Entertainment News: सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही ने दर्ज करवाया बयान, बिग बॉस हाउस में भारती सिंह

Entertainment News Live: लेखक संजय चौहान अब हमारे बीच नहीं रहे. 12 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. संजय चौहान ने पान सिंह तोमर और आई एम कलाम जैसी फिल्में लिखी थी. अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा. वहीं, विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नए अवतार में नजर आएंगे. फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के प्रमोशन में बिजी थे. एक बार फिर से उन्होंने सैम की शूटिंग शुरू कर दी है.

11:22 PM. 13 Jan 23 11:22 PM. 13 Jan

सबा इब्राहिम का लेटेस्ट वीडियो

11:22 PM. 13 Jan 23 11:22 PM. 13 Jan

शीजान के वकील ने कही ये बात

https://www.instagram.com/p/CnWibEsDni6/?hl=en

11:22 PM. 13 Jan 23 11:22 PM. 13 Jan

पटियाला कोर्ट से निकली नोरा फतेही

बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से निकलीं. वह कोर्ट के सामने पेश हुई और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में मदद करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने एक बयान दिया.

9:41 PM. 13 Jan 23 9:41 PM. 13 Jan

बिग बॉस से 3 एलिमिनेशन

फैन पेज की मानें तो अब्दु किसी काम की वजह से घर से बाहर जाएंगे. वहीं श्रीजिता डे कम वोटों की वजह से बाहर जाएंगी. इधर साजिद खान को किसी फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसकी वजह से वह बाहर आ जाएंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अब्दु घर से बाहर हुए थे, उनको किसी एनिमेशन का हिस्सा बनना था, जिसकी वजह से वह गए थे. इसके अलावा शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, श्रीजिता डे, शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन अभी भी गेम में बने रहेंगे.

8:44 PM. 13 Jan 23 8:44 PM. 13 Jan

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नयी बावरी की एंट्री

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए गुडन्यूज है. शो में बाघा का रोल तन्मय वकारिया (Tanmay Vekaria) निभाते है. बाघा और बावरी की जोड़ी को फैंस काफी पसन्द करते है. बावरी के शो छोड़ने के बाद फैंस उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे थे. ऐसे में अब खबर आ रही है कि नयी बावरी की एंट्री होने वाली है. नवीना वाडेकर नयी बावरी बनकर आ रही है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो निर्माता असित कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी है.

8:44 PM. 13 Jan 23 8:44 PM. 13 Jan

बेबी राहा के साथ स्पॉट हुए रणबूर कपूर-आलिया भट्ट

Alia Ranbir Baby Photos: बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने है. एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बीते दिनों कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी के नाम का खुलासा किया. तभी से फैंस बेबी राहा की झलक देखने के लिए बेताब थे. अब फैंस की ये इच्छा पूरी हुई. क्योंकि आज आलिया की बेबी की पहली तसवीरें सामने आई. राहा अपनी मॉम और पापा के साथ बाहर घूमने निकली थी.

https://www.instagram.com/p/CnWHoW4KYx6/?hl=en

7:33 PM. 13 Jan 23 7:33 PM. 13 Jan

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की फर्जी का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने अमेज़न ओरिजिनल सीरीज फर्जी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया. इसके जरिए सुपरस्टार शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. सीरीज में प्रतिभापूर्ण अभिनेता के. के. मेनन, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित और राज एंड डीके द्वारा निर्देशित, फर्जी का प्रीमियर 10 फरवरी को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा.

7:33 PM. 13 Jan 23 7:33 PM. 13 Jan

बिग बॉस में गोला को लेकर पहुंची भारती सिंह

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें भारती और उनके पति हर्ष अपने बेटे गोला को लेकर इस मंच पर पहुंचे हैं. दोनों गोला को सलमान खान को देकर स्टेज से रफुचक्कर हो जाते हैं.

https://www.instagram.com/p/CnWKseiD4xS/

7:33 PM. 13 Jan 23 7:33 PM. 13 Jan

बंद होने जा रहा है एकता कपूर का शो नागिन 6

एकता कपूर ने आधिकारिक तौर पर नागिन 6 को अलविदा कहने की घोषणा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने शो पर प्यार बरसाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह ‘अलविदा कहने का समय’ है. उन्होंने कहा, “जैसा कि हम एक नया लोकगीत सप्ताहांत शो पेश कर रहे हैं ….मेरे पसंदीदा शो को अलविदा कहने का समय और भारत की सबसे बड़ी लोकगीत फ्रेंचाइजी #naagin6! इस सीज़न ने सीजन वन एन थ्री के साथ अपनी जगह सही पाई! सभी के प्यार के लिए धन्यवाद और अब अगले के लिए … जय माता दी पी. टीम पार्टी ज़रूर होगी.”

