‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के टीजर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इसका बेसब्री से इंतजार…

बहुप्रतीक्षित एनिमल का टीजर 28 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर का खूंखार लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की ये मूवी का इंतजार हर कोई कर रहा है. अब प्रभास ने रणबीर की जमकर तारीफ किया है.

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर 28 सितंबर को जारी कर दिया गया है. फिल्म में रणबीर जबरदस्त लुक और खूंखार अंदाज में नजर आए. प्रभास ने टीजर पर रिएक्ट किया है.

प्रभास ने एनिमल टीजर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, आश्चर्यजनक टीजर… रणबीर, संदीप, भूषण जी को बधाई… इसका बेसब्री से इंतजार है!”साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और टीम के बाकी सदस्यों की प्रशंसा की.

रणबीर कपूर के 41वें जन्मदिन पर एनिमल का टीजर रिलीज किया है. फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

पावर-पैक, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ, एनिमल के बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने की उम्मीद है.

रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ टकराएगी. अब देखना होगा कि कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा.

पिछली बार रणबीर कपूर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे, जो इस साल रिलीज हुई थी. रणबीर के अपोजिट मूवी में श्रद्धा कपूर है.

एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, सिद्धांत कार्निक है. अनिल, रणबीर के पिता के किरदार में है.

बता दें कि एनिमल अगस्त 2023 में रिलीज होने वाली थी, पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियों में देरी के कारण विलंबित हो गई. अब ये 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभास पिछली बार फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार 22 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रभास की फिल्म के साथ शाहरुख खान की डंकी क्लैश करेगी.

Also Read: Animal Teaser: ‘बहुत काम बाकी है पापा, उसको…’, खूंखार लुक में रणबीर को देख उड़े होश, धांसू है एनिमल का टीजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >