Emergency Alert SMS: क्या आपके भी मोबाइल पर आया यह अलर्ट? जानिए क्या है इसका उद्देश्य

Emergency Alert on Mobile Purpose – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority, NDMA) के सहयोग से दूरसंचार विभाग (DoT) सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम (Cell Broadcast Alert System) का परीक्षण कर रहा है. इस परीक्षण का मकसद आपातकालीन स्थिति में लोगों को अलर्ट करना है, ताकि…

Emergency Alert Message Extreme : देशभर में कई स्मार्टफोन यूजर्स (Smartphone Users in India) को आज यानी 25 अक्टूबर को उनके फोन पर तेज बीप और फ्लैश (High Beep & Flash Message) के साथ एक अलर्ट मैसेज (Alert Message) प्राप्त हुआ है. एमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (Emergency Alert System) की टेस्टिंग करने के लिए यह अलर्ट भारत सरकार (Govt of India) के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (Cell Broadcasting System) के माध्यम से भेजा गया था. मैसेज में लिखा है कि कृपया इस मैसेज को अनदेखा करें, क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है. इसका उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है. बता दें कि सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो बाढ़, भूकंप, सुनामी जैसी बड़ी आपातकालीन परिस्थितियों की जानकारी ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करता है, ताकि समय रहते सुरक्षा के कदम उठाये जा सकें. सरकारी एजेंसियां ​​और आपातकालीन सेवाएं जनता को संभावित खतरों की सूचना देने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट का उपयोग करती हैं.

इस परीक्षण का मकसद क्या है?

दरअसल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनडीएमए (National Disaster Management Authority, NDMA) के सहयोग से दूरसंचार विभाग (Department of Telecom) सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम (Cell Broadcast Alert System) का परीक्षण कर रहा है. इस परीक्षण का मकसद आपातकालीन स्थिति में लोगों को अलर्ट करना है, ताकि एमरजेंसी की स्थिति में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की सुरक्षा की जा सके. इन दिनों यह प्रयोग पिछले कुछ दिनों से बारी-बारी किया जा रहा है. ऐसे में मोबाइल ऑपरेटर्स लोगों के मोबाइल में एमरजेंसी अलर्ट मैसेज भेज रहे हैं. ऐसे में मैसेज की तेज बीप सुनकर बिल्‍कुल परेशान नहीं होना है क्‍योंकि ये केवल एक टेस्टिंग सैंपल मैसेज है.

Also Read: Twitter X पर अनचाहे कमेंट्स से परेशान हैं? ऑन कर लीजिए यह सेटिंग

मैसेज में क्या लिखा है?

”यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल परीक्षण संदेश है. कृपया इस संदेश को अनदेखा करें क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है. यह संदेश टेस्ट पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है.”

क्यों किया जा रही है यह टेस्टिंग?

DoT के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने कहा कि मोबाइल ऑपरेटर्स और सेल प्रसारण प्रणालियों की इमरजेंसी अलर्ट क्षमताओं का आकलन करने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे परीक्षण किये जाएंगे. सरकार भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए बेहतर तैयारी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है. इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में यूजर्स को जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी इसी तरह का अलर्ट भेजा गया था. सरकार अगले 6-8 महीनों में सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है.

Also Read: YouTube Shorts: मनोरंजन के साथ बनाएं कमाई का साधन, जानें यूट्यूब शाॅर्ट्स से पैसे कैसे कमाएं

क्या हैं इस अलर्ट के फायदे?

एमरजेंसी अलर्ट मैसेज प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियों साथ युद्ध या अन्य प्रकार की आपात स्थितियों के दौरान भी उपयोगी साबित हो सकता है और लोगों को अलर्ट करने में सक्षम होगा. इसे ऑन करने के लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर गवर्नमेंट अलर्ट सेटिंग्स एनेबल करना है. आमतौर पर सभी फोन में अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, लेकिन अगर आपके फोन में यह सेटिंग ऑन नहीं है, तो आपको इसे मैनुअल रूप से ऑन करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >