Entertainment News LIVE: शहनाज गिल की पहली डेट कहां थी… एक्ट्रेस ने आखिरकार कर ही दिया खुलासा
Copied link
Entertainmet News Live Updates: मुंबई में टी-सीरीज के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ऑफिस और प्रोडक्शन कंपनी ‘पेन स्टूडियो’ के प्रमोटर जयंतीलाल गड़ा के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी. वहीं, स्टाइल, एक्सक्यूज मी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिम में महिला को धमकाने के आरोप में एक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज में सिर्फ एक दिन बचे है.
2:13 AM. 21 Apr 232:13 AM. 21 Apr
राखी सावंत का नया अंदाज
https://www.instagram.com/p/CrQul9yunCi/
2:13 AM. 21 Apr 232:13 AM. 21 Apr
शहनाज गिल की पहली डेट
https://www.instagram.com/p/CrQxlBgKEty/
2:13 AM. 21 Apr 232:13 AM. 21 Apr
जेम्स बॉन्ड हिरोइन बनी जीनत अमान
https://www.instagram.com/p/CrQEAv4L98h/
2:13 AM. 21 Apr 232:13 AM. 21 Apr
आमिर खान भी पहुंचे
https://www.instagram.com/p/CrQa-CnKvgW/
2:13 AM. 21 Apr 232:13 AM. 21 Apr
पामेला चोपड़ा को आखिरी बार देखने पहुंचे रणवीर और दीपिका
https://www.instagram.com/p/CrQe8v9qj0b/
2:13 AM. 21 Apr 232:13 AM. 21 Apr
रश्मि देसाई का हॉट लुक
https://www.instagram.com/p/CrPgRNoSHYr/?hl=en
10:09 PM. 20 Apr 2310:09 PM. 20 Apr
हनी सिंह पर इवेंट ऑर्गनाइजर के अपहरण, मारपीट का मामला दर्ज
अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड गायक और रैपर हनी सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजक का कथित रूप से अपहरण और हमला करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है. मुंबई पुलिस ने कहा, “इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि हनी सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बंदी बना लिया और शहर के उपनगरीय इलाके में स्थित मुंबई के एक होटल में उसके साथ मारपीट की.
10:09 PM. 20 Apr 2310:09 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा के दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
https://www.instagram.com/p/CrP-EtmrmkH/
10:09 PM. 20 Apr 2310:09 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा के दर्शन के लिए पहुंचे जॉन
https://www.instagram.com/p/CrQTcwiqacn/
10:09 PM. 20 Apr 2310:09 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार में पहुंचे करण जौहर
https://www.instagram.com/p/CrQRcR9MUAF/
10:09 PM. 20 Apr 2310:09 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार में पहुंची कैटरीना कैफ
https://www.instagram.com/p/CrQRxH5qZIu/
10:09 PM. 20 Apr 2310:09 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार में पहुंची श्रद्धा कपूर
https://www.instagram.com/p/CrQQ-6iqFH0/
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
उच्च न्यायालय ने आराध्या बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रामक सामग्री के प्रकाशन पर रोक लगाई
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कई यूट्यूब चैनल द्वारा अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रामक सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगा दी. अदालत ने कहा कि एक बच्चे के बारे में गलत सूचना फैलाना ‘बीमार मानसिकता’ को दर्शाता है. अदालत ने नाबालिग बच्ची और उसके पिता की याचिका पर सुनवाई के दौरान गूगल को अपने मंच से उन वीडियो को हटाने का निर्देश दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आराध्या बच्चन ‘गंभीर रूप से बीमार’ हैं और ‘अब वह नहीं रहीं.’ न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के साथ सम्मान एवं गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए और बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में भ्रामक जानकारी का प्रसार ‘कानून में पूरी तरह से अस्वीकार्य’ है. अदालत ने अंतरिम आदेश में, गूगल से वादी को वीडियो अपलोड करने वालों के विवरण के बारे में सूचित करने के लिए भी कहा और स्पष्ट किया कि इस तरह के वीडियो, जब भी गूगल के संज्ञान में लाए जाते हैं, उन्हें हटा दिया जाए. अदालत ने गूगल से मध्यस्थता नियमों के मद्देनजर अपने मंच यूट्यूब पर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री से निपटने के लिए अपनी नीति को विस्तार से बताते हुए एक जवाबी हलफनामा भी सौंपने का निर्देश दिया.
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
पामेला के अंतिम संस्कार में पहुंचे शाहरुख खान
https://www.instagram.com/p/CrQLPnAO62X/
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सेलेब्स
सिंगर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए. गुरुवार को मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में बेटे उदय चोपड़ा से लेकर बहू रानी मुखर्जी तक परिवार के लोग पहुंचते देखे गए. उनके साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी शामिल हैं, जिनमें अभिनेता ऋतिक रोशन और कई अन्य शामिल हैं. जहां ऋतिक रोशन अपने पिता, फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ पहुंचे, वहीं रानी को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के साथ देखा गया.पत्नी के साथ पहुंचे सिंगर सोनू निगम. उदय चोपड़ा अपनी गाड़ी में अकेले आए और हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया.
https://www.instagram.com/p/CrP-EtmrmkH/
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
Vikatan Awards: सूर्या ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता. पत्नी ज्योतिका को दिया धन्यवाद
अभिनेता सूर्या, जो वर्तमान में अपनी आगामी तमिल फिल्म कंगुवा की शूटिंग में व्यस्त हैं, को हाल ही में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म जय भीम में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया. फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित एक कोर्ट रूम ड्रामा है. अपने स्वीकृति भाषण में, सूर्या ने अपनी पत्नी ज्योतिका को घर और बच्चों की देखभाल करने का काम करने देने के लिए धन्यवाद दिया.
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
सोनाक्षी सिन्हा की पहली सीरीज ‘दहाड़’ का मई से प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज ‘दहाड़’ 12 मई से ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जाएगी. कंपनी ने इसकी घोषणा की. अदाकारा इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं. रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित आठ धारावाहिक की इस सीरीज का फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में विश्व प्रीमियर किया गया था. सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में उप-निरीक्षक अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने सहयोगियों के साथ एक निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं. निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट’ और ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है.
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि
अजय देवगन ने लिखा, “दु:ख की इस घड़ी में आदि, रानी, उदय और चोपड़ा परिवार के सभी सदस्यों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। RIP आदरणीय पाम चोपड़ा जी. शांति”
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
पामेला चोपड़ा को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
गीतकार जावेद अख्तर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पामेला चोपड़ा को एक असाधारण व्यक्ति बताया. उन्होंने लिखा, “आज यश चोपड़ा की पत्नी पाम जी का निधन हो गया है. वह एक महान महिला थीं. बुद्धिमान, शिक्षित, गर्म और मजाकिया. मेरे जैसे जिन्होंने यश जी के साथ मिलकर काम किया है, वे उनकी पटकथा और संगीत में उनके योगदान के बारे में जानते हैं.”
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
यशराज फैमिली ने जारी किया स्टेटमेंट
https://www.instagram.com/p/CrP3FLfse2_/
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
इस वजह से हुआ निधन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पामेला चोपड़ा को निमोनिया होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रह्लाद प्रभुदेसाई ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “एआरडीएस (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) के साथ निमोनिया के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया. उन्हें आईसीयू में 15 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.”
8:59 PM. 20 Apr 238:59 PM. 20 Apr
रानी मुखर्जी की सास का हुआ अंतिम संस्कार
दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी और गायिका पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह मुंबई में 74 साल की उम्र में निधन हो गया. यशराज फिल्म्स ने एक बयान में कहा कि अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे हुआ. चोपड़ा परिवार के बयान में कहा गया है, “भारी मन से चोपड़ा परिवार आपको सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे हुआ. हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं और परिवार गहरी उदासी और प्रतिबिंब के इस क्षण में गोपनीयता के लिए अनुरोध करना पसंद करता हूं.”
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
11 साल की आराध्या की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को जारी किया समन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 11 साल की आराध्या ने फेक न्यूज से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आराध्या बच्चन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल और कुछ यूट्यूब चैनलों को समन जारी किया है.
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 85 साल की उम्र में निधन
https://www.instagram.com/p/CrP0Dqlq_uS/
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
अजय देवगन ने लिखा ये पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CrPoAxpoS8o/
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
काजोल ने बेटी न्यासा के नाम लिखा खास पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CrPnwZhK-8F/
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
आराध्या ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने कथित तौर पर अपने स्वास्थ्य के बारे में फर्जी खबरों की रिपोर्टिंग के लिए YouTube टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है. दिल्ली हाई कोर्ट की एक बेंच गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करेगी.
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
राखी सावंत को मिली धमकी
राखी सावंत ने कहा कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक मेल मिला है जिसने हाल ही में धमकी भरे कॉल और ईमेल भेजे थे. राखी ने मीडिया को मेल दिखाते हुए कहा, राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है तू सलमान खान के मैटर में दखलअंदाजी मत कर. तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जायेगी और तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे में ही मारेंगे. वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले. अबकी बार उसे सिक्योरिटी में ही मारेंगे. लास्ट वॉर्निंग है राखी तेरे लिए. वरना फिर तू तैयार रहना.
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
परिणीति चोपड़ा शादी के लिए पहनेंगी इस डिजाइनर का लहंगा?
कुछ समय से परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा हुआ है. इस बीच एक्ट्रेस को बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बांद्रा स्थित घर पर देखा गया. जिसेक बाद कयास लगने लगा कि वो शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी.
https://www.instagram.com/p/CrOdBOjAtis/?hl=en
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
एस्ट्रो के सदस्य मूनबिन का निधन
दक्षिण कोरियाई मीडिया आउटलेट्स के अनुसार एस्ट्रो के सदस्य मूनबिन का बुधवार को निधन हो गया. के-पॉप सिंगर 25 साल के थे. यह बताया गया है कि मूनबिन सियोल में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, लेकिन उनकी एजेंसी फंटागियो ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला है.
https://www.instagram.com/p/Cqc2N02r_B7/
5:53 PM. 20 Apr 235:53 PM. 20 Apr
‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए फैन ने किया पूरा थियेटर बुक
1:07 PM. 20 Apr 231:07 PM. 20 Apr
प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ऑफिस पर IT का छापा
आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्माता विनोद भानुशाली के कार्यालय और जयंतीलाल गडा के घर सहित मुंबई में कई प्रोडक्शन हाउसों पर आयकर छापे मारे जा रहे हैं. I-T विभाग के अनुसार, छापेमारी कथित और वित्तीय अनियमितताओं के लिए की जा रही है. यह छापेमारी बॉलीवुड निर्माता विनोद भानुशाली के बीकेसी स्थित कार्यालय में की जा रही है. आयकर विभाग की टीम निर्माता जयंतीलाल गढ़ा के परिसरों की भी तलाशी ले रही है.
1:07 PM. 20 Apr 231:07 PM. 20 Apr
महिला को धमकाने के आरोप में साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी
मुंबई पुलिस ने 43 वर्षीय एक महिला को कथित रूप से धमकाने और सोशल मीडिया पर उसके बारे में अपमानजनक पोस्ट ‘अपलोड’ करने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान तथा एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि ओशिवारा उपनगर की रहने वाली शिकायतकर्ता के अनुसार, फरवरी 2023 में एक जिम में पैसों को लेकर एक महिला के साथ उसका झगड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला और साहिल खान ने शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी थी.
मुख्य बातें
Entertainmet News Live Updates: मुंबई में टी-सीरीज के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ऑफिस और प्रोडक्शन कंपनी ‘पेन स्टूडियो’ के प्रमोटर जयंतीलाल गड़ा के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी. वहीं, स्टाइल, एक्सक्यूज मी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिम में महिला को धमकाने के आरोप में एक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज में सिर्फ एक दिन बचे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.