Bollywood News Updates: निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन, सोनाली फोगाट के भाई ने किया बड‍़ा खुलासा

Bollywood LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निर्माता बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर को उनके लिए घर का खाना भेजने के लिए शुक्रिया कहा है. वहीं, विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अनन्या पांडे भी इस मूवी में है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
12:08 AM. 26 Aug 22 6:38 PM. 25 Aug

सोनाली फोगाट के भाई ने किया बड़ा खुलासा

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने खुलासा किया कि, उसका गोवा आने का कोई प्लान नहीं था. साजिश के तहत उन्हें ले जाया गया था. कोई फिल्म की शूटिंग नहीं थी, होटल में 2 कमरे सिर्फ 2 दिन के लिए बुक किए गए थे. फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को होनी थी, लेकिन कमरे केवल 21-22 अगस्त के लिए बुक किए गए.

12:08 AM. 26 Aug 22 6:38 PM. 25 Aug

सावन कुमार टाक का निधन

जानेमाने निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन हो गया है. सलमान खान ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धाजंलि दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे प्रिय सवान जी. हमेशा आपको प्यार और सम्मान किया है. सावन कुमार के भतीजे नवीन के मुताबिक 86 वर्षीय फिल्मकार को बुधवार को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

https://www.instagram.com/p/ChrnJIZLAfP/

12:08 AM. 26 Aug 22 6:38 PM. 25 Aug

ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट लुक आया सामने

मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वेन का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म से नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन की एक बीटीएस तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. दिवा रेशम की साड़ी और भारी सोने के गहनों के साथ शाही राजकुमारी अवतार में नजर आ रही हैं. यह महान रचना कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 में इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है. ऐतिहासिक नाटक इस साल 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगा. एक फैन पेज के इंस्टा पेज से यह तस्वीर शेयर की गई है.

https://www.instagram.com/p/Chq-FcnMKJL/

12:08 AM. 26 Aug 22 6:38 PM. 25 Aug

सोनाली फोगाट मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

गोवा पुलिस ने भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली के साथ सुधीर सांगवान, उसके दोस्त सुखविंदर और उसकी बहन के सहायक ने उसके भोजन में ड्रग्स मिलाने के बाद कथित तौर पर बलात्कार किया था. शिकायत में सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा है कि सोनाली ने 22 अगस्त को उनके बहनोई अमन पुनिया से बात की थी और आरोप लगाया था कि उन्हें कुछ नशीला पदार्थ दिया गया था.

12:08 AM. 26 Aug 22 6:38 PM. 25 Aug

कपिल शर्मा का नया प्रोमो आया सामने 

द कपिल शर्मा शो आगामी 10 सितंबर से ऑन एयर होगा. शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/ChrDlcSM0z_/

7:50 PM. 25 Aug 22 2:20 PM. 25 Aug

निर्देशक सावन कुमार टाक अस्पताल में भर्ती

‘सनम बेवफा’ और ‘सौतन’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक को फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. नवीन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर कह रहे हैं कि उनकी हालत गंभीर है क्योंकि उनके फेफड़े और यहां तक कि दिल भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.

मुख्य बातें

Bollywood LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निर्माता बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर को उनके लिए घर का खाना भेजने के लिए शुक्रिया कहा है. वहीं, विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अनन्या पांडे भी इस मूवी में है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >