3 Idiots फेम एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, ऊंची इमारत से गिरकर हुई एक्टर की मौत, पत्नी बोलीं- मेरा दिल टूट गया…

1 / 1
3 Idiots फेम एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, ऊंची इमारत से गिरकर हुई एक्टर की मौत, पत्नी बोलीं- मेरा दिल टूट गया…
फुल स्क्रीन में देखें

3 Idiots फेम एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, ऊंची इमारत से गिरकर हुई एक्टर की मौत, पत्नी बोलीं- मेरा दिल टूट गया…

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे आपको याद होंगे. लाइब्रेरियन दुबे का किरदार अभिनेता अखिल मिश्रा ने निभाया था. खबर आ रही है कि उनका निधन हो गया. एक्टर बालकनी के पास काम कर रहे थे, जब वह ऊंची इमारत से गिर गए.

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्रा अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर के निधन की जानकारी उनकी पत्नी और अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने दी.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, सूत्रों के मुताबिक, यह घटना जब हुई तो उनकी वाइफ सुजैन बर्नर्ट एक शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में थी. वह खबर सुनकर तुरंत वापस लौट आई.

एक्टर अखिल मिश्रा बालकनी के पास काम कर रहे थे, जब वह ऊंची इमारत से गिर गए. उनकी उम्र 58 साल थी. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन ने कहा कि, ‘मेरा दिल टूट गया है, मेरा जीवनसाथी चला गया.’ बता दें कि एक्टर ने उतरन, भंवर, उड़ान, सीआईडी, भारत एक खोज जैसे शोज में काम किया था.

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के किरदार से अखिल मिश्रा काफी पॉपुलर हुए थे. उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद होगा.

अखिल मिश्रा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने डन, वेल डन अब्बा, हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी में काम किया था.

अखिल मिश्रा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने जर्मन अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट से शादी किया था. सुजैन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी शो में काम किया है.

सुजैन बर्नर्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पति अखिल मिश्रा ने उन्हें हिंदी सीखने में काफी मदद किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि, “मेरे द्वारा निभाए गए सभी किरदार विदेशी थे, जिसमें सही उच्चारण की आवश्यकता थी.”

सुजैन बर्नर्ट ने बताया था, मेरे शो चक्रवर्ती अशोक सम्राट के साथ प्रवाह अचानक एक मुद्दा बन गया, क्योंकि मुझे परफेक्ट होने की जरूरत थी, और मेरे पति ने अपना सारा समय दिया और अपने करियर को होल्ड पर रख दिया था.”

Also Read: तनुश्री दत्ता ने किए राखी सावंत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कहा- राखी की वजह से दो लड़कों ने किया आत्महत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >