237:09 PM. 15 Jul
कॉमेडी शो लापतागंज के एक्टर अरविंद कुमार का निधन
कॉमेडी शो लापतागंज में चौरसिया के नाम से मशहूर अभिनेता अरविंद कुमार अब हमारे बीच नहीं है. उनका निधन हो गया. उनके सह-कलाकार रोहिताश्व गौड़ ने अभिनेता की मृत्यु की पुष्टि की. रोहिताश्व ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ”हां, दो दिन पहले उनका निधन हो गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर है. लापतागंज ख़त्म होने के बाद हम फ़ोन पर बात करते थे. उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई और वह पैसों की वजह से बहुत तनाव में थे.
11:24 PM. 13 Jul 2311:24 PM. 13 Jul
फैंस ने एसआरके से पूछे मजेदार सवाल
एक शख्स ने शाहरुख को ट्वीट किया, “कितने घंटे की फिल्म बनाई है?” जिस पर अभिनेता ने कहा, “आपके पास कितना समय है? उतनी ही देख लेना भाई, बहुत व्यस्त लगते हो.” एक ट्विटर यूजर ने बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख के बारे में लिखा, “उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अद्भुत है.” एक शख्स ने यह भी लिखा, “सैवेज (फायर इमोजी).” एक अन्य ने ट्वीट किया, “मेक्सिको में, हम जवान को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते…”
11:24 PM. 13 Jul 2311:24 PM. 13 Jul
#AskSRK सेशन में किंग खान ने दिये मजेदार जवाब
ट्विटर पर शाहरुख खान के #AskSRK सेशन ने गुरुवार को फैंस को जमकर एंटरटेन किया. फैंस के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने जवान के बारे में सभी तरह के सवालों के मजाकिया जवाब दिए. एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से उनकी आने वाली फिल्म के बारे में पूछा तो अभिनेता ने मजेदार जवाब दिया. इस हफ्ते की शुरुआत में शाहरुख ने अपनी फिल्म जवान का प्रीव्यू शेयर किया था. एक प्रशंसक ने शाहरुख से यह भी पूछा कि अगर वह एक सुबह उठें और उन्हें एहसास हो कि वह जादुई तरीके से कबूतर में बदल गए हैं, तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी. अभिनेता ने कहा कि वह ‘बेहतर विचारों के साथ जागना’ चाहते हैं.
11:24 PM. 13 Jul 2311:24 PM. 13 Jul
कौन है एल्विश यादव
11:24 PM. 13 Jul 2311:24 PM. 13 Jul
किक 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट
साल 2014 में, प्रसिद्ध निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के नेतृत्व वाली किक के साथ निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अब तक भारत में 200 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. पिछले 9 सालों से किक के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा हो रही है और साजिद नाडियाडवाला ने भी पुष्टि की है कि वह सलमान के साथ किक 2 के लिए फिर से निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे.
8:11 PM. 13 Jul 238:11 PM. 13 Jul
हील्स पहनने पर क्या होता है
https://www.instagram.com/p/Cuobxh-q7U6/?hl=en
8:11 PM. 13 Jul 238:11 PM. 13 Jul
एल्विश यादव को फैंस बता रहे किंग
8:11 PM. 13 Jul 238:11 PM. 13 Jul
अनन्या पांडे को लेकर क्या बोले केआरके
6:14 PM. 13 Jul 236:14 PM. 13 Jul
अनन्या पांडे का ग्लैमरस अवतार
https://www.instagram.com/p/CuoJwzKgdjv/?hl=en
6:14 PM. 13 Jul 236:14 PM. 13 Jul
वापस मुंबई लौटे कुणाल खेमू- सारा अली खान
सोहा अली खान और कुणाल खेमू अपनी 5 साल की बेटी इनाया नौमी खेमू के प्यारे माता-पिता हैं. पिछले कुछ हफ्तों से वह उनकी गर्मी की छुट्टियों की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कर रही हैं. वेकेशन मनाने के बाद कपल वापस मुंबई में लौट आए है.
https://www.instagram.com/p/Cun-QFTKzWp/?hl=en
6:14 PM. 13 Jul 236:14 PM. 13 Jul
राज कपूर संग रोमांस करने में असहज हुई थी हेमा मालिनी
लेहरें रेट्रो के इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने फिल्म सपनों का सौदागर में 40 साल के राज कपूर के साथ रोमांस करने के बारे में खुलकर बात की. इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्हें फिल्म में ‘ग्रेटेस्ट शोमैन’ के सामने कास्ट किए जाने पर असहजता महसूस हुई, लेकिन वह इस पर सवाल नहीं उठा सकती थीं. हालांकि, उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक महेश कौल ने डांस की भाषा के जरिए सीन के पीछे के इमोशन को समझाकर उनके लिए चीजों को आसान बनाया. बता दें कि उस समय एक्ट्रेस टीनेजर थी.
कार्तिक आर्यन ने प्रोजेक्ट चंदू चैंपियन की शूटिंग शुरू कर दी है. कार्तिक ने सेट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें निर्देशक कबीर खान एक क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए हैं और एक्टर उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शुभ आरंभ. मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा शुरू होती है. यूजर्स कमेंट कर उन्हें आल द बेस्ट कह रहे है.
https://www.instagram.com/p/Cumvj10Pvup/
6:14 PM. 13 Jul 236:14 PM. 13 Jul
‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं को समन
उच्चतम न्यायालय ने विवादों में घिरी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा 27 जुलाई को उसके समक्ष पेश होने के आदेश दिए जाने के खिलाफ दाखिल एक याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड की अगुवाई वाली पीठ ने फिल्म के निर्माताओं की ओर से पेश वकील को मामले का उल्लेख बृहस्पतिवार को करने को कहा. उच्च न्यायालय ने 30 जून को फिल्म के निर्माताओं को 27 जुलाई को उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था और केंद्र सरकार से एक समिति गठित करने के लिए कहा था, जो फिल्म पर अपनी राय देगी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार, संवाद लेखक मनोज मुंतशिर उर्फ मनोज शुक्ला को 27 जुलाई को अदालत के समक्ष पेश होने और केंद्र सरकार को फिल्म पर अपने विचार पेश करने के लिए एक समिति के गठन का निर्देश दिया था. (भाषा इनपुट)
2:32 PM. 13 Jul 232:32 PM. 13 Jul
मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन का पहले दिन का कलेक्शन
मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन ने भारत में ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की. बता दें कि मिशन इम्पॉसिबल ग्लोबल सुपरस्टार टॉम क्रूज की बेहद पॉपुलर फ्रेंचाइजी है. मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग – पार्ट वन इस फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त है.
मुख्य बातें
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के गलियारों में कुछ ना कुछ होते रहता है, जिसे फैंस जानना चाहते है. इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में है. कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी जानकारी भी दी है. चंदू चैंपियन में कार्तिक एक खेल नायक की भूमिका में होंगे. वहीं, टॉम क्रूज़, हेले एटवेल, एसाई मोरालेस, विंग रैम्स, रेबेका फर्ग्यूसन स्टारर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग – पार्ट वन रिलीज हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में अच्छा प्रदर्शन किया. पहले दिन मूवी ने 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.