Entertainment News LIVE Updates: जिम में वर्कआउट के दौरान अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन
Copied link
Entertainment News, 11 Nov Live Updates: अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. मूवी में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य किरदार में हैं. वहीं, आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ का पोस्टर जारी किया गया था. आज इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा.
10:18 PM. 11 Nov 2210:18 PM. 11 Nov
जैकलिन फर्नंडिस की जमानत याचिका पर आदेश 15 नवंबर तक के लिए स्थगित
दिल्ली की एक अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपना आदेश 15 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया. अदालत ने फर्नांडिस की अंतरिम सुरक्षा भी मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी. पूर्व में फर्नांडिस को अंतरिम जमानत देने वाले विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने कहा कि आदेश तैयार नहीं हुआ है. अदालत ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया.
8:59 PM. 11 Nov 228:59 PM. 11 Nov
अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन
टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आज (11 नवंबर) को निधन हो गया. वह सिर्फ 46 वर्ष के थे. जिन्हें हाल ही में क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी में देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. वह जिम में थे जब वह गिर गए और जमीन पर गिर पड़े. उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
8:59 PM. 11 Nov 228:59 PM. 11 Nov
‘वध’ का टीजर पोस्टर रिलीज
‘वध’ का टीज़र पोस्टर आखिरकार रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म के जरिए हम शानदार अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को एक साथ स्क्रीन पर देख सकते हैं. फिल्म थ्रिलर ड्रामा की शैली को एक्सप्लोर करती है. ‘वध’ राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित हैं. फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है. फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया. ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी .
8:59 PM. 11 Nov 228:59 PM. 11 Nov
हेरा फेरी 3 में नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार
हेरा फेरी (Hera Pheri) और फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri) लगभग सभी ने देखी होगी. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जादुई तिकड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था. इस कॉमेडी फिल्म में श्याम, बाबूराव और राजू की जुगलबंदी आज भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देती है. हालांकि अब जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है. जिसमें फैंस को अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे. जी हां सही सुना, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 का हिस्सा है.
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
अमिताभ बच्चन के साथ मंदिर पहुंचे अभिषेक
https://www.instagram.com/p/Ckz1yNLj8zj/?hl=en
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
तृणमूल कांग्रेस ने हास्य अभिनेता वीर दास को कोलकाता किया आमंत्रित
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने हास्य अभिनेता वीर दास को कोलकाता में आमंत्रित किया है. दरअसल, एक दिन पहले दास का बेंगलुरु में एक कार्यक्रम हिंदू दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था. विरोध करने वाले समूहों ने आरोप लगाया था कि गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी. राज्यसभा सदस्य ब्रायन ने ट्वीट किया, ”हैलो वीर दास! कोलकाता आइये…हम आपको इस सर्दी में यहां बुलाना पसंद करेंगे. कृपया मुझे निजी मैसज भेजें. चलिए इसे करते हैं.” दास ने बाद में ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया, ताकि उनकी सामग्री के बारे में किसी भी धारणा को रोका जा सके.
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ का इफ्फी 2022 में वर्ल्ड प्रीमियर
ऑवर द टॉप (ओटीटी) मंच जी5 ने शुक्रवार को कहा कि आगामी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई, इफ्फी) में ‘इंडिया लॉकडाउन’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा. महोत्सव का 53वां संस्करण 20 से 28 नवंबर तक गोवा के पणजी में आयोजित होने वाला है. मधुर भंडारकर के निर्दशन में बनी फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ कोविड-19 के कारण दुनियाभर में लगे लॉकडाउन से प्रेरित सच्ची घटनाओं पर आधारित है. यह चार समानांतर कहानियों के जरिए भारत के लोगों पर पूर्णबंदी और महामारी के नतीजों को दर्शाएगी. इसके बाद फिल्म दो दिसंबर से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर उपब्लध रहेगी.
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
An Action Hero का धमाकेदार ट्रेलर आउट
आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक्टर जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे है. आयुष्मान का इंटेंस लुक काफी धांसू लग रहा है. इसमें जयदीप अहलावत भी अहम रोल में दिख रहे है.
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
देबिना बनर्जी फिर बनी मां, दिया बेटी को जन्म
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने आज अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. कपल एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं. गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने बेटी के लिए प्राइवेसी भी मांगी.
https://www.instagram.com/p/Ckz5GCQJ3ES/?hl=en
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
अर्चना को यादकर प्रियंका हुई इमोशनल
बिग बॉस के घर से अर्चना गौतम को निकाल दिया गया है. उन्होंने शिव ठाकरे के साथ मारपीट की थी. जिसके बाद उन्हें दंड देते हुए बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब प्रियंका अर्चना को यादकर रो रही है. वहीं अंकित उसे चुप करवाते हुए दिखाई दिए.
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
ऊंचाई का रिव्यू
7:55 PM. 11 Nov 227:55 PM. 11 Nov
जया बच्चन से आज भी डरते है बिग बी
केबीसी 14 में इस बार हॉटसीट पर गुजरात के एक एनजीओ में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव भूपेंद्र चौधरी दिखाई दिए. उन्होंने बिग बी से कहा कि उनकी पत्नी के फोन कॉल के लिए उनके पास एक अलग रिंग टोन था, क्योंकि उन्हें मिस करने का मतलब परेशानी है. अमिताभ ने जवाब दिया, ”ये केवल आपकी समस्या नहीं है, जितने भी पुरुष हैं, सबकी समस्या है…उधर से फोन आया और आपने न उठाया हो, तो बस, गए काम से.” भूपेंद्र ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या होगा अगर वह जया जी का कॉल मिस कर देते हैं, और उनकी ओर से तीन-चार मिस्ड कॉल आती हैं.
https://www.instagram.com/p/Ckx1_NJtaV5/?hl=en
3:35 PM. 11 Nov 223:35 PM. 11 Nov
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तसवीरें
प्रियंका चोपड़ा मुंबई से वापस लॉस एंजेलिस चली गई है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ दिख रही है. एक्ट्रेस क्रिसमस की तैयारी करती दिखी.
3:35 PM. 11 Nov 223:35 PM. 11 Nov
जैकलीन फर्नांडिस को मिलेगी बेल?
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही है. जैकलीन को इस मामले में आज बेल मिलती है या नहीं, दिल्ली कोर्ट फैसला सुनाएगी. अगर उनकी जमानत याचिका खारिज हुई तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा.
3:35 PM. 11 Nov 223:35 PM. 11 Nov
यहां होगा फिल्म ‘लॉस्ट’ का प्रीमियर
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘लॉस्ट’ का प्रीमियर इस साल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में किया जाएगा. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी. IFFIका 53वां वार्षिक संस्करण भारत सरकार द्वारा 20-28 नवंबर, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा.
https://www.instagram.com/p/CkxM5NzMhsU/
3:35 PM. 11 Nov 223:35 PM. 11 Nov
‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए एक्टर सुशांत सिंह
एक्टर सुशांत सिंह बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की. बाद में उन्होंने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी साझा किया. वह पूजा भट्ट के बाद दूसरी फिल्म हस्ती हैं जो इस यात्रा में शामिल हुए हैं.
3:35 PM. 11 Nov 223:35 PM. 11 Nov
बोनी कपूर ने शेयर की अपने बर्थडे की तसवीरें
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. तसवीरों में वो अपने बेटे अर्जुन कपूर को केक खिलाते दिख रहे है. बोनी ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजदूगी में केक काटा. अर्जुन के अलावा अंशुला कपूर भी तसवीरों में दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/Cky-KWXIBYq/
3:35 PM. 11 Nov 223:35 PM. 11 Nov
फिल्म ऊंचाई आज होगी रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई आज रिलीज हो रही है. फिल्म में कई बड़े चेहरे है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा हैं. अब देखना है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.
https://www.instagram.com/p/CjzcXhDBFQg
Uunchai Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर चलेगा फिल्म ‘ऊंचाई’ का जादू? जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई
12:35 PM. 11 Nov 2212:35 PM. 11 Nov
आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ में इस एक्टर की एंट्री
आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय इसमें कैमियो सीन करते दिखेंगं. यह पहली बार होगा जब अक्षय और आयुष्मान एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे. कहा जा रहा है कि अक्षय ने पहले ही फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शूटिंग कर ली है. बता दें कि आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा.
https://www.instagram.com/p/Ckw_LB6IGkS/
मुख्य बातें
Entertainment News, 11 Nov Live Updates: अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. मूवी में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य किरदार में हैं. वहीं, आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ का पोस्टर जारी किया गया था. आज इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.