5:08 PM. 13 Jan 23 5:08 PM. 13 Jan

इस वजह से सिद्धार्थ की स्पीड डायल में हैं कियारा का नंबर

पिंकविला के साथ हाल ही में एक एक्सक्लूसिव चैट में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया कि क्या कियारा आडवाणी उनकी स्पीड डायल लिस्ट में हैं? दिलचस्प बात यह है कि शेरशाह स्टार ने स्वीकार किया कि कियारा का नंबर उनकी स्पीड डायल लिस्ट में है. सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, मैं करता हूं. यह आपके को-स्टार को कॉल करने के काम आता है. इसमें कई अन्य लोग भी हैं.”

4:07 PM. 13 Jan 23 4:07 PM. 13 Jan

सलमान खान का करीबी दोस्त

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों बग बॉस 16 में नजर आ रहे है. सलमान ने इस बीच लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्त के बारे में बताया है. उनके करीबी दोस्त का नाम नदीम कुरैशी है.

https://www.instagram.com/p/CnPSuGuIL1G/?hl=en

4:07 PM. 13 Jan 23 4:07 PM. 13 Jan

गदरः एक प्रेम कथा फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

गदर 2 का पहला लुक काफी दमदार था, जिसमें सनी देओल हाथ में बैलगाड़ी का पहिया उठाकर दुश्मनों का आग उगलते दिखे. इस बीच उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि मेकर्स ने गदरः एक प्रेम कथा को फिर से रिलीज करने का सोचा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स गदरः एक प्रेम कथा में को फिर से वर्ल्डवाइड रिलीज करने वाले है. हालांकि इसमें कुछ डिजिटल सुधार किया जाएगा. मूवी 15 जून को ही रिलीज किया जाएगा.

बड़े पर्दे पर चलेगा सनी देओल का जादू, Gadar 2 से पहले सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा

3:05 PM. 13 Jan 23 3:05 PM. 13 Jan

कपिल शर्मा पहुंचे गोल्डन टेंपल

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटे-बेटी के साथ गोल्डन टेंपल मे माथा टेकने गए. कपिल ने तसवीरें पोस्ट की है, जिसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. कपिल ने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘मेरा कॉलेज, मेरी यूनिवर्सिटी, मेरे टीचर्स, मेरी फैमिली, मेरा शहर, खाना, ये फीलिंग और गोल्डन टेंपल. आपके आशीर्वाद के लिए बहुत शुक्रिया बाबा जी.’

https://www.instagram.com/reel/CnTgTBIB1vR

3:05 PM. 13 Jan 23 3:05 PM. 13 Jan

शाहरुख खान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी?

‘पठान‘ के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा. इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा, “आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी?” इसपर एक्टर ने कहा, ”मेरी पत्नी गौरी.” बता दें कि शाहरुख और गौरी ने साल 1991 में शादी कर लिया था. कपल के तीन बच्चे भी है- आर्यन, अबराम और सुहाना खान. सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है.

3:05 PM. 13 Jan 23 3:05 PM. 13 Jan

अनुपम खेर ने खास तरीके से दी बधाई

‘आरआरआर’ के ‘नाटु नाटु’ गाने को ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला. इस जीत की बधाई के लिए टीम को हर कोई बधाई दे रहा है. यह पुरस्कार संगीतकार एम एम कीरावनी ने स्वीकार किया. कई सेलेब्स ने उनकी जीत पर प्रतिक्रिया दी. अनुपम खेर ने गाने के लिए खास तरीके से बधाई दी.

https://www.instagram.com/reel/CnUkXA9Ocxt/

12:45 PM. 13 Jan 23 12:45 PM. 13 Jan

लेखक संजय चौहान का निधन

लेखक संजय चौहान का बीते शाम निधन हो गया. वो 62 साल के थे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो संजय लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. पान सिंह तोमर, आई एम कलाम जैसा मूवीज लिखी थी. इसके अलावा उन्होंने तिग्मांशु धूलिया के साथ साहेब बीवी गैंगस्टर फिल्में भी लिखी थी.

12:45 PM. 13 Jan 23 12:45 PM. 13 Jan

विक्की कौशल ने शुरू की सैम बहादुर की शूटिंग

विक्की कौशल की हाल ही में ‘गोविंदा नाम मेरा’ फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी. अब एक बार फिर से उन्होंने ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. अपनी तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, “टचडाउन सिटी नंबर 10… सैम से दोबारा मिलने का समय! #SAMबहादुर. बता दें कि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही है.

https://www.instagram.com/p/CnTTWHSIPKs/

मुख्य बातें

Entertainment News Live: लेखक संजय चौहान अब हमारे बीच नहीं रहे. 12 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. संजय चौहान ने पान सिंह तोमर और आई एम कलाम जैसी फिल्में लिखी थी. अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा. वहीं, विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नए अवतार में नजर आएंगे. फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के प्रमोशन में बिजी थे. एक बार फिर से उन्होंने सैम की शूटिंग शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >