Entertainment News: शीजान खान की फैमिली का बड़ा बयान, कहा- तुनिशा अपनी मां से थी परेशान
Copied link
Entertainment News Live: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने नये साल का जश्न अपने दोस्तों के साथ दुबई के एक नाइट क्लब में मनाया. न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके दोस्त ओरहान अवतरमणि, तानिया श्रॉफ और अभिनेता अहान शेट्टी दिखे रहे है. न्यासा ब्लैक ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. वहीं, कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने स्विट्जरलैंड में नया साल मनाया. करीना ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो सैफ और अपने दोनों बच्चे तैमूर औऱ जेह के साथ दिख रही है. ग्रीन ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है.
11:31 PM. 2 Jan 2311:31 PM. 2 Jan
तृप्ति डिमरी ने कर्णेश शर्मा संग शेयर किया रोमांटिक फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन-दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. खबर है कि वह अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कर्णेश संग रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों को प्यार से गले लगते देखा जा सकता है. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”माई लव”. दोनों की रोमांटिक तस्वीर सामने आने के बाद से इनके रिलेशनशिप में होने की चर्चा तेज हो गई है. फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cm5rzDoquao/
11:31 PM. 2 Jan 2311:31 PM. 2 Jan
शोएब और दीपिका कक्कड़ ने लिया ब्रैंड न्यू कार
11:31 PM. 2 Jan 2311:31 PM. 2 Jan
सबा इब्राहिम ने सनी को दिया सरप्राइज
सबा इब्राहिम के वीडियोज का फैंस इंतजार करते हैं. उनके वीडियोज के व्यूज मिलियन में जाते हैं. अब सबा का नया वीडियो यूट्यूब पर आया है, जिसमें उन्हें धूमधाम के साथ अपने ससुराल में नये साल का आगाज करते देखा गया. यही नहीं उन्होंने सनी के जन्मदिन से पहले उनके लिए एक खास सरप्राइज भी प्लान किया. सबा छुप-छुपाकर किसी तरह मार्केट गई और वहां से गुलाब, केक और कार्ड लेकर आई. उन्होंने कमरे में सभी डेकोरेशन किया.
11:31 PM. 2 Jan 2311:31 PM. 2 Jan
कौन हैं विजय वर्मा
विजय वर्मा पेशे से बॉलीवुड एक्टर हैं. उन्होंने पिंक (2016) में अपनी भूमिका के साथ घर-घर में पहचान बनाई थी. इसके अलावा एक्टर को एमसीए (2017), गली बॉय (2019), बाघी 3 (2020), डार्लिंग्स (2022) जैसी फिल्मों में देखा गया. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल है. अभिनेता को डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ एक शराबी और अपमानजनक पति हमजा के रूप में अपनी भूमिका के लिए काफी तारीफ मिली थी.
https://www.instagram.com/p/Cm5x04kjTWX/
11:31 PM. 2 Jan 2311:31 PM. 2 Jan
विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और गली बॉय फेम विजय वर्मा ने एक साथ गोवा में बड़े ही धूमधाम से नये साल का आगाज किया. दोनों स्टार्स की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. दरअसल एक वीडियो में तमन्ना और विजय को एक दूसरे संग रोमांटिक होकर किस करते देखा जा सकता है. इसे देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि तमन्ना और विजय रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
शीजान खान के वकील एड. शैलेंद्र मिश्रा, उनकी बहनें फलक नाज, शफाक नाज और उनकी मां ने कई आरोपों का सामना करने के बाद पहली बार अपनी बात रखी. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मामले के बारे में मीडिया से बात की. शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि तुनिशा शर्मा और शीजान का कभी ब्रेकअप हुआ ही नहीं था. दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे और एक दूसरे से बात किया करते थे. शीजान तुनिशा को बच्चों जैसा प्यार करता था. फलक नाज ने कहा, “तुनिशा मेरी बहन की तरह थी. मैं उससे लद्दाख में एक शूट के सेट पर मिली थी. तब से, मैंने उसके लिए एक बड़ी बहन की तरह काम किया है. हम उसे कभी परेशानी में नहीं देख सकते थे. हिजाब के बारे में ये सभी बातें, दरगाह निराधार हैं. एक धर्म का पालन करना हमारी अपनी व्यक्तिगत पसंद है. हम कभी किसी को मजबूर नहीं करते. यह हमारा अधिकार भी नहीं है. शीजान के वकील ने कहा, “तुनिशा शीजान के परिवार के साथ बिताए समय से बहुत खुश थी.
9:00 PM. 2 Jan 239:00 PM. 2 Jan
तुनिशा के वकील ने कही ये बात
https://www.instagram.com/p/Cm6DkfRjimo/?hl=en
8:45 PM. 2 Jan 238:45 PM. 2 Jan
साल की शुरुआत में ही दिखा प्रभास की सालार का जलवा
प्रभास और प्रशांत नील के इंडस्ट्री में सबसे बड़े सहयोग में से एक और 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार ने नए साल पर एक बहुत ही रोमांचक शुरुआत की है. फिल्म 2023 के पहले ही दिन ट्रेंड करने लगी, जब फैन्स ने सोशल मीडिया पर #SaalNahiSalaarHai के साथ फिल्म की जमकर तारीफ की. फैंस ने दावा किया कि 2023 सालार के नाम होगा. सोशल मीडिया पर फैन्स ने सालार के लिए अपनी जबरदस्त एक्साइटमेंट शो करते हुए कई ट्वीट्स किए हैं.
8:10 PM. 2 Jan 238:10 PM. 2 Jan
ऋतिक रोशन ने फ्लॉन्ट किये 8 पैक एब्स
ऋतिक रोशन की नयी तस्वीर चर्चा में आ गई है. वो लेटेस्ट तस्वीर 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cm5oVo8oULT/
8:10 PM. 2 Jan 238:10 PM. 2 Jan
जबलपुर से बांद्रा पहुंचा फैन
एक युवक जो खुद को सलमान का ‘दीवाना’ बताता है, अपने आइडल से मिलने के लिए जबलपुर से बांद्रा (मुंबई) तक साइकिल चलाता है. दिलचस्प बात यह है कि किस्मत उनके पक्ष में थी क्योंकि सुपरस्टार उस समय अपने आवास पर मौजूद थे. उन्होंने साइकिल से 1100 किमी की दूरी तय की. प्रशंसक को अंततः टाइगर 3 अभिनेता के साथ पर्सनली बातचीत करने का मौका मिला. यहां तक कि उन्होंने उनके साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/Cm2x_uDPibP/
8:10 PM. 2 Jan 238:10 PM. 2 Jan
जानें कब कहां देख पायेंगे फोन भूत
फोन भूत का प्रीमियर 2 जनवरी 2023 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा. प्राइम वीडियो ने रविवार को तारीख की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किया, “देखिए आपको नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए यहां कौन है. #PhoneBhootOnPrime, 2 जनवरी.” वीडियो में सिद्धांत और ईशान को अपनी फिल्म की डिजिटल रिलीज की घोषणा करते हुए देखा जा सकता है.
6:17 PM. 2 Jan 236:17 PM. 2 Jan
तुनिशा सुसाइड केस
तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान की बहनों ने कहा, हिजाब में तुनिशा की वायरल हो रही तस्वीर शो के सेट की है. आप सीरियल के सेट पर जाकर पूछ सकते हैं. हमने उसे कभी हिजाब नहीं पहनाया, यह चैनल की ओर से था. एक्टर की बहन शफाक नाज और फलक नाज ने कहा कि शीजान को ‘जेल में प्रताड़ित’ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि तुनिशा को इंसाफ मिले, वह हमारी बच्ची जैसी थी.
6:17 PM. 2 Jan 236:17 PM. 2 Jan
शीजान खान की फैमिली का बयान
शीजान खान ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, कि तुनिशा हमारे दिल के काफी करीब थी, हमने हमेशा उसे प्यार देना चाहा. हम भी चाहते हैं कि तुनिशा को इंसाफ मिले और सच सामने आये. तुनिशा अपनी मां से परेशान थी. वह काम नहीं करना चाहती थी. हालांकि फिर भी जबरदस्ती उनकी मां उनके काम करवाती थी. वह सेट पर भी बार-बार तुनिशा को फोन करके परेशान करती थी. वह बच्ची घूमना चाहती थी.
5:25 PM. 2 Jan 235:25 PM. 2 Jan
राज और डीके की वेब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं समांथा
Siasat.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु अब राज और डीके की वेब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. तेलुगु अभिनेत्री को कथित तौर पर गढ़ के भारतीय स्पिनऑफ़ के लिए वरुण धवन के साथ कास्ट किया गया था. सीरीज के ग्लोबल वर्जन के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनास, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी जैसे कलाकार इसका नेतृत्व कर रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने कथित तौर पर अपने खराब स्वास्थ्य के कारण सीरीज से बाहर होने का ऑप्शन चुना है.
4:32 PM. 2 Jan 234:32 PM. 2 Jan
साल 2023 का पहला नॉमिनेशन
बिग बॉस 16 में इस साल का पहला नॉमिनेशन धमाकेदार होनेवाला है. इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है.
https://www.instagram.com/p/Cm5oby2q-RD/
4:07 PM. 2 Jan 234:07 PM. 2 Jan
हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड संग शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर टीना के साथ वीडियो शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, “सभी प्रेमियों को नया साल मुबारक हो!! यह प्रेमियों का मौसम है न कि नफरत का मौसम #yoyo @tinathadani #yoyohoneysingh.” वीडियो में वह एक्सेसरी के तौर पर अपने नाम के लॉकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. टीना उनके पीछे नजर आ रही हैं और उनकी नाक पर किस करती हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/Cm2XyKUoktq/
4:07 PM. 2 Jan 234:07 PM. 2 Jan
पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली का वीडियो
पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सज्जाद कहते है, मैं यूटयूब पर एक कुछ नयी फिल्मों के म्यूजिक सुन रहा था, तो मुझे अपना 25-26 साल पुराना एक गाना याद आ गया. उसके बाद वो अपना गाना ‘अब के हम बिछड़े’ पूरा गाकर सुनाते है. इसका म्यूजिक पूरा ‘बेशर्म रंग’ से मिलता-जुलता है. सिंगर ने फिल्म और गाने का नाम लिए बिना मेकर्स पर इसके कॉपी होने की बात कह दी है.
https://www.instagram.com/reel/CmoyPmKDuWA/
4:07 PM. 2 Jan 234:07 PM. 2 Jan
आयुष्मान खुराना की साल 2023 की पहली तसवीर
आयुष्मान खुराना 2023 की अपनी पहली तसवीर फैंस के साथ पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, साल नया है. फीलिंग पुरानी है. ठंडा नहीं लगती. जिंदा जवानी है. जाने कौन सी बहार लाया है जनवरी. मुझे तो दिसंबर भी नया सा लगता था. बता दें कि आखिरी बार 2022 में ‘एन एक्शन हीरो’ में देखा गया था.
https://www.instagram.com/p/Cm3W5x6Dogy/
1:11 PM. 2 Jan 231:11 PM. 2 Jan
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को देख बेकाबू हुई भीड़
नये साल का जश्न मनाने गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान विरल भयानी ने कपल का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में गुरमीत और देबीना के साथ फैंस फोटो लेने के लिए बेताब दिख रहे है. गुरमीत, देबिना को लेकर प्रोटेक्टिव दिखे और उन्हें भीड़ से बचाते दिखे. इस दौरान एक्टर के पैर में खरोंच आ गई.
https://www.instagram.com/reel/Cm3r7l5jQU9/
12:32 PM. 2 Jan 2312:32 PM. 2 Jan
करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो
करीना कपूर और सैफ अली खान ने स्विट्जरलैंड में अपने बच्चों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. तसवीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 2023 में सभी के लिए शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि. फैमिली फोटो में सारे कैमरे को देखकर पोज दे रहे है. तैमूर और जेह बहुत प्यारे लग रहे है. करीना की बहन करिश्मा ने इसपर कमेंट में रेड हार्ट बनाया.
https://www.instagram.com/p/Cm4Il-OoRQE/
12:32 PM. 2 Jan 2312:32 PM. 2 Jan
न्यासा देवगन ने दोस्तों संग की पार्टी
काजोल की बेटी न्यासा देवगन पार्टी लवर है. अक्सर वो दोस्तों के साथ घूमते-फिरते एजॉय करते दिख जाती है. उनके दोस्त ओरहान अवतरमणि ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें न्यासा दिख रही है. 19 वर्षीय न्यासा ब्लैक ड्रेस में नाइट क्लब में जमकर डांस करती दिखी. वीडियो पर खूब सारे कमेंट आ रहे है. बता दें कि न्यासा ने हाल ही में सिंगापुर में ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. उनका एक छोटा भाई युग भी है, जो 12 साल का है.
https://www.instagram.com/reel/Cm3yUndP1TM/
मुख्य बातें
Entertainment News Live: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने नये साल का जश्न अपने दोस्तों के साथ दुबई के एक नाइट क्लब में मनाया. न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके दोस्त ओरहान अवतरमणि, तानिया श्रॉफ और अभिनेता अहान शेट्टी दिखे रहे है. न्यासा ब्लैक ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. वहीं, कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने स्विट्जरलैंड में नया साल मनाया. करीना ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो सैफ और अपने दोनों बच्चे तैमूर औऱ जेह के साथ दिख रही है. ग्रीन ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.