Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने शादी में नाटू-नाटू गाने पर किया जबरदस्त डांस, VIDEO

Entertainment News Live: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है. फिल्म के प्रमोशन में एक्टर लगे हुए है. इस बीच एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपने एक छोटे से फैन के साथ दिख रहे है. एक्टर उसक गिटार पर साइन करते दिखे. वहीं, एक्ट्रेस मानवी गगरू और कॉमेडियन-अभिनेता कुमार वरुण ने मुंबई में शादी कर लिया. शादी की तसवीरें सामने आई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगी थी. अब पति-पत्नी के रूप में कपल पहली बार साथ में नजर आए.

2:54 AM. 25 Feb 23 2:54 AM. 25 Feb

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने नाटू-नाटू गाने पर किया जबरदस्त डांस

यह कहना गलत नहीं होगा कि एसएस राजामौली ने आरआरआर के रोमांचक गीत नाटू-नाटू से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाबी हासिल की है. हुक स्टेप्स हों या पेप्पी बीट्स, ट्रैक को दुनिया भर के फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है. अब पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को भी एक शादी में नाटू-नाटू गाने पर डांस करते देखा गया. गोल्डन शिमरी शरारा सेट पहने हनियाम ट्रैक पर थिरक रही थी. आप भी देखें वीडियो.

2:54 AM. 25 Feb 23 2:54 AM. 25 Feb

करीना के साथ दिखे रणबीर कपूर

https://www.instagram.com/p/CpCc0SFjFrq/

2:54 AM. 25 Feb 23 2:54 AM. 25 Feb

अक्षय कुमार की सेल्फी ऑनलाइन लीक

Selfiee Moive Leak: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों से अच्छी रेटिंग मिली है. ये पहली बार है, जब अक्षय और इमरान ने किसी फिल्म के लिए साथ काम किया है. अब, सेल्फी जिसमें डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी हैं, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का निशाना बन गई. सेल्फी के ऑनलाइन लीक होने से इसके बिजनेस पर खासा असर पड़ सकता है.

2:54 AM. 25 Feb 23 2:54 AM. 25 Feb

अब्दु रोजिक ने भारत में खोला रेस्तरां

अब्दु रोज़िक को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन पूर्व बिग बॉस 16 प्रतियोगी ने कहा है कि वह भारत में रहने के लिए वापस आएंगे. तजाकिस्तान के इस सिंगर ने एक बड़े सरप्राइज का भी इशारा किया और पैपराजी को बताया कि वह मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोल रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CpCg_lFjpgk/

2:54 AM. 25 Feb 23 2:54 AM. 25 Feb

मानवी ने शेयर की नई फोटोज

https://www.instagram.com/p/CpCtH68rYzZ/?hl=en

2:54 AM. 25 Feb 23 2:54 AM. 25 Feb

भोला को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

https://www.instagram.com/p/CpC9u4Uq87t/?hl=en

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

टाइगर 3 में दिखेंगे शाहरुख खान 

शाहरुख टाइगर 3 में पठान के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख अप्रैल में फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे. एक सूत्र ने खुलासा किया कि किंग खान अप्रैल के अंत तक मुंबई में अपनी विशेष उपस्थिति की शूटिंग करेंगे.

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

नोरा फतेही की ग्लैमरस अदाएं

https://www.instagram.com/p/CpCkuIzjOjn/

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

श्रीजिता डे संग अर्चना गौतम

https://www.instagram.com/p/CpCpQtsje_0/

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

राखी सावंत ने कही ये बात

https://www.instagram.com/p/CpCw7O_DEkk/ https://www.instagram.com/p/CpCsT_ojWV6/

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट

https://www.instagram.com/p/CpCSpPevXl1/

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

‘सुपरहीरो’ वाली फिल्मों में करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​7 ���रवरी को अपनी शेरशाह सह-कलाकार कियारा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी के समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. अब न्यूज 18 के साथ हाल ही में बातचीत में, सिद्धार्थ मल्होत्रा से स्टारडम के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में पूछा गया. अभिनेता ने जवाब दिया कि जब वह लाइमलाइट के साथ सहज हो गए हैं, तो वह शोहरत को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देते हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए अभी और भी बहुत कुछ तलाशना बाकी है, और वह एक सुपर हीरो की भूमिका निभाना पसंद करेंगे.

11:31 PM. 24 Feb 23 11:31 PM. 24 Feb

सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में शुरू की शूटिंग

बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन को नहीं, बल्कि अन्य प्रतियोगियों को भी सलमान खान के शो से वास्तव में अच्छा फायदा हुआ है. निमृत कौर अहलूवालिया ने लव, सेक्स और धोखा 2 नाम की एक फिल्म हासिल की है. शालीन भनोट एकता कपूर के शो बेकाबू में नजर आएंगे. शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और अन्य को खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बताया जा रहा है. टीना दत्ता ने कुछ नए प्रोजेक्ट भी साइन किए हैं, जिसकी शूटिंग अब शुरू हो चुकी है. लेटेस्ट इंस्टाग्राम के अनुसार, टीना दत्ता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के मशहूर पटौदी पैलेस में शूटिंग कर रही हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टीना अपने नए शो की शूटिंग कर रही हैं या यह कोई और प्रोजेक्ट है. फैंस उनकी नई शुरुआत से काफी खुश हैं.

9:58 PM. 24 Feb 23 9:58 PM. 24 Feb

‘जी सिने अवार्ड्स’ को होस्ट करेंगे अपारशक्ति खुराना और आयुष्मान खुराना

अपारशक्ति खुराना ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने अभिनेता भाई आयुष्मान खुराना के साथ आगामी जी सिने अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे. पुरस्कार समारोह 26 फरवरी को मुंबई में होने वाला है. ‘दंगल’, ‘स्त्री’, ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘हेलमेट’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके खुराना ने कहा कि वह आयुष्मान के साथ अवार्ड शो की मेजबानी करने को लेकर रोमांचित हैं और दोनों का लक्ष्य लोगों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना है. उन्होंने कहा, ‘‘उनके (आयुष्मान के) साथ काम करना हमेशा शानदार होता है. हमने पहले भी एक साथ एक और शो की मेजबानी की थी, जो कमाल का और धमाकेदार था. हम जानते हैं कि यह हमारी पेशेवर प्रतिबद्धता है और ऐसा हमेशा नहीं होता है कि हम साथ में काम करते हैं.’’अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘लेकिन हमारी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि को देखते हुए यह निश्चित रूप से शो में मुख्य आकर्षण होगा और खूब सारी मस्ती होगी. अंत में शाम को यादगार बनाने का विचार है.’’

9:58 PM. 24 Feb 23 9:58 PM. 24 Feb

मुंबई में रेस्टोरेंट खोलेंगे अब्दू रोजिक

https://www.instagram.com/p/CpCg_lFjpgk/

9:58 PM. 24 Feb 23 9:58 PM. 24 Feb

30 मार्च को रिलीज होगी अजय देवगन की भोला

https://www.instagram.com/p/CpCdrTAJYap/

9:58 PM. 24 Feb 23 9:58 PM. 24 Feb

कपिल शर्मा शो में सुनील शेट्टी संग पहुंचेंगे द ग्रेट खली 

https://www.instagram.com/p/CpAllWzIvMQ/

9:58 PM. 24 Feb 23 9:58 PM. 24 Feb

ठग सुकेश चंद्रशेखर की 3 दिन के लिए ईडी रिमांड बढ़ी

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर इस समय दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है. ईडी के पास 9 दिनों की कस्टडी पूरी होने के बाद सुकेश को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. अब कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की ED रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. ED का कहना है कि उन्हें दीपक रामदानी और कुछ जेल अधिकारियों को किए भुगतान के बारे में और जानकारी चाहिए. वहीं सह-आरोपी दीपक रामदानी की 5 दिन की रिमांड भी मिली है.

9:58 PM. 24 Feb 23 9:58 PM. 24 Feb

करीम मोरानी को ईडी ने भेजा समन

सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिल्ममेकर करीम मोरानी को ईडी ने समन भेजा है. उन्हें अगले एक से दो दिन में ED के सामने पेश होना है.

5:08 PM. 24 Feb 23 5:08 PM. 24 Feb

Shubh Nikah Trailer

https://www.youtube.com/watch?v=7iKBs3o1UQM

5:08 PM. 24 Feb 23 5:08 PM. 24 Feb

कृष्णा मुखर्जी ने शेयर किया ये वीडियो

टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी जल्द ही अपने मंगेतर चिराग बाटलीवाला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है. वह थाईलैंड में अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस ने अपना एक मस्ती करता हुए वीडियो पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/reel/CpAY0-dpBQt/

5:08 PM. 24 Feb 23 5:08 PM. 24 Feb

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की रोमांटिक फोटोज

नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने उदयपुर में काफी धूम-धाम से शादी की. शादी की तसवीरें धीरे-धीरे सामने आ रही है. नयी तसवीरों में कपल पार्टी मनाते दिख रहे है. वेस्टर्न आउटफिट में दोनों काफी अच्छे लग रहे. पार्टी के दौरान दोनों ने रोमांटिक पोज भी दिए.

https://www.instagram.com/p/CpAhhIwtqG7/

5:08 PM. 24 Feb 23 5:08 PM. 24 Feb

उर्फी जावेद का नया लुक

https://www.instagram.com/p/CpAz-UHDPhq/?hl=en

5:08 PM. 24 Feb 23 5:08 PM. 24 Feb

सेल्फी का रखा गया स्पेशल स्क्रीनिंग

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि रिलीज से पहले मेकर्स ने गुरुवार को मुंबई में अपने फिल्म इंडस्ट्री के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखा. इसमें फिल्म के कलाकार के अलावा फिल्म निर्माता करण जौहर, ट्विंकल खन्ना की भतीजी नाओमिका सरन भी नजर आई.

https://www.instagram.com/p/CpApQcuIj2s/

5:08 PM. 24 Feb 23 5:08 PM. 24 Feb

शादी के बाद पहली इस लुक में नजर आई मानवी गगरू

फोर मोर शॉट्स प्लीज फेम एक्ट्रेस मानवी गगरू और कुमार वरुण शादी के बंधन में बंध गए. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. अब पति-पत्नी के रूप में कपल पहली बार साथ में नजर आए. अब शादी के बाद कपल ने पहली बार साथ में सार्वजनिक उपस्थिति दी. मानवी मिनिमल गोल्ड-टोन ज्वैलरी, डेवी मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्ड हेयर लुक में काफी खूबसूरत लगी.

https://www.instagram.com/p/CpAkM85o8TX/?hl=en

12:44 PM. 24 Feb 23 12:44 PM. 24 Feb

नन्हे फैन से मिले रणबीर कपूर

रणबीर कपूर अपने आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान एक नन्हे फैन से मिले. इस दौरान एक्टर ने उसके नये गिटार पर साइन किया. साथ ही उन्होंने उसे गिटार सीखने के लिए मोटिवेट किया. नन्हे फैन से रणबीर की मुलाकात का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार ऑनस्क्रीन शेयर कर रहे है. वहीं, वह आगामी मनोवैज्ञानिक-एक्शन ड्रामा एनिमल के लिए कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी काम कर रहे है.

https://www.instagram.com/reel/CpAPqXjNmoX/

मुख्य बातें

Entertainment News Live: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है. फिल्म के प्रमोशन में एक्टर लगे हुए है. इस बीच एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपने एक छोटे से फैन के साथ दिख रहे है. एक्टर उसक गिटार पर साइन करते दिखे. वहीं, एक्ट्रेस मानवी गगरू और कॉमेडियन-अभिनेता कुमार वरुण ने मुंबई में शादी कर लिया. शादी की तसवीरें सामने आई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगी थी. अब पति-पत्नी के रूप में कपल पहली बार साथ में नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >