Baahubali फेम प्रभास को अनुष्का शेट्टी ने दिया धोखा ? इस शख्स की वजह से हुआ ब्रेकअप!

1 / 1
Baahubali फेम प्रभास को अनुष्का शेट्टी ने दिया धोखा ? इस शख्स की वजह से हुआ ब्रेकअप!
फुल स्क्रीन में देखें

Prabhas Marriage

प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ‘बाहुबली’ में दर्शकों को काफी पसन्द आयी थी. रील लाइफ की ये जोड़ी रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ऐसी कई रिपोर्टों में कहा गया. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.

प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ‘बाहुबली’ में साथ में नजर आयी थी. फिल्म में उन दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसन्द आयी थी. कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अक्सर दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती थी. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया.

Siasat.com की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास और अनुष्का शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है. जी हां, दोनों अब साथ में नहीं है. ब्रेकअप की वजह भी सामने आयी है. रिपोर्ट की मानें तो ब्रेकअप भी आपसी नहीं बल्कि अनुष्का के प्रभास को धोखा देने की वजह से हुआ.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रभास ने अनुष्का को धोखा देने और एक सीनियर हीरो के साथ संबंध होने के बारे में जानने के बाद रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. हालांकि इस रिपोर्ट में इस सीनियर एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.

प्रभास और अनुष्का शेट्टी की मुलाकात 2009 में बिल्ला के सेट पर हुई थी. बाद में ये जोड़ी ने बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों में साथ काम किया था.

बता दें कि कुछ दिनों पहले खबरें वायरल हुई थी कि प्रभास को अपनी आदिपुरुष की को-स्टार कृति सेनन से प्यार हो गया है और दोनों मालदीव में सगाई करने वाले है. हालांकि बाद में एक्टर की टीम ने सगाई की अफवाहों का स्पष्ट रूप से खंडन किया.

निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 16 जून, 2023 को 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि पहले फिल्म जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी. इसमें सैफ अली खान और कृति सनेन अहम रोल में दिखेंगे.

प्रभास इन दिनों मुंबई में दीपिका के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में बिजी चल रहे है. इसके अलावा प्रभास केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार में दिखाई देंगे. इसमें अभिनेता के साथ श्रुति हासन भी हैं.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने प्रभास की फिल्म सालार का नया पोस्टर जारी किया था. ये फिल्म पूरे भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है. पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >