Bollywood News Updates: सोनाली फोगाट हत्या मामले में आरोपी सुखविंदर और सुधीर सांगवान गिरफ्तार

Bollywood News LIVE Updates: निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन 86 साल की उम्र में निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे है. सलमान खान ने उन्हें यादकर ट्वीट किया है. वहीं, केके की बेटी तमारा ने हाल ही में लाइव कंसर्ट किया. वह शान के साथ परफॉर्म करती नजर आईं. उनके साथ उनके भाई नकुल भी थे. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
11:38 PM. 26 Aug 22 6:08 PM. 26 Aug

सीसीटीवी फुटेज में सच्चाई सामने आ गई है

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि, मेरी बहन की हत्या की जांच जिस तरह आगे बढ़ी है उससे हम संतुष्ट हैं. सीसीटीवी फुटेज में सच्चाई सामने आ गई है. हमने आज अपनी बहन का अंतिम संस्कार किया, अब उसे न्याय दिलाने के लिए आगे की प्रक्रिया देखेंगे.

11:38 PM. 26 Aug 22 6:08 PM. 26 Aug

सुखविंदर और सुधीर सांगवान गिरफ्तार

सोनाली फोगाट की हत्या मामले में गोवा पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को गिरफ्तार कर लिया है. वो इन दो सहयोगियों के साथ गोवा रवाना हुईं थीं.

11:38 PM. 26 Aug 22 6:08 PM. 26 Aug

सोनम कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी

20 अगस्त को मां बनीं अभिनेत्री सोनम कपूर को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. एक्ट्रेस अपने नवजात बेटे, पति आनंद आहूजा और अपने पिता अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं. विरल भयानी ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अनिल कपूर और आनंद आहूजा आवास के बाहर पोज दे रहे हैं. साथ ही इस खुशी के मौके पर मीडिया का मिठाई भी बांटी गईं.

https://www.instagram.com/p/Cht9mfFKI3F/

11:38 PM. 26 Aug 22 6:08 PM. 26 Aug

‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म – ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को रिलीज होगी. ये फिल्म अपनी शूटिंग की शुरुआत से ही लगतार सुर्खियां बटोर रही है. कार्तिक और कियारा दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन्स पर नजर आएंगे. बता दें, कियारा और कार्तिक आज इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं जिन्हें स्क्रीन्स पर साथ देखने फैन्स के लिए किसी ट्रीट जैसा ही है. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार समीर विद्वान ने किया है.

6:44 PM. 26 Aug 22 1:14 PM. 26 Aug

सोनाली फोगाट मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं 

आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने जानकारी साझा की है कि, सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उनके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है.

5:52 PM. 26 Aug 22 12:22 PM. 26 Aug

सोनाली फोगाट ‘हत्या’ मामले में आरोपियों से पूछताछ

भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या के सिलसिले में उनके दो सहयोगियों से गोवा पुलिस ने रात भर पूछताछ की. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी में नामजद किए गए सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को हिरासत में लिया गया है.

मुख्य बातें

Bollywood News LIVE Updates: निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन 86 साल की उम्र में निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे है. सलमान खान ने उन्हें यादकर ट्वीट किया है. वहीं, केके की बेटी तमारा ने हाल ही में लाइव कंसर्ट किया. वह शान के साथ परफॉर्म करती नजर आईं. उनके साथ उनके भाई नकुल भी थे. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >