Entertainment News: तारक मेहता के इस एक्टर का 40 साल की उम्र में निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित

Entertainment News Live: शाहरुख खान शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी फिल्म पठान का डायलॉग बोलते दिख रहे है. बता दें कि इन दिनों वो पठान के प्रमोशन में लगे हुए है. वहीं, रणदीप हुड्डा घुड़सवारी करने के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे. इसमें उन्हें गंभीर चोट आई है. एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

11:12 PM. 14 Jan 23 11:12 PM. 14 Jan

अमिताभ बच्चन ने बेटे की तारीफ में लिखी ये लाइन

11:05 PM. 14 Jan 23 11:05 PM. 14 Jan

विजय देवरकोंडा की फिल्म VD 12 का फर्स्ट लुक

11:05 PM. 14 Jan 23 11:05 PM. 14 Jan

सुनील होल्कर का 40 साल की उम्र में निधन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता सुनील होल्कर का 40 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर ने सभी को चौंका दिया. अभिनेता लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे और नियमित उपचार ले रहे थे. सुनील के परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं, जो उनके आखिरी दिनों में उनके साथ खड़े रहे.

7:53 PM. 14 Jan 23 7:53 PM. 14 Jan

अब्दु के जाने से शिव का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

https://www.instagram.com/p/CnYm22zqZZU/?hl=en

7:53 PM. 14 Jan 23 7:53 PM. 14 Jan

सलमान खान ने सिमी ग्रेवाल से की बात

https://www.instagram.com/p/CnY2wB0KQH0/?hl=en

7:53 PM. 14 Jan 23 7:53 PM. 14 Jan

काजल आनंद की बर्थडे पार्टी में स्टार्स का मेला

आर्यन खान और सुहाना खान काजल आनंद की बर्थडे पार्टी में दिखे. इस पार्टी में गौरी खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा, खुशी कपूर जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए. विरल भयानी ने कई वीडियो पोस्ट किए है. एक वीडियो में सुहाना नजर आ रही है. ब्लैक बॉडी फिट ड्रेस में वो बेहद कातिलाना लग रही है. उन्होंने बालों को बांधा हुआ था और लाइट मेकअप किया है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CnYk2puDOcK/?hl=en https://www.instagram.com/p/CnYZiQojHW1/?hl=en https://www.instagram.com/p/CnYWnbjjOsV/?hl=en https://www.instagram.com/p/CnXZeUujJWZ/?hl=en https://www.instagram.com/p/CnXVn6kjefX/?hl=en

7:53 PM. 14 Jan 23 7:53 PM. 14 Jan

विराट के साथ अनुष्का शर्मा ने एंजॉय किया बीच डेट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों हमेशा एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते है. अब विराट ने कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पति संग बीच डेट एंजॉय करती देखी जा सकती है.

https://www.instagram.com/p/CnYkbndPeXT/

7:53 PM. 14 Jan 23 7:53 PM. 14 Jan

करण जौहर करेंगे बिग बॉस 16 को होस्ट

बिग बॉस 16 देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक है. सलमान खान इस शो को सीजन 8 से होस्ट करते आ रहे हैं. हालांकि अब लगता है कि टाइगर फेम एक्टर अगले वीकेंड का वार में दिखाई नहीं देंगे. जीं हां द खबरी की रिपोर्ट की मानें तो अगले हफ्ते से इस सीजन को करण जौहर होस्ट करेंगे.

6:39 PM. 14 Jan 23 6:39 PM. 14 Jan

राखी सावंत को आदिल के परिवार ने नहीं माना है बहू

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने जहां पूरी दुनिया के सामने अपनी शादी कुबूल कर ली थी. वहीं आदिल बीते कुछ दिनों से लगातार अपनी शादी छुपा रहे हैं थे. हालांकि अब उन्होंने भी कहा कि हां राखी और मैंने शादी की है. अब वह मेरी पत्नी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार ने अभी तक राखी को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है.

https://www.instagram.com/p/CnW4D6WKS8f/?hl=en

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

आलिया भट्ट का नो मेकअप लुक 

आलिया भट्ट ने अपनी लेटेस्ट फोटो इंस्टा स्टोरी में लगाई है, जिसमें वो आंखें बंदकर बैठी दिख रही है. उनके चेहर पर सूरज की किरणें पड़ रही है. नो मेकअप लुक में वो काफी हसीन लग रही है. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मॉर्निंग स्लर्प.”

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

उर्फी जावेद फिर फंसी मुश्किल में

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर मुश्किल में पड़ जाती है. भाजपा नेता चित्रा वाघ ने एक्ट्रेस पर सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि चित्रा द्वारा उनके खिलाफ की गई शिकायत के सिलसिले में आज एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

हाईकोर्ट ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही वो चर्चा में है. ओम राउत के निर्देशन में बनी मूवी को लेकर नया अपडेट आया है. दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सेंसर बोर्ड को आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है. मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 फरवरी तय की है. बता दें कि इसमें सनी सिंह, सैफ अली खान और कृति सेनन है.

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

इस तरह प्रियंका- निक ने मनाया बेटी का बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास एक साल की हो गई है. पिछले साल ही कपल सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने है. निक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तर उन्होंने मालती का बर्थडे सेलिब्रेट किया है.

https://www.instagram.com/reel/CnXbdEKDaOB/

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

अब्दू रोजिक हुए बिग बॉस 16 से बाहर

बिग बॉस 16 से वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में वापसी करने वाली श्रीजिता डे शुक्रवार को बाहर हो गई है. लेटेस्ट एपिसोड में पता चलेगा कि अब्दू रोजिक घर से बेघर हो गए है. अब्दु के अचानक घर से चले जाने के बाद शिव ठाकरे, एससी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया और साजिद खान इमोशनल हो गए.

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

बॉबी देओल ने परिवार संग मनाया लोहड़ी

बॉबी देओल ने अपने परिवार के साथ लोहड़ी मनाया. बॉबी ने फैमिली फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके बेटे के साथ-साथ सनी देओल के बेटे भी दिख रहे है. आर्यमान देओल, करण देओल और राजवीर देओल की कैमरे को देखकर मुस्कुरा रहे है. धर्मेंद्र ने अपने पोतों के साथ लोहड़ी मनाया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी लोहड़ी. फोटो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CnXGUIyNEWS/

5:46 PM. 14 Jan 23 5:46 PM. 14 Jan

रणदीप हुड्डा को लगी चोट

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक्टर घुड़सवारी करते हुए बेहोश होकर गिर गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

https://www.instagram.com/p/CnXBaq_qQxo/?hl=en

Randeep Hooda: घुड़सवारी के दौरान बेहोश होकर गिरे एक्टर रणदीप हुड्डा, लगी गंभीर चोट, जानें पूरा मामला

12:41 PM. 14 Jan 23 12:41 PM. 14 Jan

शाहरुख खान का वीडियो वायरल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान ने चार चांज लगा दिया है. इस दौरान किंग खान ऑल-ब्लैक आउटफिट में बेहद स्मार्ट लगे. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पठान का डायलॉग बोलते दिख रहे है. वो कहते है, “पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा, और साथ में पटाखे भी लाएगा.” बता दें कि एक्टर अबू धाबी नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी है.

https://www.instagram.com/p/CnXDC4ZPsYA

मुख्य बातें

Entertainment News Live: शाहरुख खान शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी फिल्म पठान का डायलॉग बोलते दिख रहे है. बता दें कि इन दिनों वो पठान के प्रमोशन में लगे हुए है. वहीं, रणदीप हुड्डा घुड़सवारी करने के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे. इसमें उन्हें गंभीर चोट आई है. एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >